Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: अमित शाह की बैठक में शामिल हुए CM साय, देखें VIDEO…
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » अमित शाह की बैठक में शामिल हुए CM साय, देखें VIDEO…

Featuredछत्तीसगढ़

अमित शाह की बैठक में शामिल हुए CM साय, देखें VIDEO…

Hum Vatan News
Last updated: April 21, 2025 8:18 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली/रायपुर : आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में, प्रदेश में नवीन कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु आयोजित बैठक में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली स्थित नॉर्थ ब्लॉक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। श्री शाह की अध्यक्षता आयोजित बैठक में राज्य में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन को लेकर समीक्षा की गई। इसके साथ ही नक्सलवाद के उन्मूलन, बस्तर के समग्र विकास और राज्य में सुरक्षा व न्याय तंत्र को और अधिक सशक्त बनाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा सहित केन्द्रीय गृह मंत्रालय एवं राज्य सरकार के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम पर चर्चा की गई। इसके साथ ही पुलिस, जेल, अदालतों, अभियोजन और फोरेंसिक से संबंधित विभिन्न नए प्रावधानों के कार्यान्वयन और वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई।

- Advertisement -
HTML5 Icon

आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी की अध्यक्षता में, प्रदेश में नवीन कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु आयोजित बैठक में सम्मिलित हुआ।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी उपस्थित रहे।@AmitShah @vijaysharmacg pic.twitter.com/fS6d3Ga31d

— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) April 21, 2025

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री श्री साय ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में नए आपराधिक कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रशासनिक व तकनीकी तैयारियाँ पूरी की जा चुकी हैं। राज्य में 27 प्रकार की एसओपी (Standard Operating Procedures) और दिशा-निर्देश तैयार कर लागू किए गए हैं। इसके साथ ही लगभग 37,385 पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। न्यायालयों, पुलिस थानों और जेलों को ई-साक्ष्य और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम से लैस किया गया है। राज्य में अब तक 53,981 एफआईआर नए कानूनों के तहत दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें से लगभग 50% मामलों में चालान प्रस्तुत हो चुके हैं।

बैठक में नक्सल समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी विशेष रणनीति पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल के महीनों में राज्य में चलाए गए ऑपरेशनों में कई वांछित नक्सली मारे गए, गिरफ्तार हुए या आत्मसमर्पण कर चुके हैं। नियद नेलानार योजना, बस्तर ओलंपिक, महिला सुरक्षा केंद्र, और आदिवासी क्षेत्रों में होमस्टे व पर्यटन ढांचे का विकास जैसे प्रयासों से युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का सार्थक प्रभाव पड़ा है। मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि राज्य सरकार वर्ष 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के लिए कटिबद्ध है और बस्तर को भारत के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी आश्वासन दिया कि छत्तीसगढ़ केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करेगा और देशभर में कानूनी सुधार की इस पहल को प्रभावी ढंग से लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अब तक किए गए कार्यों की सराहना करते हुए गृह मंत्री ने शीघ्र नए क़ानूनों को राज्य में शत प्रतिशत लागू करने पर बल दिया। गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ से समन्वय और तत्परता की अपेक्षा जताई और कहा कि नए कानूनों का उद्देश्य न्याय प्रक्रिया को सरल, तेज़ और अधिक जनोन्मुखी बनाना है। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, पुलिस महानिरीक्षक सुशील द्विवेदी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत, प्रमुख सचिव विधि रजनीश श्रीवास्तव, सचिव गृह, नेहा चंपावत सहित अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

CG NEWS : कानून हाथ में लेना पड़ा भारी’ चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’ देने वाले 9 गिरफ्तार, पीड़ित भी जेल
Featured छत्तीसगढ़
CG BREAKING : जुआ मामले में पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 7 पर सख्त एक्शन से मचा हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
CGBSE Result 2026 Date
CGBSE Result 2026 Date : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे तैयार, 30 अप्रैल या 1 मई को हो सकती है घोषणा
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा’ प्रकाश इंडस्ट्रीज प्लांट में भीषण विस्फोट, कई मजदूर घायल
Featured छत्तीसगढ़
LPG Delivery New Rule
LPG Delivery New Rule : अब बिना ऑथेंटिकेशन कोड के घर नहीं आएगा गैस सिलेंडर, जानें नया नियम
Featured देश - विदेश
Accident News
Accident News : यमुना नदी में अनियंत्रित होकर गिरा ट्रैक्टर, ग्रामीणों ने देवदूत बनकर बचाई 4 जानें
Featured छत्तीसगढ़
Sita Navami 2026: आज करें माता जानकी की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और विशेष विधि
Featured religion
US-Iran Peace Talks 2026
US-Iran Peace Talks 2026 : इस्लामाबाद बना कूटनीति का अखाड़ा , दूसरे दौर की वार्ता के लिए अराघची और कुश्नर आमने-सामने
Featured international देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Big Statement of Supreme Court : लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत’ उच्च मतदान पर सुप्रीम कोर्ट खुश, जनता की भागीदारी को सराहा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Big Action By Chhattisgarh Government : भर्ती परीक्षाओं में नकल कराने वालों पर 1 करोड़ जुर्माना, 10 साल की सजा तय

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Raghav Chadha BJP Join
Featuredदेश - विदेश

Raghav Chadha BJP Join : राघव चड्ढा का ‘शॉक ट्रीटमेंट’ , 6 राज्यसभा सांसदों के साथ थामा BJP का हाथ, AAP में बड़ी टूट

By
Hum Vatan News
1 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?