Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: मंगलवार और शनिवार को ही क्यों करते हैं हनुमान जी की पूजा और व्रत, जानिए यहां वजह
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » मंगलवार और शनिवार को ही क्यों करते हैं हनुमान जी की पूजा और व्रत, जानिए यहां वजह

Featured

मंगलवार और शनिवार को ही क्यों करते हैं हनुमान जी की पूजा और व्रत, जानिए यहां वजह

Hum Vatan News
Last updated: April 8, 2025 11:13 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

हिन्दू धर्म में सप्ताह के सात दिन किसी न किसी भगवान की पूजा और व्रत के लिए समर्पित है. मंगलवार और शनिवार का दिन बजरंगबली की साधना और व्रत के लिए होता है. मान्यता है संकट मोचन हनुमान जी की सच्चे मन से पूजा अर्चना करने से जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं और किसी भी काम में बाधा नहीं आती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है आखिर मंगलवार और शनिवार के दिन ही क्यों अंजनी पुत्र हनुमान की पूजा की जाती है? आइए जानते हैं मंगलवार और शनिवार का दिन हनुमान जी से कैसे जुड़ा हुआ है…

Contents
मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा क्यों होती हैश्री हनुमान चालीसा – 

तेज रफ्तार लग्जरी कार ने कई लोगों को रौंदा… 2 की मौत, कई घायल

- Advertisement -
HTML5 Icon

मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा क्यों होती है

मंगलवार मंगल ग्रह से जुड़ा हुआ है. इसका दुष्प्रभाव हमारे अंदर अहम और गुस्से की भावना का बढ़ावा देता है. जिसके कारण हम गलत निर्णय लेते हैं और इससे हमारे रिश्ते भी खराब होते हैं.

- Advertisement -
HTML5 Icon

वहीं, शनिवार शनि देव से संबंध रखता है, जिसके कारण हमारे पुराने कर्म सामने आते हैं और हमें अकेलापन महसूस होता है.ऐसे में फिर आपको हनुमान साधना करनी चाहिए. क्योंकि यह सुरक्षा कवच की तरह काम करता है.

आप मंगलवार और शनिवार में से कोई एक दिन चुन लीजिए. अगर आप मंगलवार चुन रहे हैं, तो फिर 21 मंगल के व्रत करिए और हनुमान चालीसा पढ़ें. साथ ही मंदिर जाकर तिल के तेल का दीया जलाएं और बजरंगबली को तिल अर्पित करिए.

अगर आप शनिवार का दिन चुन रहे हैं, तो 11 शनिवार का व्रत करिए और मंदिर जाकर तिल का दीया जलाएं और आखिरी दिन अन्न दान करके संकल्प को पूरा करें.

डरो मत, इनकम टैक्स वाला नहीं… जब मुद्रा योजना का लाभार्थी कमाई बताने से झिझका, तो PM मोदी ने ली चुटकी

श्री हनुमान चालीसा – 

दोहा

श्रीगुरु चरन सरोज रज, निजमन मुकुरु सुधारि। बरनउं रघुबर बिमल जसु, जो दायक फल चारि।।
बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार। बल बुधि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार।।

चौपाई

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर।
जय कपीस तिहुं लोक उजागर।।

राम दूत अतुलित बल धामा।
अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा।।

महाबीर बिक्रम बजरंगी।
कुमति निवार सुमति के संगी।।

कंचन बरन बिराज सुबेसा।
कानन कुण्डल कुँचित केसा।।

हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजे।
कांधे मूंज जनेउ साजे।।

शंकर सुवन केसरी नंदन।
तेज प्रताप महा जग वंदन।।

बिद्यावान गुनी अति चातुर।
राम काज करिबे को आतुर।।

प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया।
राम लखन सीता मन बसिया।।

सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा।
बिकट रूप धरि लंक जरावा।।

भीम रूप धरि असुर संहारे।
रामचन्द्र के काज संवारे।।

लाय सजीवन लखन जियाये।
श्री रघुबीर हरषि उर लाये।।

रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई।
तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई।।

सहस बदन तुम्हरो जस गावैं।
अस कहि श्रीपति कण्ठ लगावैं।।

सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा।
नारद सारद सहित अहीसा।।

जम कुबेर दिगपाल जहां ते।
कबि कोबिद कहि सके कहां ते।।

तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा।
राम मिलाय राज पद दीन्हा।।

तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना।
लंकेश्वर भए सब जग जाना।।

जुग सहस्र जोजन पर भानु।
लील्यो ताहि मधुर फल जानू।।

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं।
जलधि लांघि गये अचरज नाहीं।।

दुर्गम काज जगत के जेते।
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।

राम दुआरे तुम रखवारे।
होत न आज्ञा बिनु पैसारे।।

सब सुख लहै तुम्हारी सरना।
तुम रच्छक काहू को डर ना।।

आपन तेज सम्हारो आपै।
तीनों लोक हांक तें कांपै।।

भूत पिसाच निकट नहिं आवै।
महाबीर जब नाम सुनावै।।

नासै रोग हरे सब पीरा।
जपत निरन्तर हनुमत बीरा।।

संकट तें हनुमान छुड़ावै।
मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।।

सब पर राम तपस्वी राजा।
तिन के काज सकल तुम साजा।।

और मनोरथ जो कोई लावै।
सोई अमित जीवन फल पावै।।

चारों जुग परताप तुम्हारा।
है परसिद्ध जगत उजियारा।।

साधु संत के तुम रखवारे।।
असुर निकन्दन राम दुलारे।।

अष्टसिद्धि नौ निधि के दाता।
अस बर दीन जानकी माता।।

राम रसायन तुम्हरे पासा।
सदा रहो रघुपति के दासा।।

तुह्मरे भजन राम को पावै।
जनम जनम के दुख बिसरावै।।

अंत काल रघुबर पुर जाई।
जहां जन्म हरिभक्त कहाई।।

और देवता चित्त न धरई।
हनुमत सेइ सर्ब सुख करई।।

सङ्कट कटै मिटै सब पीरा।
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।

जय जय जय हनुमान गोसाईं।
कृपा करहु गुरुदेव की नाईं।।

जो सत बार पाठ कर कोई।
छूटहि बन्दि महा सुख होई।।

जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा।
होय सिद्धि साखी गौरीसा।।

तुलसीदास सदा हरि चेरा।
कीजै नाथ हृदय महं डेरा।।

दोहा

पवनतनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप।।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश
Featured छत्तीसगढ़
29 October 2026 Horoscope : कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
CG News : जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता, माओवादियों के छिपाए हथियार और विस्फोटक बरामद
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh News : कारोबार के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष पर पुलिस का शिकंजा
Featured छत्तीसगढ़
CG News : सरकारी कर्मचारियों को दिवाली पर DA की सौगात देने की मांग तेज, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री से की अपील
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय जी की प्रतिमा का किया वर्चुअल अनावरण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की 801 महिलाएं बनेंगी सौर ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई पहचान… प्रदेश में 801 सोलर दीदियां चिन्हांकित, 19 महिला संकुल संगठन बने सोलर वेंडर, 94 सोलर सिस्टम स्थापित.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
आजीविका डबरियों से महिलाओं की आय बढ़ाने की पहल …. 55 महिलाएं सीएसआर के सहयोग से मत्स्य उत्पादन से जुड़ीं.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : नवा रायपुर में सिटी बस सेवा को मिली 6 महीने की मोहलत, 1 नवंबर से बंद होने का संकट टला

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

IAS अमित कटारिया की बढ़ी मुश्किलें’ हाईकोर्ट ने 3 अधिकारियों को जारी किया नोटिस, मांगा जवाब

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG High Court : संविदा कर्मचारियों को मिली बड़ी कानूनी राहत, हाईकोर्ट ने 45 साल तक के अभ्यर्थियों पर पुनर्विचार करने को कहा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?