Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Aaj Ka Rashifal 17 April 2025: तुला राशि वालों को आज आर्थिक मामले में रहना होगा सावधान, जानें कैसा बीतेगा आपका दिन, पढ़िए दैनिक राशिफल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Aaj Ka Rashifal 17 April 2025: तुला राशि वालों को आज आर्थिक मामले में रहना होगा सावधान, जानें कैसा बीतेगा आपका दिन, पढ़िए दैनिक राशिफल

Featured

Aaj Ka Rashifal 17 April 2025: तुला राशि वालों को आज आर्थिक मामले में रहना होगा सावधान, जानें कैसा बीतेगा आपका दिन, पढ़िए दैनिक राशिफल

Hum Vatan News
Last updated: April 17, 2025 9:39 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

17 April 2025 Ka Rashifal: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और गुरुवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 50 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 21 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 अप्रैल 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

Contents
मेष राशि: वृष राशि: मिथुन राशि: कर्क राशि: सिंह राशि: कन्या राशि: तुला राशि: वृश्चिक राशि: धनु राशि: मकर राशि: कुंभ राशि: मीन राशि: 

मेष राशि: 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज व्यावसायिक कार्य योजना में बदलाव करना जरूरी है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपकी ग्रोथ के लिए मददगार रहेगा। आज आपकी इनकम अच्छी रहेगी। नौकरी कर रहे लोगों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज पारिवारिक सुख-शांति का माहौल रहेगा। लोगों के मन में आपके प्रति सम्मान का भाव रहेगा यह देखकर आपको ख़ुशी होगी। नवविवाहित आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे।

- Advertisement -
HTML5 Icon
  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 4

वृष राशि: 

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज ऑफिस में अत्यधिक कार्यभार बना रहेगा, इसलिए आलस करने से बचना चाहिए। आज अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक सुदृढ़ करें, क्योंकि यह आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। आज आपको किसी प्रकार की नई जानकारी भी हासिल होगी। बच्चे पढ़ाई पर फोकस करेंगे। आज किसी की सलाह मिलने से आपका हौसला बढ़ेगा और आप काम को बढ़िया तरीके से करेंगे। छात्रों को आज सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon
  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 7

मिथुन राशि: 

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज परिवार का संपत्ति संबंधित मामला सुलझ सकता है, जिसमें आपको घर के सदस्यों की मदद भी मिलेगी। आज घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज खर्चो की अधिकता की वजह से मन कुछ उलझन में रहेगा। परंतु जल्दी ही परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जाएंगी, इसलिए धैर्य बनाकर रखें। आज दोस्त की किसी समस्या को सुलझाने में आपका सहयोग जरूरी है। भाई व बहनों का सहयोग आज आपको मिलेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 5

कर्क राशि: 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका जो उद्देश्य है, उससे जुड़े विचारों पर ध्यान देने की कोशिश करें। अगर बिजनेस बढ़ाने के लिए योजनाएं बना रहे हैं तो उन पर काम करने के लिए अनुकूल समय है। किसी प्रभावशाली इंसान की सलाह और मदद से आपको नई उपलब्धि मिल सकती है। आज सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के पास काम ज्यादा रहेगा। अधिकारियों का दबाव भी रहेगा। आज नया वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा। लवमेट आज कहीं घूमने जाएंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 1

सिंह राशि: 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। परिवार में अपना उचित समय देना वातावरण को मधुर बनाकर रखेगा। आज दिन भर दौड़-धूप और मेहनत की अधिकता रहेगी, परंतु कार्य की सफलता आपकी थकान को दूर भी कर देगी। किसी मित्र की मदद करने से आपका मन शांत रहेगा। इस राशि के युवाओं को अपने करियर संबंधी प्रयासों में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च और खरीदारी करते समय संतुलन बनाकर चलना होगा, बचत की ओर खासतौर पर ध्यान देना होगा। सेहत के मामले में सावधान रहें।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 8

कन्या राशि: 

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज इस बात का भी ध्यान रखें, कि भावनाओं में आकर महत्वपूर्ण निर्णय ना ले। माता-पिता अपने बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार बनाकर रखें, क्योंकि ज्यादा अंकुश लगाना उनके आत्मबल में कमी कर सकता है। आज किसी भी तरह की आवाजाही करने से समय और पैसा खर्च हो सकता है। आज आप अपनी योग्यता व प्रतिभा द्वारा किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे। स्वयं का विकास करने के लिए समय अनुसार अपने स्वभाव में थोड़ा बदलाव लाना भी जरूरी है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

तुला राशि: 

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को इम्प्रेस करेगा। आज आलस या दूसरों की वजह से अपने महत्वपूर्ण काम को नजरअंदाज न करें। आर्थिक मामलों में बजट आदि का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आज समझदारी और सावधानी से काम लेने का समय है। आज दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप ना करके अपने कार्यों में ही व्यस्त और मस्त रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में विशेष ध्यान देंगे। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना के खिला सकती हैं।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि: 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा। आज बच्चे आपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगे और बात भी मानेंगे। आज का दिन बहुत ही सुकून भरा रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन और ऑनलाइन शॉपिंग जैसी गतिविधियों में बीतेगा। आपकी व्यवहार कुशलता आपको अपने आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में भी सफलता प्रदान करेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। बिजनेस में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 8

धनु राशि: 

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। दिन भर भाग-दौड़ की स्थिति रहेगी। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित मामले में आज परिणाम आपके पक्ष में आने की संभावना है। इस राशि के लोग अपने भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे, आपको जल्दी ही शुभ समाचार भी मिलने वाला है। आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष तौर पर अनुकूल रहेगा। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आप प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बने हुए हैं।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 3

मकर राशि: 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति विशेष के बारे में सोच कर रोमांचित रहेंगे। आज आपको कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं। आज पारिवारिक अथवा व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय के स्थान पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु फिर भी फोन द्वारा अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपना टारगेट पूरा करने से राहत मिलेगी और अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आज सीनियर्स और बॉस के द्वारा कुछ बताया जा रहा है तो उसे गंभीरता से लें और अपनी कमियों को जानकर उसे सुधारने का प्रयास करें।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 9

कुंभ राशि: 

आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज आस-पास के लोगों के लिए आपका व्यवहार अच्छा रहेगा, आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। रोजमर्रा की दिनचर्या से सुकून पाने के लिए आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा, जिससे तन और मन दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत करने में प्रभावशाली व्यक्ति का उचित सहयोग मिलेगा। आज आपका सपना भी साकार होगा। माता जी आपसे कुछ फरमाइश कर सकती है जिसको पूरा करने पर वह खुश होंगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

मीन राशि: 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज बड़ों  का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज कुछ ना कुछ चुनौतियां भी रह सकती हैं। विपरीत परिस्थिति आने पर घबराएं नहीं और समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे तो सब ठीक हो जाएगा। साथ ही वाणी व गुस्से पर भी नियंत्रण रखेंगे। इससे मित्र अथवा पड़ोसी के साथ तालमेल बना रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जल्द ही सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 7
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

8 जुलाई को होगी साय कैबिनेट की बैठक, मंत्रालय महानदी भवन में अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : वर्दी पर लगा दाग’ युवती से शादी का वादा कर शारीरिक शोषण के आरोप में आरक्षक गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़
CG News : खेत में काम के दौरान हादसा, करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र ने गंवाई जान
Featured छत्तीसगढ़
CG Employment Scheme : प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी सौगात, स्थानीय भर्ती करने वाले उद्योगों को सरकार देगी प्रोत्साहन
Featured छत्तीसगढ़
Tragic accident in Etah, UP
Etah Bus Accident : खड़ी रोडवेज बस में कंटेनर ने मारी भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत, 12 घायल
Featured national
Accused Avinash Shukla in 24-hour police custody.
Ayodhya Ram Mandir Chadhawa Chori Case : अविनाश शुक्ला पुलिस रिमांड पर, प्रतापगढ़ में पूछताछ तेज; ट्रस्ट अधिकारियों से फिर होगी पूछताछ
Featured national
Alpha Movie Review
Alpha Movie Review : आलिया-शरवरी की स्पाई फिल्म पर बंटी राय, बॉबी देओल की दमदार एक्टिंग की तारीफ
Featured मनोरंजन
IND vs ENG 2nd T20I Playing XI : दूसरे टी20 में टीम इंडिया की रणनीति बदलने के संकेत, क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा ब्लू जर्सी में पहला मौका
Featured खेल देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : नकटी की जमीन, VIP भूखंड और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बढ़ी राजनीतिक हलचल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredtechदेश - विदेश

IRCTC की फर्जी वेबसाइट से हो रही ऑनलाइन ठगी, सरकार ने यात्रियों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredदेश - विदेश

NEET-JEE Exams : NEET-JEE में नई व्यवस्था की तैयारी, बोर्ड परीक्षा के प्रदर्शन को मिलेगा बड़ा महत्व

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?