Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: 100 से ज्यादा जानें ले चुका है ये गाना, 62 साल बाद हटा बैन, मिला ‘सबसे मनहूस सॉन्ग’ का टैग
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » 100 से ज्यादा जानें ले चुका है ये गाना, 62 साल बाद हटा बैन, मिला ‘सबसे मनहूस सॉन्ग’ का टैग

Featuredदेश - विदेशमनोरंजन

100 से ज्यादा जानें ले चुका है ये गाना, 62 साल बाद हटा बैन, मिला ‘सबसे मनहूस सॉन्ग’ का टैग

Hum Vatan News
Last updated: April 20, 2025 3:31 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

फिल्मों में गानों की अपनी खास ही जगह होती है। सेलिब्रेशन से लेकर दर्द को जाहिर करने तक के लिए सिनेमा में गानों का इस्तेमाल शुरुआत से होता आया है। गिनी-चुनी ही ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनमें गानों का इस्तेमाल ना किया गया हो। फिल्मों की ही तरह असल जिंदगी में भी गानों का काफी महत्व देखा गया है। म्यूजिक एक थैरिपी की तरह होता है, जो सुख-दुख की घड़ी में मन हल्का करता है। गाने लोगों में एक नई एनर्जी भर देते हैं। फिर चाहे वो रोमांटिक गाना हो, देश भक्ति से भरे या फिर दुख को जाहिर करने वाले इमोशनल सॉन्ग, गाने कई बार किसी की याद दिलाते हैं तो कई बार गम को भुलाने के लिए सुने जाते हैं। लेकिन, क्या आप उस गाने के बारे में जानते हैं, जो कईयों के दुख की वजह बन गया। इस गाने को दुनिया का सबसे मनहूस गाना कहा जाता है। इस गाने के चलते 100 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

Contents
इस गाने को मिला है ‘सबसे मनहूस सॉन्ग’ का टैगग्लूमी संडे के चलते पहले मौतजब इंग्लिश लिरिक्स के साथ रिलीज हुआ ग्लूमी संडेगाने के राइटर रेज्सो ने भी कर ली आत्महत्याहंगरियन सॉन्ग है ग्लूमी संडे

Neeraj Chopra: अब इस टूर्नामेंट में खेलेंगे नीरज चोपड़ा, 90 मीटर के पार थ्रो फेंकने का होगा टारगेट

- Advertisement -
HTML5 Icon

इस गाने को मिला है ‘सबसे मनहूस सॉन्ग’ का टैग

कहते हैं ये गाना सुनकर लोग आत्महत्या कर लेते थे। हाउस स्टफ वर्क वेबसाइट सहित कई ऑनलाइन पोर्टल्स में इस सॉन्ग का जिक्र है, जिसका नाम है ‘ग्लूमी संडे’, जिसे सबसे मनहूस सॉन्ग का टैग दिया गया है। इस गाने को लैजलो और रेज्सो सेरेस ने मिलकर साल 1933 में लिखा था और 1935 में ये रिलीज हुआ। 1933 में जब ये गाना रिलीज हुआ तो हंगरी में ससाइड के केस बढ़ गए। इसी साल एक शख्स ने इस गाने को सुनने के बाद आत्महत्या कर ली थी और अपने सुसाइड नोट में इस सॉन्ग ग्लूमी संडे का जिक्र किया था। यही नहीं, कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस गाने के कंपोजर की मंगेतर ने भी आत्महत्या कर ली थी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

ग्लूमी संडे के चलते पहले मौत

ग्लूमी संडे के लिरिक्स सुनने के बाद पहली मौत उस पब्लिशर की हुई, जिसके पास ये गाना गया था। पब्लिशर ने गाना खरीदने से तो मना कर दिया, लेकिन फिर कुछ ही समय बाद उसने आत्महत्या कर ली। 1933 में जैसे ही गाना रिलीज हुआ सुसाइड के केस आने लगे। 30 मार्च 1936 को टाइम मैग्जीन में एक रिपोर्ट छपी, जिसमें दावा किया गया कि गाना रिलीज होने के 2 साल के बीच 17-18 आत्महत्या के केस ही सामने आए, जबकि ज्यादातर मामले गाना रिलीज होने के तीन साल बाद यानी 1936 से शुरू हुए और ज्यादातर मामले हंगरी से सामने आए। 1936 में 17 लोगों ने एक-एक कर सुसाइड कर लिया और जैसे-जैसे गाना पॉपुलर हुआ सुसाइड के मामले भी बढ़ गए। जिसके बाद 24 फरवरी 1936 में लॉस एंजिल्स टाइम्स ने पहली बार इन सुसाइड्स से जुड़ा आर्टिकल पब्लिश किया।

छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कल करेगी प्रदर्शन, डिप्टी सीएम साव ने साधा निशाना, बोले- पूर्ववर्ती सरकार में दर्ज नहीं होते थे अपराध…

जब इंग्लिश लिरिक्स के साथ रिलीज हुआ ग्लूमी संडे

गाने की पॉपुलैरिटी बढ़ी तो अमेरिका में इसे इंग्लिश लिरिक्स के साथ रिलीज किया गया। ये गाना 1936 में रिलीज हुआ। गाने के लिरिक्स सेम एम. लेविस ने लिखे और हल केंप ने इसे आवाज दी। जैसे ही गाना इंग्लिश में आया, इंग्लिश देशों में तेजी से पॉपुलर होने लगा और सुसाइड के मामले यहां भी बढ़ गए। जिस लड़की ने गाना लिखा था, उसनने भी आत्महत्या कर ली।

गाने के राइटर रेज्सो ने भी कर ली आत्महत्या

इसके बाद 1968 में गाने के लेखक रेज्सो ने भी सुसाइड कर लिया था। दो लोगों ने खुद को गोली मार ली तो एक महिला ने गाना सुनने के बाद पानी में छलांग लगा दी और अपनी जान दे दी। ऐसी कहानियों के आने का दौर शुरू हुआ और लगातार ऐसी खबरें आती रहीं, जिसके बाद इस गाने पर बैन लगा दिया गया था। हालांकि, करीब 62 साल बाद इस गाने से बैन हटा दिया गया। इस सॉन्ग में जिंदगी के स्ट्रगल, इंसानियत, दुख और दर्द को शामिल किया गया है, जिसे लोगों के सुसाइड की वजह माना गया था।

हंगरियन सॉन्ग है ग्लूमी संडे

ग्लूमी संडे एक हंगरियन सॉन्ग है और जिस समय ये गाना रिलीज हुआ दुनिया पहले विश्व युद्ध के चलते उपजी त्रासदी से गुजर रहा था और दूसरा विश्वयुद्ध भी मुहाने पर ही था। हंगरी के लोग भी तनाव से जूझ रहे थे। आर्थिक तंगी भी इसका एक कारण थी। उन दिनों कंपनियों से लोगों की छटनी हो रही थी, जिसके चलते लोग स्ट्रेस में थे। इस गाने के बोल और पिक्चराइजेशन में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। ऐसे में लोगों ने खुद अपनी परिस्थिति को इस गाने से जोड़ना शुरू कर दिया और लोगों में ये दुख बढ़ाने का कारण बनने लगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर गरीब को पक्का आवास’ के संकल्प को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मिल रही जमीनी मजबूती.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को मिल रहा नया आधार, अमारू में 20 एकड़ में लेमन ग्रास की खेती.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7-8 अक्टूबर को रायपुर के इंडोर स्टेडियम…मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा आयोजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CM Vishnu Deo Sai
CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit : सिंगापुर में CM साय ने निवेशकों को दिया छत्तीसगढ़ में निवेश का न्योता
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : कॉलेज जा रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरा झुलसा; रायपुर रेफर, आरोपी की तलाश जारी
Featured छत्तीसगढ़
CG Road Accident : भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से भिड़ी; 2 की मौत, 9 रेफर
Featured छत्तीसगढ़
CG Coal Levy Scam : छत्तीसगढ़ कोल लेवी केस में बड़ी कार्रवाई, देवेंद्र यादव समेत 12 लोगों को बनाया आरोपी
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featurednational

Supreme Court Sexual Violence: रेप और यौन अपराधों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- अपराधियों के मन में कानून का खौफ पैदा करें

By
Hum Vatan News
6 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG ACB Trap : ACB की बड़ी कार्रवाई, जमीन डायवर्सन के नाम पर 10 हजार लेते कर्मचारी पकड़ा गया

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Raipur News: प्रिंस ढाबे पर प्रशासन की कार्रवाई से हंगामा, संचालक ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?