Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Bhanu Saptami 2025 Upay: भानु सप्तमी और रविवार के शुभ संयोग में करें ये काम, सूर्य देव की कृपा से मिल भाग्य का साथ
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Bhanu Saptami 2025 Upay: भानु सप्तमी और रविवार के शुभ संयोग में करें ये काम, सूर्य देव की कृपा से मिल भाग्य का साथ

Featured

Bhanu Saptami 2025 Upay: भानु सप्तमी और रविवार के शुभ संयोग में करें ये काम, सूर्य देव की कृपा से मिल भाग्य का साथ

Hum Vatan News
Last updated: April 20, 2025 11:40 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Bhanu Saptami 2025 Upay: 20 अप्रैल यानी रविवार को भानु सप्तमी मनाई जाएगी। सप्तमी तिथि को बड़ा ही शुभ माना जाता है विशेषकर तब जब सप्तमी तिथि रविवार के दिन पड़ रही हो। भानु सप्तमी को रवि सप्तमी या विवस्वत सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मध्याहन के समय यानि दोपहर के समय सूर्य देव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। भानु सप्तमी के दिन मध्याहन के समय सूर्य भगवान की पूजा करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

महाकुंभ पर हमले की योजना बना रहा था हैप्पी पसिया, भारत आते ही पूछताछ करेगी UP पुलिस

- Advertisement -
HTML5 Icon

सूर्य देव की यह पूजा मनुष्य की आयु और आरोग्य की वृद्धि कराने वाली, धन-धान्य में वृद्धि कराने वाली, पशु, भूमि तथा भूमि में लाभ करने वाली पुत्र, मित्र और पत्नी का सहयोग प्रदान करने वाली, तेज, यश, विद्या और भाग्य को देने वाली है। लिहाजा भानु सप्तमी के दिन मध्याह्न के समय भगवान सूर्य देव की पूजा अवश्य करनी चाहिए। ऐसे में जब सप्तमी तिथि, रविवार के साथ सूर्य देव के प्रभाव वाला रवि योग और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का संयोग बन रहा हो, तो सूर्य देव की उपासना करना और भी शुभ हो जाता है। अतः यह दिन बड़ा ही शुभ है। तो आइए जानते हैं कि भानु सप्तमी के दिन कौन-से खास उपाय करके आप अपने जीवन को एक बेहतर दिशा दे सकते हैं और सेहत के मामले में चुस्त, दुरुस्त रह सकते हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

भानु सप्तमी के दिन करें ये उपाय

  1. अगर आप पर मौसम में बदलाव का बहुत जल्दी असर पड़ता है, जैसे ही मौसम बदलता है, आपको कोई न कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो जाती है, तो ऐसी स्थिति से बचने के लिए रवि सप्तमी के दिन आपको सूर्य भगवान को जल से अर्घ्य देना चाहिए और हाथ जोड़कर प्रार्थना करनी चाहिए।
  2. अगर आप अपनी लगातार सफलता की गति को यूं ही बनाये रखना चाहते हैं, तो भानु सप्तमी के दिन आपको अपने घर की पूर्व दिशा में सात घोड़ों वाले रथ पर सवार सूर्य भगवान की तस्वीर लगानी चाहिए और उसे धूप दिखानी चाहिए।
  3. अगर आपको बहुत ज्यादा आलस्य आता है, जिससे आप अपना कोई भी काम नहीं कर पाते हैं, तो भानु सप्तमी के दिन आपको सूर्य भगवान के निमित्त व्रत करना चाहिए। इस व्रत में आपको एक समय भोजन करना है, लेकिन ध्यान रहे कि आपको बिना नमक का भोजन करना है।
  4. अगर आपको आंख संबंधी किसी तरह की परेशानी रहती है तो भानु सप्तमी के दिन सूर्य देव का ध्यान करते हुए, आसन पर बैठकर आपको आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करना चाहिए।
  5. अगर आपको अपनी नौकरी चले जाने का डर बना हुआ है या आपका कोई सहयोगी आपके काम में रुकावट डाल रहा है, तो भानु सप्तमी के दिन आपको सूर्य देव के इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ‘ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:।’
  6. अगर आप आभूषण या रत्न आदि से जुड़ा काम करते हैं और अपने काम में उन्नति करना चाहते हैं, तो भानु सप्तमी के दिन आपको सूर्य देव को प्रणाम करना चाहिए। साथ ही गंगाजल मिश्रित जल से सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए।
  7. अगर आप लगातार आर्थिक समस्याओं से घिरे रहते है तो उसकों दूर करने के लिए भानु सप्तमी के दिन आपको चींटियों के बिल में आटा डालना चाहिए। अगर भूरी या लाल चींटियों का बिल हो, तो और भी अच्छा है।
  8. अगर आप अपने जीवन को एक नए उत्साह, एक नई उमंग से भर देना चाहते हैं, तो भानु सप्तमी  के दिन आपको सूर्य देव के इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। सूर्य देव का मंत्र इस प्रकार है- ‘ऊँ घृणिः सूर्याय नमः।’
  9. अगर आप अपने बच्चों का जीवन हर तरह के सुख-साधन से संपन्न करना चाहते हैं, तो भानु सप्तमी के दिन आपको अपने बच्चों को सूर्य भगवान का आशीर्वाद दिलाना चाहिए और मंदिर में जाकर गुड़ और बाजरा दान करना चाहिए।
  10. अगर आप अपने कारोबार में तरक्की करना चाहते हैं तो इसके लिए भानु सप्तमी के दिन आपको एक नया लाल रंग का कोई कपड़ा लेना चाहिए और उस कपड़े को अपने ताऊ या चाचा को गिफ्ट करना चाहिए। साथ ही पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।
  11. अगर आप भविष्य में अपनी तरक्की को बनाये रखना चाहते हैं तो भानु सप्तमी के दिन आपको नीम के पेड़ के सामने हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए। साथ ही पेड़ की जड़ में जल चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा भानु सप्तमी के दिन आपको नीम के पेड़ से जुड़ी किसी भी चीज़ को क्षति नहीं पहुंचानी चाहिए।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

बीजापुर में IED विस्फोट से दहशत, नक्सलियों के लगाए प्रेशर बम की चपेट में तीन लोग घायल
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : सोशल मीडिया पर हीरो बनने की कोशिश नाकाम, खतरनाक बाइक रील बनाने वाले को पुलिस ने सिखाया सबक
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अवसरों का मिला सकारात्मक परिणाम…. नीट-2026 में सफल एकलव्य विद्यालयों के 10 विद्यार्थियों ने कलेक्टर से की सौजन्य भेंट.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ VSK App को लेकर गरमाया विवाद, शिक्षा मंत्री ने कहा- छात्रों और शिक्षकों की सुविधा सर्वोपरि
Featured छत्तीसगढ़
संसाधनों की कमी नहीं रोक सकी किसान पुत्र रमन की उड़ान…. दूरस्थ आदिवासी अंचल के छात्र ने बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी से नीट परीक्षा में पाई सफलता.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सखी वन स्टॉप सेंटर बना सहारा, अवसाद से जूझ रही महिला को मिला नया जीवन….. महिला एवं बाल विकास विभाग की संवेदनशील पहल से महिला हुई नशा मुक्त, बेटी के साथ सुरक्षित जीवन की ओर लौटी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना….प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए भगवान भोलेनाथ से मांगा आशीर्वाद.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
करोड़ों युवाओं के सुरक्षित भविष्य, ईमानदार प्रतिभा और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की दिशा में ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम – मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता’ मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्त में, बीजापुर में 8 नक्सलियों ने भी किया सरेंडर

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Raigarh Steel Plant Accident : रायगढ़ के स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, फर्नेस में ब्लास्ट जैसी बॉयलिंग से चार श्रमिक घायल, दो की हालत नाजुक

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredमनोरंजन

Sanjay Dutt के बर्थडे सेलिब्रेशन पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फैन को मिली सशर्त अनुमति

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?