Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CM विष्णुदेव साय ने प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट का किया भूमिपूजन, कहा- नवा रायपुर को बनाएंगे छत्तीसगढ़ की सिलिकॉन वैली
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CM विष्णुदेव साय ने प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट का किया भूमिपूजन, कहा- नवा रायपुर को बनाएंगे छत्तीसगढ़ की सिलिकॉन वैली

Featuredछत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय ने प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट का किया भूमिपूजन, कहा- नवा रायपुर को बनाएंगे छत्तीसगढ़ की सिलिकॉन वैली

Hum Vatan News
Last updated: April 11, 2025 3:41 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर में देश की प्रसिद्ध सेमीकंडक्टर निर्माता कंपनी पोलीमैटेक इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट की आधारशिला रखी. यह कंपनी सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली अग्रणी कंपनियों में से एक है, जो छत्तीसगढ़ में 1,143 करोड़ रुपये की लागत से एक बड़ा कारखाना स्थापित करेगी. डेढ़ लाख वर्ग फीट में बनने वाला यह प्लांट वर्ष 2030 तक 10 अरब चिप्स तैयार करेगा, जिनका उपयोग टेलीकॉम, 6जी/7जी, लैपटॉप और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स में किया जाएगा. इस प्लांट की स्थापना से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है कि छत्तीसगढ़ में पहले सेमीकंडक्टर संयंत्र की स्थापना का भूमिपूजन हुआ है.

- Advertisement -
HTML5 Icon

Russia Ukraine War: अब यूक्रेन की मदद के लिए आगे आया यह देश, बड़ी सैन्य सहायता का किया ऐलान

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में सेमीकंडक्टर उद्योग को विशेष प्रोत्साहन दिए गए हैं, जिससे निश्चित रूप से कंपनी को यहां निवेश में सफलता मिलेगी. उन्होंने कहा कि विश्व के जो भी देश विकसित हुए हैं, उन्होंने तकनीक के क्षेत्र में मेहनत की है, अनुसंधान किया है और ऐसा वातावरण बनाया है जिससे तेज़ी से तकनीकी प्रगति संभव हो पाई. अब 6जी और 7जी तकनीक भी आ रही है और मुझे खुशी है कि इनके लिए आवश्यक चिप्स हमारे देश में ही तैयार होंगे, और नवा रायपुर, अटल नगर में हमारे इंजीनियर इन्हें बनाएंगे.

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष दिसंबर में दिल्ली में आयोजित एक इंवेस्टर्स कनेक्ट प्रोग्राम में राज्य के अधिकारियों की मुलाकात पोलीमैटेक के प्रबंधन से हुई थी और उसी समय कंपनी ने छत्तीसगढ़ में निवेश की इच्छा जताई थी.

पति से तलाक के बाद कपड़े बेच घर चला रही एक्ट्रेस? कभी लगती थीं सुष्मिता सेन की भाभी, वीडियो हुआ वायरल

उन्होंने कहा कि बहुत कम समय में उद्योग विभाग और एनआरडीए ने कंपनी के लिए नवा रायपुर के सेक्टर-5 में डेढ़ लाख वर्ग फीट भूमि उपलब्ध कराई. एनआरडीए ने 45 दिनों में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर भूमि आबंटित की और 25 दिनों से कम समय में लीज डीड पंजीकरण का कार्य भी संपन्न हुआ. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल विकसित भारत के सपने को साकार करने हेतु विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में अत्यंत कारगर साबित होगी. उन्होंने कहा कि नवा रायपुर निश्चित ही छत्तीसगढ़ की सिलिकॉन वैली के रूप में उभरेगा, और इसकी शुरुआत आज के भूमिपूजन से हो चुकी है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने इस संयंत्र में कार्य करने वाले युवाओं को नियुक्ति पत्र भी अपने हाथों से प्रदान किए.

भूमिपूजन अवसर पर पोलीमैटेक कंपनी के एमडी ईश्वर राव ने मुख्यमंत्री साय को राज्य सरकार की तत्परता और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने छत्तीसगढ़ में पॉवर मॉड्यूल फेब्रिकेशन प्लांट स्थापित करने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के निवेश का भी प्रस्ताव दिया. इस संयंत्र के माध्यम से ट्रांजिस्टर, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के क्षेत्र में नई ऊँचाई प्राप्त होगी. इससे राज्य में 5,000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा.

LIVE: सेमीकंडक्टर प्लांट का भूमिपूजन, नवा रायपुर

इस अवसर पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चौधरी, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, एनआरडीए के सीईओ सौरभ कुमार, सीएसआईडीसी के एमडी विश्वेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और पोलीमैटेक कंपनी के कर्मचारी उपस्थित थे.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Shopian Terror Financing Module: शोपियां में ऑनलाइन पेमेंट से टेरर फंडिंग का शक, लश्कर और TRF से जुड़े तारों की जांच
Featured national
BJP New Team : भाजपा संगठन में छत्तीसगढ़ का दबदबा, दो नेताओं को यूपी और उत्तराखंड में मिली जिम्मेदारी
Featured छत्तीसगढ़
Gautam Gambhir IPL Mentor: IPL 2028 से पहले गौतम गंभीर पर फ्रेंचाइजियों की नजर, KKR समेत 4 टीमों ने किया संपर्क!
Featured sports
CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, चक्रवात कमजोर होने के बाद भी बारिश की संभावना
Featured छत्तीसगढ़
Chhoti Diwali 2026 : छोटी दिवाली पर झाड़ू खरीदना क्यों माना जाता है शुभ? मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए जानें वास्तु के ये खास नियम
Featured religion
CG Breaking News : छत्तीसगढ़ में ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर के ठिकाने पर छापा
Featured छत्तीसगढ़
*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय, महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि*
Blog
30 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Featured religion

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Police Transfer News : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, EOW-ACB से 12 अधिकारी-कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 29 पुलिसकर्मियों की बदली तैनाती’ कई थानों में नई जिम्मेदारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

प्रयागराज में नीले ड्रम से निकला 5 करोड़ का कैश, पड़ोसी विवाद की जांच में हुआ बड़ा खुलासा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?