Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: चीन में पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार की बेइज्जती, पाकिस्तानियों ने ही कर दिया ट्रोल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » चीन में पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार की बेइज्जती, पाकिस्तानियों ने ही कर दिया ट्रोल

Featuredदेश - विदेश

चीन में पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार की बेइज्जती, पाकिस्तानियों ने ही कर दिया ट्रोल

Hum Vatan News
Last updated: May 20, 2025 4:31 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के 3 दिवसीय चीन दौरे की शुरुआत अपमानजनक रही। चीन की राजधानी बीजिंग के एयरपोर्ट पर उनका स्वागत बेहद फीका रहा, जहां कोई सीनियर चीनी अधिकारी या मंत्री उन्हें रिसीव करने नहीं पहुंचा। मौके पर सिर्फ कुछ जूनियर अधिकारी मौजूद थे, जिसके चलते पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर डार की जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है। बता दें कि हाल ही में कुछ ऐसी खबरें आई थीं कि भारत के साथ सीजफायर के लिए पाकिस्तान के अमेरिका के पास जाने की वजह से चीन नाराज है।

Contents
पाकिस्तानियों ने अपने ही डिप्टी पीएम को किया ट्रोलचीनी हथियारों की विश्वसनीयता पर उठे थे सवालक्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा के लिए चीन पहुंचे हैं डार

पाकिस्तानियों ने अपने ही डिप्टी पीएम को किया ट्रोल

इशाक डार के चीन पहुंचने का वीडियो पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने X पर पोस्ट किया तो सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। पाकिस्तान के सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने डिप्टी पीएम को चीन द्वारा रिसीव किए जाने के तरीके पर निशाना साधना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कहा कि ‘ऐसे ही हमारी इज्जत ली जाती है।’ दरअसल, पाकिस्तानी डिप्टी पीएम को रिसीव करने के बाद चीनी अधिकारी उन्हें बस में बिठाकर एयरपोर्ट के बाहर ले गए, जबकि आमतौर पर विदेशी मेहमानों को कार मुहैया कराई जाती है। कुछ यूजर्स मौके पर रेड कार्पेट न होने को लेकर भी सवाल करते नजर आए।

- Advertisement -
HTML5 Icon

चीनी हथियारों की विश्वसनीयता पर उठे थे सवाल

बता दें कि 7 मई को भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए नृशंस आतंकी हमले का जवाब दिया था। भारतीय सेना ने इसके तहत पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान ने फिर से दुस्साहस दिखाते हुए भारत पर हमला किया, जिसके बाद भारतीय सैन्य बलों ने उसके नूर खान और रहीम यार खान समेत 11 एयरबेस तबाह कर दिए। इस दौरान पाकिस्तान ने चीनी हथियारों, जैसे PL-15 मिसाइल, HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम और JF-17 फाइटर जेट्स का इस्तेमाल किया, लेकिन ये सभी नाकाम साबित हुए और चीनी हथियारों की विश्वसनीयता पर सवाल उठ गए।

- Advertisement -
HTML5 Icon

क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा के लिए चीन पहुंचे हैं डार

चीन ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान को रडार और सैटेलाइट सहायता दी, लेकिन यह अपर्याप्त साबित हुई। डार का यह दौरा क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा के लिए है, जिसमें अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री भी शामिल होंगे। हालांकि, बीजिंग में मिला ठंडा रिस्पॉन्स दर्शाता है कि चीन-पाकिस्तान संबंधों में थोड़ी बहुत तल्खी तो आई है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए न केवल आतंकवाद को करारा जवाब दिया, बल्कि चीनी हथियारों की कमजोरी को भी उजागर किया, जिससे वैश्विक स्तर पर भारत की सैन्य और तकनीकी श्रेष्ठता की चर्चा हो रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता, माओवादियों के छिपाए हथियार और विस्फोटक बरामद
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh News : कारोबार के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष पर पुलिस का शिकंजा
Featured छत्तीसगढ़
CG News : सरकारी कर्मचारियों को दिवाली पर DA की सौगात देने की मांग तेज, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री से की अपील
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय जी की प्रतिमा का किया वर्चुअल अनावरण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की 801 महिलाएं बनेंगी सौर ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई पहचान… प्रदेश में 801 सोलर दीदियां चिन्हांकित, 19 महिला संकुल संगठन बने सोलर वेंडर, 94 सोलर सिस्टम स्थापित.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
आजीविका डबरियों से महिलाओं की आय बढ़ाने की पहल …. 55 महिलाएं सीएसआर के सहयोग से मत्स्य उत्पादन से जुड़ीं.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले को दी 232 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
उप मुख्यमंत्री ने एनआईटी में आयोजित यूथ कॉनक्लेव-कम-नेशनल कॉन्फ्रेंस में तकनीकी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और वैज्ञानिकों को किया संबोधित.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात राज्योत्सव…. में आसमान पर दिखेगा भारतीय वायु सेना के शौर्य, साहस और अद्भुत उड़ान कौशल का रोमांचक नजारा.

By
Hum Vatan News
12 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : नवा रायपुर में सिटी बस सेवा को मिली 6 महीने की मोहलत, 1 नवंबर से बंद होने का संकट टला

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

IAS अमित कटारिया की बढ़ी मुश्किलें’ हाईकोर्ट ने 3 अधिकारियों को जारी किया नोटिस, मांगा जवाब

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?