Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: भीषण तबाही के बीच दो हिस्सों में बंट जाएंगे ये देश, वैज्ञानिकों की चेतावनी से चौंकी दुनिया
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » भीषण तबाही के बीच दो हिस्सों में बंट जाएंगे ये देश, वैज्ञानिकों की चेतावनी से चौंकी दुनिया

Featuredदेश - विदेश

भीषण तबाही के बीच दो हिस्सों में बंट जाएंगे ये देश, वैज्ञानिकों की चेतावनी से चौंकी दुनिया

Hum Vatan News
Last updated: May 4, 2025 4:27 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

पृथ्वी की सतह के नीचे की विशाल चट्टानी प्लेट्स, जिन्हें टेक्टोनिक प्लेट्स कहते हैं। ये प्लेट्स पृथ्वी के मेंटल पर तैरती रहती हैं और धीरे-धीरे खिसकती हैं। यह धीमी गति लाखों सालों में बड़े भूवैज्ञानिक परिवर्तनों का कारण बनती है। ये बदलाव अफ्रीका महाद्वीप में देखा जा रहा है। पूर्वी अफ्रीका में दो प्रमुख टेक्टोनिक प्लेट्स- न्युबियन और सोमालियाई, एक-दूसरे से दूर जा रही हैं। यह अलगाव पूर्वी अफ्रीकी रिफ्ट सिस्टम (EARS) का निर्माण कर रहा है, जो पृथ्वी पर सबसे सक्रिय भूवैज्ञानिक क्षेत्रों में से एक है। वैज्ञानिक इस प्रक्रिया को एक नए महासागर के जन्म की शुरुआत मान रहे हैं, जिसके दूरगामी परिणाम हो सकते हैं।

EARS इथियोपिया से शुरू होकर केन्या, तंजानिया और मोजाम्बिक तक लगभग 3,500 किलोमीटर तक फैला हुआ है। यह क्षेत्र टेक्टोनिक प्लेटों के खिंचाव और पतले होने के कारण होने वाली दरारों और भ्रंशों की एक श्रृंखला से चिह्नित है। यह प्रक्रिया धीमी है, प्लेटें हर साल सिर्फ कुछ मिलीमीटर ही खिसकती हैं, लेकिन लाखों सालों में यह एक महत्वपूर्ण अंतर पैदा कर सकती है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

पहलगाम हमले के बाद वाणी कपूर ने उठाया बड़ा कदम, इंस्टाग्राम से हटाए फवाद खान संग आने वाली फिल्म के पोस्ट

- Advertisement -
HTML5 Icon

नए महासागर का होगा जन्म

जब टेक्टोनिक प्लेटें अलग होती हैं, तो उनके बीच की जमीन खिंचती और पतली होती है। इससे दरारें बनती हैं, जो धीरे-धीरे गहरी होती जाती हैं। वैज्ञानिक मानते हैं कि लाल सागर और अदन की खाड़ी का पानी इन दरारों में भर सकता है, जिससे अंततः एक नया महासागर बनेगा। यह प्रक्रिया लाखों साल पहले अटलांटिक महासागर के बनने के समान है।

अफार क्षेत्र में 2005 की घटना

2005 में इथियोपिया के अफार क्षेत्र में 420 से अधिक भूकंपों की एक श्रृंखला ने 60 किलोमीटर लंबी और 10 मीटर गहरी दरार बना दी। यह घटना वैज्ञानिकों के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत थी कि अफ्रीका का विभाजन उम्मीद से कहीं तेज हो रहा है। यह दरार हर साल लगभग आधा इंच चौड़ी हो रही है, जो नए महासागर के बनने की प्रक्रिया को दर्शाती है।

कौन-कौन से देश होंगे प्रभावित देश?

इस टेक्टोनिक हलचल से इथियोपिया, केन्या, तंजानिया और सोमालिया जैसे देश सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। युगांडा, जाम्बिया और रवांडा जैसे लैंडलॉक्ड देशों को भविष्य में समुद्री तट मिल सकता है, जिससे उन्हें समुद्री व्यापार और अर्थव्यवस्था के नए अवसर मिलेंगे। वहीं, सोमालिया और इथियोपिया का कुछ हिस्सा एक अलग महाद्वीप बन सकता है, जिसे वैज्ञानिक ‘न्युबियन महाद्वीप’ कह रहे हैं।

पंजाब किंग्स ने कर दिया मैक्सवेल के रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का ऐलान, ये धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी लेगा जगह

वैज्ञानिकों की चेतावनी

पहले वैज्ञानिक मानते थे कि यह प्रक्रिया करोड़ों साल लेगी, लेकिन हाल की स्टडीज और अफार क्षेत्र की घटना से पता चला है कि यह 5 से 10 लाख साल में पूरी हो सकती है। टुलेन यूनिवर्सिटी की भू-वैज्ञानिक सिंथिया एबिंगर के मुताबिक, भूकंप या ज्वालामुखी विस्फोट जैसी घटनाएं इस प्रक्रिया को और तेज कर सकती हैं। नए महासागर के बनने से अफ्रीका का पारिस्थितिकी तंत्र पूरी तरह बदल जाएगा। समुद्री जलवायु के कारण मौसम, कृषि और जैव-विविधता पर गहरा असर पड़ेगा।

गोंडवाना सुपरकॉन्टिनेंट के समान प्रकिया

लगभग 180 मिलियन साल पहले गोंडवाना सुपरकॉन्टिनेंट टूटा था, जिससे अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका अलग हुए और अटलांटिक महासागर बना। वैज्ञानिकों का कहना है कि पूर्वी अफ्रीका में चल रही प्रक्रिया उसी का एक छोटा संस्करण है।

वैज्ञानिक जीपीएस ट्रैकिंग, भूकंपीय डेटा और सैटेलाइट इमेजरी का उपयोग करके इन भूवैज्ञानिक परिवर्तनों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। अफार क्षेत्र में मैग्मा की गतिविधियां और भ्रंश विस्तार इस प्रक्रिया को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह अनुसंधान पृथ्वी के भविष्य को समझने के लिए महत्वपूर्ण है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : श्मशान घाट के पास चल रही थी तंत्र-मंत्र की गतिविधि, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने 9 लोगों को दबोचा
Featured छत्तीसगढ़
CG News : अब राजनीति नहीं, संगीत में दिखा अमित जोगी का नया अंदाज, कौआ की आवाज निकालकर हुए वायरल
Featured छत्तीसगढ़
New Rules From 1st October: LPG सब्सिडी से FD तक बदले नियम, 1 अक्टूबर से आम लोगों की जेब और कामकाज पर असर
Featured national
Stree 3 Release Date: 2028 में फिर दिखेगा ‘स्त्री’ का खौफ, राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट
entertainment Featured
IND vs SL Asian Games Semifinal: भारत ने दिया 170 रन का लक्ष्य, श्रीलंका के 7 विकेट गिरे; जीत के करीब टीम इंडिया
Featured sports खेल
Meerut Blue Drum Case: सौरभ राजपूत की हत्या में मुस्कान और साहिल दोषी, जानें अब क्या होगा
Featured national देश - विदेश
Flydubai FZ1073 Incident: घायल पायलट स्मित मच्छार की PM मोदी ने की तारीफ, परिवार को दिया मदद का भरोसा
Featured देश - विदेश
Pakistan Airstrike On Afghanistan: पाकिस्तान ने बताया आतंकी ठिकानों पर हमला, अफगानिस्तान ने 9 नागरिकों की मौत का दावा
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Road Accident : शव लेकर जा रही एम्बुलेंस बनी हादसे का शिकार, नर्स की मौत’ सूरजपुर में बाइक दुर्घटना में युवक की गई जान

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredखेलछत्तीसगढ़

Raipur Women T20 Match : शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में पहली बार होगा महिला T20I मुकाबला

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CGPSC Mains Result 2026 : CGPSC मेंस रिजल्ट पर हाईकोर्ट का फैसला, उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच की याचिका खारिज

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?