Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: मंच बना सियासी अखाड़ा: दो दलों के जनप्रतिनिधियों में छिड़ी जुबानी जंग, अफसरों ने दखल देकर कराया मामला शांत
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » मंच बना सियासी अखाड़ा: दो दलों के जनप्रतिनिधियों में छिड़ी जुबानी जंग, अफसरों ने दखल देकर कराया मामला शांत

Featuredछत्तीसगढ़

मंच बना सियासी अखाड़ा: दो दलों के जनप्रतिनिधियों में छिड़ी जुबानी जंग, अफसरों ने दखल देकर कराया मामला शांत

Hum Vatan News
Last updated: May 17, 2025 6:46 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

गरियाबंद : जिले के खोखरा पंचायत में आयोजित समाधान शिविर में उस वक्त बड़ा बवाल हुआ जब भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष माखन कश्यप द्वारा कांग्रेस सरकार के समय की कमियाँ गिनाई जा रही थीं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ जी. आर. मरकाम ने कश्यप के संबोधन को रोकते हुए कहा कि समाधान शिविर के मंच को राजनीतिक मंच बनाना बंद किया जाए।

- Advertisement -
HTML5 Icon

सीईओ के रोकते ही इस फैसले के समर्थन में कांग्रेस समर्थित जनपद उपाध्यक्ष नंद कुमारी राजपूत खड़ी होकर माखन कश्यप को जवाब देने लगीं। मंच पर बैठे जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम और लोकेश्वरी नेताम भी नंद कुमारी के समर्थन में उतर पड़े। देखते ही देखते मंच का माहौल राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो गया। मौजूद वरिष्ठ नेता और अफसरों के दखल के बाद मामला शांत हुआ।

- Advertisement -
HTML5 Icon

दरअसल मंच में क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य संजय और लोकेश्वरी ने अपने संबोधन में क्षेत्रीय समस्याओं का अंबार गिनाया था। बिजली, सड़क, पानी जैसे मुद्दों पर आवेदन देने के बावजूद समाधान नहीं होने की बात कहकर शिविर में समाधान पर सवाल खड़ा किया था। माखन कश्यप इसी सवाल के जवाब देने की कोशिश में कई सीमाएँ लांघते नज़र आए, जिसके चलते सीईओ को बीच में टोकना पड़ा था।

एक दिन पहले ही धौरा कोट में आयोजित शिविर में भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंघल ने भी नल-जल योजना, राजस्व प्रकरण निपटारे को लेकर प्रशासन को घेरा था। भाजपा सरकार के इस समाधान शिविर के क्रियान्वयन पर प्रश्नचिह्न लगाया था। आज भी माइक थामते ही समाधान शिविर में समस्याओं का समाधान नहीं होने की बात अपने संबोधन में कही थी। झाखरपारा शिविर में भाजपा के पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी ने भी जनता की भीड़ कम देख अफसरों को लताड़ा था।

अफसरों का मानना है कि शिविरों में लगातार जनप्रतिनिधियों के रवैये से शिविर का माहौल खराब हो रहा है। मौजूद वरिष्ठ नेता शांत और गंभीर रहते हैं, जबकि युवा जनप्रतिनिधियों में इसका अभाव दिख रहा है। शिविरों में बवाल को लेकर भाजपा संगठन में भी जमकर चर्चा है। संगठन के पदाधिकारी भी अपने स्तर पर कैंपिंग कंट्रोवर्सी पर नकेल कसने की तैयारी में हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता गोवर्धन मांझी ने कहा कि ऐसी परिपाटी बंद होनी चाहिए।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Job Vacancy : छत्तीसगढ़ में सहायक ग्रेड-3 के 100 पदों पर होगी सीधी भर्ती, नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर
Featured job छत्तीसगढ़
CG News : बिलासपुर को मिलेगी वंदे भारत की नई कनेक्टिविटी’ इंदौर-नागपुर ट्रेन के विस्तार का प्रस्ताव
Featured छत्तीसगढ़
CG Accident : पिकअप ने इनोवा को मारी जोरदार टक्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष बाल-बाल बचे
Featured छत्तीसगढ़
Instagram Facebook Digital Bedtime: रात 12 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा सोशल मीडिया! बच्चों के लिए Meta का बड़ा ट्रायल
Featured national
Ankit Baliyan Murder: जिम के बाहर हरियाणवी सिंगर की हत्या, 20 राउंड फायरिंग; गैंग ने ली जिम्मेदारी
Featured national
Nepal Flood: सूखे तिनकों की तरह बह गए गांव और सड़कें, हवाई तस्वीरों में दिखी तबाही
Featured international
Sushmita Sen Comeback: शादी से लेकर फिल्मों तक, सुष्मिता सेन ने खोले दिल के राज; 16 साल बाद कमबैक का दिया संकेत
Featured मनोरंजन
CMF Buds Neo
CMF Buds Neo First Sale India: 1,999 रुपये की कीमत में 52 घंटे बैटरी लाइफ वाले TWS ईयरबड्स की सेल शुरू, जानें फीचर्स
Featured tech

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Nepal Flood : नेपाल बाढ़ में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों की बढ़ी चिंता, मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : रक्षाबंधन पर जेल में दिखेगा भाई-बहन का प्यार, राखी बांधने पहुंचेंगी बहनें’ तीन स्तरों पर जांच

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल को लेकर High Court’ का कड़ा रुख, सुविधाएं जल्द दुरुस्त करने के आदेश

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?