Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: विराट कोहली का बड़ा ऐलान, टेस्ट क्रिकेट से लिया रिटायरमेंट
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » विराट कोहली का बड़ा ऐलान, टेस्ट क्रिकेट से लिया रिटायरमेंट

Featuredखेलदेश - विदेश

विराट कोहली का बड़ा ऐलान, टेस्ट क्रिकेट से लिया रिटायरमेंट

Hum Vatan News
Last updated: May 12, 2025 4:54 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Virat Kohli Retirement: क्रिकेट जगत से बड़ी खबर आ रही है। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड दौरे से पहले विराट ने यह बड़ा ऐलान किया है। कोहली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए टेस्ट से संन्यास की जानकारी दी। हाल ही में रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। रोहित के संन्यास लेने के 5 दिन बाद ही विराट कोहली ने भी क्रिकेट के सबसे पुराने फॉर्मेट से विदाई ले ली है। इस तरह स्टार बल्लेबाज के 14 साल के लंबे युग का अंत हो गया है।

9वीं की छात्रा को ब्लैकमेलिंग कर रहा गांव का युवक, एडिट कर बनाया अश्लील फोटो-वीडियो

- Advertisement -
HTML5 Icon

विराट ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू पहने हुए उन्हें 14 साल हो गए हैं। ईमानदारी से कहें तो उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट उन्हें किस सफर पर ले जाएगा। इसने उनकी परीक्षा ली, उन्हें आकार दिया और उन्हें ऐसे सबक सिखाए जिन्हें वह जीवन भर साथ रखेंगे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

उन्होंने आगे लिखा- सफेद कपड़ों में खेलना एक बहुत ही निजी अनुभव है। शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता, लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं। इस प्रारूप से दूर होना आसान नहीं है, लेकिन यह सही समय है। उन्होंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया है।

उन्होंने कहा कि खेल के मैदान पर जिन लोगों के साथ खेला और हर उस व्यक्ति के लिए जिसने उन्हें इस दौरान देखा, उन सभी का आभारी हूं। वह हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखेंगे। #269, साइनिंग ऑफ।

भारत और पाकिस्तान के सीजफायर पर आया चीन का बयान, कहा- ‘ये दोनों देशों के लिए…’

भारत के लिए खेले 100 से ज्यादा टेस्ट

विराट कोहली ने जून 2011 में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था और 14 साल तक टीम इंडिया के लिए अहम बल्लेबाज बने रहे। इस दौरान उन्होंने 129 टेस्ट मैचों की 210 पारियों में 46.85 के औसत से 9230 रन बनाए। उन्होंने टेस्ट में 30 शतक और 31 शतक लगाने का बड़ा कारनामा किया। नाबाद 254 उनका टेस्ट में हाईएस्ट स्कोर है।  विराट कोहली T20I से पहले ही रिटायरमेंट ले चुके हैं। उन्होंने पिछले साल T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के साथ ही T20 इंटरनेशनल फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। विराट अब रोहित के साथ सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। दोनों की कोशिश साल 2027 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने की होगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

CG BREAKING : भाजपा नेता को उंगली दिखाने के मामले में निलंबित CEO की याचिका खारिज
Featured छत्तीसगढ़
BJP नेता हत्याकांड की जांच तेज, पुलिस ने तीन और आरोपियों को दबोचा
Featured छत्तीसगढ़
सरकार बनी किसानों की ताकत, जशपुर में रियायती दरों पर मिल रहे खाद-बीज.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
महारानी अस्पताल के कायाकल्प के लिए 7 करोड़ रूपए से अधिक का प्रस्ताव तैयार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CM Sai’ के निर्देश पर सख्त नियम लागू, अवैध खनन करने वालों की अब खैर नहीं
Featured छत्तीसगढ़
महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की शानदार पहल साड़ी की राशि सीधे कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के खाते में होगी जमा।
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : पति की मौत और हादसे का डर दिखाकर महिला से ऐंठे 85 लाख, ठगी का बड़ा खुलासा
Featured छत्तीसगढ़
BREAKING NEWS : कोलकाता में बड़ा हादसा’ निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरा, 5 मजदूरों की मौत
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

School Session Change 2027 : छत्तीसगढ़ में बदलेगा स्कूल कैलेंडर, 2027 से 1 अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Donald Trump: US Senate passes resolution against war with Iran.
Featuredinternational

Donald Trump : सीनेट ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई सीमित करने वाला प्रस्ताव पास किया

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Indus Waters Treaty: Pakistan's new military preparations; threatens India with war.
Featuredinternational

Indus Waters Treaty : भारत के जल कदम से घबराया पाकिस्तान, नई सैन्य तैयारी के बीच जंग की गीदड़भभकी

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?