Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Chhattisgarh : आज से हो रहा सुशासन तिहार 2025 का आगाज
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Chhattisgarh : आज से हो रहा सुशासन तिहार 2025 का आगाज

Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh : आज से हो रहा सुशासन तिहार 2025 का आगाज

Hum Vatan News
Last updated: April 8, 2025 9:57 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर : CM विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में जनता-जनार्दन की समस्याओं के निदान और उनसे रूबरू मुलाकात के लिए सुशासन तिहार का प्रदेशव्यापी शुभारंभ आज यानि 8 अप्रैल से होने जा रहा है। तीन चरणों में आयोजित होने वाला यह सुशासन तिहार 31 मई तक चलेगा।

प्रथम चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आम जनता से ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के कार्यालयों में सीधे आवेदन लिए जाएंगे। सुशासन तिहार के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन पोर्टल एवं कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए भी आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। विकासखंडों और जिला मुख्यालयों में भी आवेदन प्राप्त करने हेतु समाधान पेटी रखी जाएगी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश आएंगे रायपुर, कल महामंत्रियों, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की लेंगे बैठक

- Advertisement -
HTML5 Icon

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य इस वर्ष अपनी स्थापना की रजत जयंती मना रहा है। यह वर्ष सौभाग्य से छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म शताब्दी वर्ष भी है, जिसे राज्य सरकार “अटल निर्माण वर्ष” के रूप में मना रही है। सुशासन की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की कड़ी में सुशासन तिहार-2025 का आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल है।

सुशासन तिहार-2025 के तहत सभी प्राप्त आवेदनों की सॉफ्टवेयर में प्रविष्टि कर संबंधित विभागों को सौंपा जाएगा, और एक माह के भीतर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे सुशासन तिहार के सुव्यवस्थित आयोजन और इसके अंतर्गत प्राप्त होने वाले आवेदनों के तत्परता से निराकरण को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राज्य और जिला स्तर पर निराकरण की स्थिति और गुणवत्ता की समीक्षा भी की जाएगी।

CG News : ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचा 29 हाथियों का झुंड, दहशत में ग्रामवासी, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

समाधान शिविर और योजनाओं का प्रचार

तीसरे चरण में प्रत्येक जिले की 8 से 15 ग्राम पंचायतों के मध्य समाधान शिविर आयोजित होंगे। नगरीय निकायों में भी आवश्यकतानुसार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में आमजन को उनके आवेदन की स्थिति से अवगत कराया जाएगा, तथा यथासंभव आवेदन का त्वरित निराकरण भी वहीं किया जाएगा। शेष समस्याओं का निराकरण एक माह के भीतर कर सूचना दी जाएगी। शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और हितग्राहीमूलक योजनाओं के आवेदन प्रपत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अभियान में सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, मुख्य सचिव, प्रभारी सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी स्वयं शिविरों में उपस्थित रहकर आमजन से संवाद करेंगे, और विकास कार्यों व योजनाओं से मिल रहे लाभ का फीडबैक लेंगे। साथ ही औचक निरीक्षण के माध्यम से चल रहे कार्यों की वास्तविकता का भी मूल्यांकन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि सुशासन तिहार 2025 का उद्देश्य जनसामान्य की समस्याओं का प्रभावी एवं त्वरित समाधान, शासकीय कार्यों में पारदर्शिता और जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे सुशासन तिहार से जुड़ें और शासन-प्रशासन को अपनी समस्याओं से अवगत कराएं, ताकि उनके समाधान की दिशा में ठोस पहल की जा सके।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

नगरीय निकायों के कार्यों की मैराथन समीक्षा का दूसरा दिन, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Protested By Giving ‘Almonds’ : फाइल पेंडिंग से नाराज युवक का अनोखा प्रदर्शन, वीडियो वायरल होते ही दो अधिकारी अटैच
Featured छत्तीसगढ़
Big Revelation of Cyber Fraud In CG : साइबर ठगी का ‘म्यूल अकाउंट’ नेटवर्क ध्वस्त’ 300 से अधिक खातों से करोड़ों का खेल, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Featured छत्तीसगढ़
मोदी पर विवादित बयान के बाद बैकफुट पर खड़गे, कहा- गलत मतलब निकाला गया
Featured देश - विदेश
CG News : छत्तीसगढ़ में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम’ महिला आरक्षण मुद्दे पर 27 अप्रैल को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया
Featured छत्तीसगढ़
रायपुर नगर निगम में बड़ा खुलासा: 100 एकड़ जमीन की फाइल गायब, 4 अधिकारी सस्पेंड
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : NH-353 पर पुलिस का बड़ा एक्शन’ बस यात्री के पास से 46 लाख की चांदी जब्त, मचा हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
SSP Shashi Mohan Singh : पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक , अंतरराज्यीय लुटेरे को पकड़ने के लिए बिछाया गया था डिजिटल जाल
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Coal Scam Money Laundering Case
Featuredदेश - विदेश

Coal Scam Money Laundering Case : कोयला घोटाले की आंच में झुलसी आई-पैक , विनेश चंदेल की गिरफ्तारी के बाद कोलकाता ऑफिस पर ताला

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम’ Bhupesh Baghel का BJP पर तीखा वार— “तकलीफ है तो कौशल्या भाभी को CM बना दीजिए”

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Sabarimala Supreme Court Hearing
Featuredदेश - विदेश

Sabarimala Supreme Court Hearing : सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी , ईश्वर और उसकी रचना (इंसान) के बीच अपवित्रता का भेद कैसे हो सकता है

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?