Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: जब नाश मनुज पर…दिनकर की कविता और रामचरित मानस पढ़ सेना ने दिखाई पाकिस्‍तान की बर्बादी की पिक्चर
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » जब नाश मनुज पर…दिनकर की कविता और रामचरित मानस पढ़ सेना ने दिखाई पाकिस्‍तान की बर्बादी की पिक्चर

Featuredदेश - विदेश

जब नाश मनुज पर…दिनकर की कविता और रामचरित मानस पढ़ सेना ने दिखाई पाकिस्‍तान की बर्बादी की पिक्चर

Hum Vatan News
Last updated: May 12, 2025 4:10 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर पर डीजीएमओ ने अपनी प्रेस ब्रीफिंग में कई चीजों के बारे में बात की. एयर मार्शल एके भारती ने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी नई जानकारियां दीं. इस दौरान उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले को भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को नाकाम कर दिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान किसी भी तरह से भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को भेद नहीं पाया. उन्होंने बताया कि भारत ने चीन और तुर्की की बनी मिसाइलों को मार गिराया. वायुसेना का कहना है कि हमारी लड़ाई आतंकवादियों के खिलाफ थी.लेकिन आतंकवादियों के बचाव में पाकिस्तान की सेना उतर आई.

Contents
DGMO ने क्‍या-क्‍या कहा… स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली आकाश की तारीफआतंकवादियों के खिलाफ थी लड़ाई

रायपुर : सींटेक्स टंकियों की सफाई करने के निर्देश

- Advertisement -
HTML5 Icon

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता ‘जब नाश मनुज पर छाता है…’ के साथ पाकिस्तान में सेना की कार्रवाई से हुई बर्बादी की फिल्म दिखाई गई. इसके साथ ही उन्होंने राम चरित मानस की चौपाई विनय न मानत जलधि जड़, गए तीनि दिन बीति, बोले राम सकोप तब, भय बिनु होइ न प्रीति, को पढ़कर सुनाया. इस कोशिश का मतलब पाकिस्तान को सख्त से सख्त भाषा में संदेश देना था.

- Advertisement -
HTML5 Icon

DGMO ने क्‍या-क्‍या कहा… 

  • पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों का समर्थन करने और हस्तक्षेप करने का फैसला किया.
  • जो नुकसान हुआ है, उसके लिए पाकिस्तानी सेना जिम्मेदार है
  • हमारे युद्ध-सिद्ध सिस्टम समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं
  •  स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली, आकाश सिस्टम का शानदार प्रदर्शन रहा
  • हमने सिविलियन और मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर को न्यूनतम रखा, जबकि पाकिस्तानी सेना लगातार हमले कर रही थी
  •  एयर डिफेंस सिस्टम की हमारे पास वैरायटी है, लो लेवल फायरिंग, सरफेस टू एयर मिसाइल, लॉन्ग और शॉर्ट रेंज मिसाइल

एयर मार्शल भारती कहा, ‘बीते दिन हमने पीओके और पाकिस्तान में सफलतापूर्वक जमींदोज किए गए आतंकी इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में बात की थी. हमारी लड़ाई सिर्फ आतंकवाद से है और हमने आतंकवादियों के इंफ्रास्ट्रक्चर को ही निशाना बनाया था लेकिन पाकिस्तान मिल्ट्री ने आतंकवादियों का साथ देना सही समझा और इसे अपनी लड़ाई बना लिया. इस परिस्थिति में हमारी जवाबी कार्रवाई जरूरी थी और इसमें उनका जो भी नुकसान हुआ उसके लिए वो खुद जिम्मेदार हैं.’

छत्तीसगढ़ : आइसक्रीम वाले ने एसएसपी से की शिकायत, दो पुलिस वाले के खिलाफ जांच शुरू

स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली आकाश की तारीफ

एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा,  “…हमारी युद्ध-सिद्ध प्रणालियां समय की कसौटी पर खरी उतरी हैं और उनका डटकर मुकाबला करती रहीं. एक और खास बात स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली, आकाश प्रणाली का शानदार प्रदर्शन रहा है. शक्तिशाली AD वातावरण को तैयार करना और उसे क्रियान्वित करना केवल पिछले दशक में भारत सरकार से मिले बजटीय और नीतिगत समर्थन के कारण ही संभव हो पाया है.”

एयरफोर्स के डीजीएमओ एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि दुश्मन के लिए हमारे एयर डिफेंस सिस्टम को भेद पाना नामुकिन था.उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई आतंकवादियों के खिलाफ थी.लेकिन आतंकवादियों के बचाव में पाकिस्तान की सेना उतर आई.भारती का कहना है कि इस कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान को हुए नुकसान के लिए पाकिस्तान ही जिम्मेदार है.

आतंकवादियों के खिलाफ थी लड़ाई

उन्होंने बताया कि हमारा एयर डिफेंस सिस्टम काफी मजबूत है. उन्होंने कहा कि भारत का स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम आकाश ने भी काफी कुशलता से काम किया. आकाश मिसाइल प्रणाली पूरी तरह से स्वदेशी है. यह 25-30 किलोमीटर की दूरी पर दुश्मन के विमानों और ड्रोन को तबाह करने में सक्षम है.उन्होंने कहा कि भारत के एकीकृत एयर कमांड और कंट्रोल ने पाक सैन्य हमलों को विफल किया.

उन्होंने कहा कि हमारे एयर डिफेंस सिस्टम में पाकिस्तान की ओर से दागी गईं चीनी मिसाइल पीएल-15ई और तुर्की में बनी यिहा मिसाइल को जमींदोज कर दिया. इसके अलावा पाकिस्तान ने लांग रेंज रॉकेट का भी इस्तेमाल किया. लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने भारतीय प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के पाकिस्तानी प्रयासों को प्रभावी ढंग से विफल कर दिया.

एयर मार्शल एके भारती ने बताया कि भारतीय वायु सेना के पास कई लेयर का एयर डिफेंस सिस्टम है. उन्होंने कहा कि भारत के सभी सैन्य अड्डे और प्रणालियां लगातार पूरी तरह से चालू हैं. उन्होंने कहा कि हम अभी भी किसी भी मिशन को अंजाम देने के लिए तैयार हैं.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Saudi Arabia Attack : सऊदी अरब में हिंसक हमले से हड़कंप, एयरपोर्ट और तेल ठिकाने पर हमला, भारतीय नागरिक समेत 3 की मौत
Featured international
कांग्रेस पर Amit Shah’ का बड़ा बयान’ राहुल गांधी का नाम लिए बिना साधा निशाना, 30 साल तक सत्ता में नहीं आने का दावा
Featured देश - विदेश
CG News : छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी, 3 साल बाद मिल सकती है बड़ी राहत
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक पल’ माता हासी देवी की द्विशताब्दी पर जारी हुआ स्मारक सिक्का, President Draupadi Murmu’ ने किया अनावरण
Featured छत्तीसगढ़
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Transfer List : छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी खबर’ लोक निर्माण विभाग के 84 कर्मचारी इधर से उधर, जारी हुई ट्रांसफर सूची
Featured छत्तीसगढ़
ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों का पंजीयन लंबित, ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने पर परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल …जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

माटी में रोजगार- प्रतिदिन 300 रुपए की मजदूरी से श्रमिक परिवारों को मिला मजबूत आर्थिक आधार, पलायन पर लगी रोक.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत.

By
Hum Vatan News
1 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?