Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: पाकिस्तान पर क्यों मेहरबान है अमेरिका, सामने आई ट्रंप और असीम मुनीर से जुड़ी ये सीक्रेट डील!
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » पाकिस्तान पर क्यों मेहरबान है अमेरिका, सामने आई ट्रंप और असीम मुनीर से जुड़ी ये सीक्रेट डील!

Featuredदेश - विदेश

पाकिस्तान पर क्यों मेहरबान है अमेरिका, सामने आई ट्रंप और असीम मुनीर से जुड़ी ये सीक्रेट डील!

Hum Vatan News
Last updated: May 16, 2025 12:19 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

वाशिंगटनः अमेरिका आजकल पाकिस्तान पर इतना मेहरबान क्यों है, यह सोचकर आप ही नहीं हर कोई हैरान है। मगर अब इसकी कलई खुल गई। पाकिस्तान पर अमेरिका की बड़ी मेहरबानी की वजह पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ी एक सीक्रेट डील है। अब इस सीक्रेट डील से पर्दा उठ गया है। इस डील के बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे। मगर इसे समझने के बाद आप आसानी से जान जाएंगे कि पाकिस्तान पर अमेरिका इस बार इतना अधिक उदार क्यों बना है?…तो आइये पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ी इस सीक्रेट डील का राजफाश करते हैं।

Contents
कंपनी का ‘ट्रंप कनेक्शन’‘असीम मुनीर ने कराई थी डील’‘सौदे की शर्तें’पहलगाम में आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस सौदे पर कड़ी नजरपाकिस्तान के प्रति अमेरिका का कैसे बदला नजरिया

CM साय ने की सुशासन तिहार के तीसरे चरण की समीक्षा, शिक्षा, पेयजल और आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

- Advertisement -
HTML5 Icon

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की एक निजी क्रिप्टोकरेंसी कंपनी और पाकिस्तान की महज एक महीने पुरानी गठित क्रिप्टो काउंसिल के बीच एक बड़ा सौदा हुआ। पाकिस्तान में हुआ यह नया सौदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार और पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर से जुड़ा हुआ है, जो कि अब जांच के घेरे में आ गया है। इस सौदे में कई उच्च-प्रोफ़ाइल व्यक्तियों की संलिप्तता देखी गई है। यह कंपनी “वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल” है जो कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार से जुड़ी हुई है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

कंपनी का ‘ट्रंप कनेक्शन’

यह फिनटेक कंपनी क्रिप्टोकरेंसी और ब्लॉकचेन निवेश से संबंधित है, जिसमें राष्ट्रपति ट्रंप के बेटे एरिक और डोनाल्ड जूनियर व दामाद जैरेड कुश्नर की सामूहिक रूप से 60 प्रतिशत हिस्सेदारी है। अप्रैल में इस कंपनी ने पाकिस्तान क्रिप्टो काउंसिल के साथ एक लेटर ऑफ इंटेंट (इच्छा पत्र) पर हस्ताक्षर किए थे। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान क्रिप्टो काउंसिल ने  गठन के कुछ ही दिनों के भीतर बिनांस के संस्थापक चांगपेंग झाओ को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया। ताकि इस नए संगठन को विश्वसनीयता मिल सके। बिनांस विश्व का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज है। इसके लॉन्च के दौरान पाकिस्तान की काउंसिल ने कहा कि उसका लक्ष्य इस्लामाबाद को दक्षिण एशिया की “क्रिप्टो राजधानी” बनाना है।

‘असीम मुनीर ने कराई थी डील’

बताया जा रहा है कि इस अहम सौदे पर हस्ताक्षर करने के लिए अमेरिका से एक उच्च-स्तरीय टीम इस्लामाबाद पहुंची थी, जिसका नेतृत्व कंपनी के संस्थापक ज़ैकरी विटकॉफ़ ने किया, जो डोनाल्ड ट्रंप के लंबे समय से व्यवसायिक साझेदार और वर्तमान में अमेरिका के मध्य पूर्व के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ के बेटे हैं। इस टीम का व्यक्तिगत स्वागत पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने किया और एक बंद कमरे में बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और असीम मुनीर दोनों मौजूद थे। उसके बाद यह डील फाइनल हुई।

रायपुर के यात्री भी फ्लाइट में भी ले सकेंगे इंटरनेट का मजा, इस एयरलाइन ने शुरू की सुविधा…

‘सौदे की शर्तें’

पाकिस्तान की क्रिप्टो काउंसिल और वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल द्वारा जारी एक संयुक्त बयान के अनुसार, इस समझौते के तहत वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल को पाकिस्तान के वित्तीय संस्थानों में ब्लॉकचेन तकनीक को एकीकृत करने की अनुमति दी गई है। इसमें संपत्तियों का टोकनाइजेशन, विभिन्न प्रकार की स्टेबलकॉइन का विकास और विकेंद्रीकृत वित्त (DeFi) परियोजनाओं के लिए रेगुलेटरी सैंडबॉक्स की सुविधा शामिल है। सौदे का उद्देश्य पाकिस्तान में “वित्तीय समावेशन और डिजिटल परिवर्तन” को बढ़ावा देना बताया गया है।

पहलगाम में आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस सौदे पर कड़ी नजर

पाहलगाम में हुए आतंकवादी हमले और भारत की सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद इस सौदे पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि इस समझौते के पीछे “कोई राजनीतिक मंशा नहीं” है। हालांकि ट्रंप परिवार और व्हाइट हाउस ने अब तक इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है। मगर ट्रंप के परिवार से जुड़ी इस कंपनी की डील पाकिस्तान की सरकार के साथ कराने वाले असीम मुनीर के बीच होने को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।

पाकिस्तान के प्रति अमेरिका का कैसे बदला नजरिया

माना जा रहा है कि अमेरिका की पाकिस्तान पर मेहरबानी शायद इसी लिए है। क्योंकि इससे पहले ट्रंप के पहले कार्यकाल में अमेरिकी प्रशासन पाकिस्तान पर काफी सख्त था। इतना ही नहीं, अमेरिका ने पाकिस्तान को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स(एफएटीएफ) की ग्रे लिस्ट में डाल दिया था। इससे पाकिस्तान को मिलनी वाली आतंकी फंडिंग और मनी लांड्रिंग पर रोक लग गई थी। फलस्वरूप पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था की कमर टूट गई। हालत ये हो गई कि पाकिस्तान दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गया। पाकिस्तान के लोगों को खाने-पीने के लाले पड़ने लगे। पाकिस्तान को कई देशों से भीख तक मांगनी पड़ गई। अभी भी पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था ढीली चल रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

PM Modi’ से सीएम योगी तक बोले— इमरजेंसी ने संविधान और लोकतंत्र की आत्मा को पहुंचाई ठेस
Featured देश - विदेश
CG NEWS : सावधान’ ई-चालान के नाम पर हो रही साइबर ठगी, लिंक पर क्लिक करने से पहले करें जांच
Featured छत्तीसगढ़
Anganwadi Workers : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा फैसला, अब साड़ी की जगह सीधे खाते में आएगी राशि
Featured छत्तीसगढ़
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव, IPS बद्रीनारायण मीणा बने बस्तर रेंज आईजी
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : धर्मांतरण के आरोप में कार्रवाई, दो पास्टरों की गिरफ्तारी पर ईसाई समुदाय का प्रदर्शन
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी’ Mahtari Vandan Yojana’ का पोर्टल दोबारा खुलेगा
Featured छत्तीसगढ़
Pulwama Earthquake: 3.5 magnitude earthquake in Jammu and Kashmir
Pulwama Earthquake : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भूकंप, जानें कितनी रही तीव्रता
Featured national
Ayodhya Ram Mandir Donation Case: Sanjay Singh to appear before the SIT.
Ayodhya Ram Mandir Donation Case : चढ़ावा चोरी जांच तेज,संजय सिंह आज SIT को सौंपेंगे दान और जमीन सौदों से जुड़े दस्तावेज
Featured national

You Might Also Like Related

Decision on India's 2036 Olympic hosting bid to be taken in 2029.
Featuredखेलदेश - विदेश

Olympics 2036 : ओलिंपिक पर 2029 में फैसला, भारत की मेजबानी उम्मीदों को IOC का नया मोड़

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Train Cancelled : सफर से पहले चेक करें अपडेट, 10 ट्रेनें रद्द’ कई रूटों पर रेल यातायात प्रभावित

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

बेटे के जन्मदिन पर मातम’ AC कंप्रेसर ब्लास्ट से लगी आग, पिता की दम घुटने से मौत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?