Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: रायपुर के 40 दुकानदारों को नोटिस, मचा हड़कंप
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » रायपुर के 40 दुकानदारों को नोटिस, मचा हड़कंप

Featuredछत्तीसगढ़

रायपुर के 40 दुकानदारों को नोटिस, मचा हड़कंप

Hum Vatan News
Last updated: April 15, 2025 11:12 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर : प्रदेश में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड की 400 संपत्तियों पर कब्जे का खुलासा हुआ है. इसमें रायपुर जिले की 78 प्रॉपर्टी हैं, जिसमें किराएदार फर्जी रजिस्ट्री कर अब मालिक बन बैठे हैं. रायपुर के पॉश इलाके मालवीय रोड और हलवाई लाइन की 40 दुकान हैं, जिसके व्यापारियों को नोटिस भेजा गया है, जिससे हड़कंप मचा हुआ है. उल्लेखनीय है कि वक्फ की प्रॉपर्टी को बेचा नहीं जा सकता है, किराए पर जरूर दिया जा सकता है, लेकिन पूर्व मुतवल्लियों ने वक्फ की संपत्ति को फर्जी रजिस्ट्री कर बेच दिया है, जिसे शून्य करने के लिए जिलों के कलेक्टरों को पत्र भेजा गया है. जिस पर कार्रवाई भी शुरू हो गई है.

रायपुर, बिलासपुर में कलेक्टर दर में होगी 100 फीसदी की बढ़ोतरी, प्लाट, मकान, दुकान खरीदना हो जाएगा महंगा…

- Advertisement -
HTML5 Icon

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा है कि प्रारंभिक दस्तावेजों के मुताबिक पूरे प्रदेश में 400 लोगों द्वारा वक्फ की संपत्ति पर कब्जा किए जाने की जानकारी मिली है, जिसमें बिलासपुर जिले की 123 प्रॉपर्टी और रायपुर जिले की 78 प्रॉपर्टी शामिल हैं. अभी तक प्रारंभिक रूप से दुर्ग जिले में सबसे कम संपत्ति पर कब्जा की जानकारी मिली है, चूंकि प्रक्रिया चल रही है, इसलिए आगे अभी और कई खुलासे होंगे. डॉ. राज ने फिर दोहराया कि छत्तीसगढ़ में करीब 500 करोड़ की संपत्ति वक्फ बोर्ड के पास है. जिसे कब्जामुक्त कराने के लिए सभी जिलों को वक्फ बोर्ड ने पत्र भेजा है, पत्र रजिस्ट्री शून्य करने, किराएदारों से पुनः किरायानामा करने और जिन मुतवल्लियों ने संपत्ति को फर्जी रजिस्ट्री कर बेचने का काम किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है.

- Advertisement -
HTML5 Icon

छत्तीसगढ़: NSS कैंप में हिंदू छात्रों से जबरन पढ़ाया गया नमाज, पुलिस में की शिकायत…

मालवीय रोड, हलवाई लाइन की 40 दुकानों पर वक्फ बोर्ड का दावा

राजधानी के पॉश इलाकों की करोड़ों की कई संपत्तियों पर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने दावा ठोका है. मालवीय रोड और हलवाई लाइन की 40 दुकानों पर वक्फ बोर्ड ने अवैध कब्जा बताया है. बोर्ड का दावा है कि दुकानदार पहले किराएदार थे, जो बाद में मालिक बन गए. वक्फ बोर्ड का नाम चढ़ाने के लिए कलेक्टर और एसपी को पत्र भेजा गया है. साथ ही दुकानदारों को भी नोटिस जारी किया गया है. नोटिस के बाद व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है और पुराने दस्तावेजों के जरिए रजिस्ट्री की कॉपी लगाकर नोटिस का जवाब दे रहे हैं. हालांकि यह मामला आने वाले समय में वक्फ ट्रिब्यूनल में जाने की संभावना है, क्योंकि कुछ व्यापारी इस मामले में पहले से न्यायालय की शरण में हैं.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Crime News : बिलासपुर में रक्षाबंधन पर खूनी वारदात, दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की हत्या से मचा हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
CG Breaking : IFS अधिकारी विवेक आचार्य की नई नियुक्ति, वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बने
Featured छत्तीसगढ़
PM Modi Birthday 2026 : मोदी के जन्मदिन पर शुरू होगा BJP का सेवा संकल्प अभियान, छत्तीसगढ़ में महीनेभर होंगे आयोजन
Featured छत्तीसगढ़
Nepal Flood Updates : बाढ़ और भूस्खलन से नेपाल में हाहाकार, 626 से अधिक लोगों की मौत’ हजारों लापता
Featured देश - विदेश
CG Accident : बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला’ मौके पर मौत
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर खपरगंज में बवाल, दो पक्षों में मारपीट के बाद जमकर पथराव
Featured छत्तीसगढ़
29 August 2026 Horoscope : मेष राशि वालों को आज भाग्य का मिलेगा साथ, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया का साथ—महतारी वंदन से प्रतिभा की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य खेल अलंकरण.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता….मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार ने बढ़ाई निगरानी.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

अबूझमाड़ में बदला हवाओं का रुख….हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटीं बहनों ने DRG जवानों की कलाई पर बांधी राखी, दिया शांति और विश्वास का संदेश.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?