Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: चीन, तुर्किए और अजरबैजान… पाकिस्‍तान के ‘भाईजान’ की भारत में बंद होगी दुकान
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » चीन, तुर्किए और अजरबैजान… पाकिस्‍तान के ‘भाईजान’ की भारत में बंद होगी दुकान

Featuredदेश - विदेश

चीन, तुर्किए और अजरबैजान… पाकिस्‍तान के ‘भाईजान’ की भारत में बंद होगी दुकान

Hum Vatan News
Last updated: May 14, 2025 2:46 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्‍ली: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन, तुर्किए और अजरबैजान का असली चेहरा पूरी दुनिया के सामने आ गया. पाकिस्‍तान ने इस दौरान भारत पर जो ड्रोन और मिसाइल दागे वो ‘मेड इन’ चाइना और तुर्किए थे. पाकिस्‍तान ने जो चीन की फुस्‍स मिसाइल और तुर्किए के ड्रोन भारत पर हमले में इस्‍तेमाल किये, उनके अवशेष नई दिल्‍ली के पास मौजूद हैं. चीन और तुर्किए अब इन सबूतों को नकार नहीं सकता है. भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्‍तान को ऑपरेशन सिंदूर में ऐसी चोट दी कि वो घुटनों पर आ गया और सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाने लगा. पाकिस्‍तान को सबक सिखा दिया गया है अब उसके ‘भाईजान’ चीन, तुर्किए और अजरबैजान की दुकान भारत में बंद करने की तैयारी हो रही है.

Contents
भारतीय पर्यटक कर रहे तुर्किए का बहिष्कारभारतीय व्‍यापारियों ने भी तुर्किए के खिलाफ खोला मोर्चा…तो अजरबैजान पर पड़ेगी तगड़ी आर्थिक मार 

CG Crime : प्यून परिवार की लाश मिली, मृतकों में पत्नी और दो बच्चे भी शामिल

- Advertisement -
HTML5 Icon

भारतीय पर्यटक कर रहे तुर्किए का बहिष्कार

भारतीयों ने तुर्किए का विरोध करना शुरू कर दिया है. इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर तुर्किए के पर्यटन विभाग का एक लेटर वायरल हो रहा है. इसमें अंकारा ने भारतीय पर्यटकों की ओर से तुर्किए के बहिष्कार का जिक्र किया है. पर्यटकों से होने वाली कमाई तुर्किए की अर्थव्‍यवस्‍था का अहम हिस्‍सा रहा है. हर साल तुर्किए में औसतन 62.2 मिलियन पर्यटक आते हैं. इनमें से 3 लाख के लगभग भारतय पर्यटक होते हैं.

- Advertisement -
HTML5 Icon

साल 2023 से 20.7% ज्यादा पर्यटक तुर्किए में पहुंचे थे. पर्यटकों से तुर्किए का राजस्व लगभग $61.1 बिलियन डॉलर रहा. भारतीय पर्यटकों का औसत खर्च इसमें लगभग 972 डॉलर है. भारतीय पर्यटकों के बहिष्कार से तुर्किए को करीब 291.6 मिलियन डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है. ये तो वो नुकसान नजर आ रहा है, लेकिन तुर्किए को भारत के खिलाफ जाने का अप्रत्‍यक्ष रूप से भी आर्थिक नुकसान होगा.

भारतीय व्‍यापारियों ने भी तुर्किए के खिलाफ खोला मोर्चा

देश भर के व्यापारियों के शीर्ष संगठन कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) चीन, तुर्किए तथा अज़रबैजान द्वारा पाकिस्तान का खुला समर्थन करने पर देश भर के व्यापारियों एवं लोगों से अह्वान किया है कि वो तुर्किए तथा अज़रबैजान की यात्राओं का पूर्ण बहिष्कार करें और इन दोनों देशों द्वारा भारत के ख़िलाफ़ पाकिस्तान का समर्थन करने पर करारा जवाब दें. चीन को लेकर कैट विगत कई वर्षों से चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने का अभियान चलाए हुए है, जिसका व्यापक असर पड़ा है.

कैबिनेट मीटिंग फोटो, विष्णुदेव साय कुछ देर में लेंगे बड़े फैसले

तुर्किए एवं अज़रबैजान की यात्राओं के बहिष्कार के संबंध में कैट ट्रैवल एंड टूर ऑपरेटर्स संगठनों सहित विभिन्न अन्य संबंधित वर्गों से सम्पर्क कर इस अभियान को तेज करेगा. उधर दूसरी ओर तुर्की और अजरबेजान के साथ व्यापार बंद करने के मुद्दे पर अंतिम निर्णय आगामी 16 मई को कैट द्वारा नई दिल्ली में आयोजित देश के प्रमुख व्यापारी नेताओं के एक राष्ट्रीय सम्मेलन में लिया जाएगा.

…तो अजरबैजान पर पड़ेगी तगड़ी आर्थिक मार 

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री तथा चांदनी चौक से सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि अज़रबैजान में भी काफी भारतीय पर्यटक पहुंचते हैं, जिससे वहां की अर्थव्‍यवस्‍था को काफी समर्थन मिलता है. उन्‍होंने बताया कि साल 2024 में कुल विदेशी आगमन लगभग 2.6 मिलियन पर्यटक था, जिसमें भारतीय पर्यटकों की संख्या लगभग 2.5 लाख थी और प्रति भारतीय पर्यटक औसत खर्च: 2,170 AZN था, जो लगभग $1,276 होता है. इस लिहाज से भारतीय पर्यटकों का खर्च $308.6 मिलियन के लगभग अज़रबैजान में होता है.

भारतीय पर्यटकों के बहिष्कार से अज़रबैजान को लगभग $308.6 मिलियन का प्रत्यक्ष नुकसान होगा. चूंकि भारतीय पर्यटक मुख्यतः अवकाश, मनोरंजन, विवाह, और साहसिक गतिविधियों के लिए अज़रबैजान जाते हैं, इन क्षेत्रों में भी आर्थिक मंदी बड़े पैमाने पर हो सकती है.

भारत अगर तुर्किए और अजरबैजान की इन दुकानों को बंद कर देता है, तो आर्थिक नुकसान होने से इन्‍हें अपनी नीतियों पर फिर से विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. इन देशों के  होटल, रेस्तरां, टूर ऑपरेटर, और अन्य संबंधित व्यवसायों को भी नुकसान होगा.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Weather Today : बारिश के बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, ठंड-गर्मी के बीच जानें ताजा अपडेट
Featured छत्तीसगढ़
CG Police Transfer List 2026
CG Police Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASP-DSP स्तर के 33 अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी
Featured छत्तीसगढ़
31 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
CG High Court : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 448 पदों पर भर्ती का रास्ता खुला
Featured छत्तीसगढ़
Uttarakhand Helicopter Crash : बद्रीनाथ से देहरादून लौट रहा हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार, पायलट समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत
Featured देश - विदेश
CG Breaking News : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर
Featured छत्तीसगढ़
स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत एसईसीएल ने निर्धारित लक्ष्यों को किया पार, स्क्रैप निपटान से अर्जित किए ₹26.17 करोड़.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : रायपुर में 2 नवंबर को होगा भव्य एयर शो, आसमान में करतब दिखाएगी वायुसेना की सारंग टीम
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों को 18,690 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित.

By
Hum Vatan News
12 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

आधुनिक तकनीक से जीवंत हुईं जनजातीय अमर बलिदानियों की शौर्यगाथाएं… मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साकार हुआ जनजातीय स्वाभिमान का भव्य स्मारक.

By
Hum Vatan News
9 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों को मिला केंद्र सरकार का सकारात्मक प्रतिसाद, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का जताया आभार.

By
Hum Vatan News
10 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?