रायपुर : साहू समाज के पदाधिकारियों ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजिव भवन का घेराव किया था। घेराव के बाद साहू समाज के लोगों ने मुख्य सड़क को जाम भी किया था। वहीं अब इस मामले में खम्हारडीह पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। खम्हारडीह पुलिस ने प्रदर्शन करने वाले साहू समाज के 20 से 25 लोगों के खिलाफ एफआईर दर्ज कर ली है। पुलिस इस मामले में कड़ा एक्शन ले सकती है।

धर्म रक्षा महायज्ञ और सनातन संस्कृति सम्मेलन में शामिल हुए CM साय
बता दें कि, कांग्रेस ने एक महीना पहले रायपुर नगर निगम के लिए कांग्रेस पार्षद संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया था। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक और सूची निकाल कर नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस पार्षद आकाश तिवारी को बना दिया।
जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने से तीन की मौत, मची भारी तबाही
समाज के पदाधिकारियों का कहना है कांग्रेस साहू समाज का अपमान कर रही है। जब तक मांग पूरी नहीं होगी समाज का प्रदर्शन जारी रहेगा। आने वाले दिनों में प्रदेशव्यापी भी प्रदर्शन होगा।