Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: लालू यादव का बड़ा फैसला, बेटे तेज प्रताप यादव को RJD से निकाला; ‘रिलेशनशिप पोस्ट’ से मचा था बवाल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » लालू यादव का बड़ा फैसला, बेटे तेज प्रताप यादव को RJD से निकाला; ‘रिलेशनशिप पोस्ट’ से मचा था बवाल

Featuredदेश - विदेश

लालू यादव का बड़ा फैसला, बेटे तेज प्रताप यादव को RJD से निकाला; ‘रिलेशनशिप पोस्ट’ से मचा था बवाल

Hum Vatan News
Last updated: May 25, 2025 4:41 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रविवार को बड़ा फैसला लेते हुए तेज प्रताप यादव को पार्टी ने निकाल दिया है. तेज प्रताप उनके बड़े बेटे हैं. शनिवार को तेज प्रताप अपने निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे को लेकर चर्चाओं में थे. उनके फेसबुक पोस्ट पर अनुष्का यादव में यह लिखा गया था कि तेज प्रताप यादव और अनुष्का 12 साल से एक दूसरे को जान रहे हैं. दोनों ने रिलेशनशिप में रहने की बात कही थी. हालांकि बाद में तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया था. अब आज लालू प्रसाद यादव ने बड़ा फैसला लेते हुए तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकाल दिया है.

Contents
नैतिक मूल्यों की अवहेलना हमारे संघर्ष को कमजोर करता हैः लालू यादवतेजप्रताप से संबंध रखने वाले लोग स्वविवेक से निर्णय लेः लालू यादवतेजस्वी ने कहा- राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन अलग-अलगतेज प्रताप के एक फेसबुक पोस्ट से मचा था बवालरात में तेज प्रताप यादव ने लिखा- मेरा फेसबुक हैक हुआसोशल मीडिया पर वायरल हुई तेज प्रताप और अनुष्का की तस्वीरेंतेज प्रताप की 2018 में हुई थी पूर्व सीएम की पोती से शादी

Latest and Breaking News on NDTV

- Advertisement -
HTML5 Icon

नैतिक मूल्यों की अवहेलना हमारे संघर्ष को कमजोर करता हैः लालू यादव

लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट लिखते हुए तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकालने की घोषणा की. लालू प्रसाद यादव ने लिखा- निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है.

- Advertisement -
HTML5 Icon

ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है. अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूँ. अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी. उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है.

तेजप्रताप से संबंध रखने वाले लोग स्वविवेक से निर्णय लेः लालू यादव

लालू प्रसाद यादव ने आगे लिखा कि अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है. उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें. लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं. परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है. धन्यवाद.

तेजस्वी ने कहा- राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन अलग-अलग

तेज प्रताप के पोस्ट को लेकर मचे बवाल पर राजद नेता और उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव ने कहा है कि वह ऐसे मामलों को बर्दाश्त नहीं करते और उनकी पार्टी बिहार की जनता के लिए पूरी मेहनत से काम कर रही है. अगर बात मेरे बड़े भाई की है तो राजनीतिक जीवन और व्यक्तिगत जीवन अलग-अलग होते हैं. उन्हें अपने निजी फैसले लेने का पूरा हक है. वह स्वतंत्र हैं.

तेजस्वी ने आगे कहा कि हमारी पार्टी के अध्यक्ष ने इस बारे में अपनी भावना स्पष्ट कर दी है और जबसे उन्होंने ऐसा कहा है, वो उनकी व्यक्तिगत भावना है. हम लोगों ने इस तरह की बातों पर कोई सवाल नहीं उठाया. कोई अपनी निजी जिंदगी में क्या कर रहा है, ये किसी से पूछकर नहीं करता. मुझे भी इस बारे में मीडिया के जरिए ही जानकारी मिली है.

तेज प्रताप के एक फेसबुक पोस्ट से मचा था बवाल

शनिवार को तेज प्रताप यादव के एक फेसबुक पोस्ट से बड़ा बवाल मचा था. तेज प्रताप यादव के ऑफिसियल फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट किया गया था. जिसमें तेज प्रताप एक लड़की के साथ नजर आ रहे थे. इस पोस्ट में लिखा गया था- मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है! हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते है और प्यार भी करते हैं. हमलोग पिछले 12 साल से एक रिलेशनशिप में रह रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

रात में तेज प्रताप यादव ने लिखा- मेरा फेसबुक हैक हुआ

हालांकि बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया था. फिर रात में तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा-  मेरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हैक एवं मेरी तश्वीरों को गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालों को परेशान और बदनाम किया जा रहा है. मैं अपने शुभचिंतकों और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दें.

Latest and Breaking News on NDTV

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तेज प्रताप और अनुष्का की तस्वीरें

लेकिन तब तक काफी देर हो चली थी. तेज प्रताप के साथ नजर आने वाली लड़की अनुष्का के साथ उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. इसमें एक तस्वीर ऐसी भी थी, जिसमें अनुष्का तेज प्रताप के साथ करवाचौथ मनाती नजर आ रही थी. तेज प्रताप के साथ सामने आई अनुष्का की कई तस्वीरों में दोनों की नजदीकी साफ नजर आ रही थी.

Latest and Breaking News on NDTV

तेज प्रताप की 2018 में हुई थी पूर्व सीएम की पोती से शादी

मालूम हो कि तेज प्रताप यादव पहले से शादी शुदा हैं. हालांकि उनवा वैवाहिक जीवन विवादों में घिरा रहा है. तेज प्रताप यादव की शादी मई 2018 में पूर्व सीएम दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या राय से हुई है. दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया का साथ—महतारी वंदन से प्रतिभा की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य खेल अलंकरण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता….मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार ने बढ़ाई निगरानी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
अबूझमाड़ में बदला हवाओं का रुख….हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटीं बहनों ने DRG जवानों की कलाई पर बांधी राखी, दिया शांति और विश्वास का संदेश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG NEWS : नेपाल बाढ़ ने बढ़ाई छत्तीसगढ़ की चिंता, BJP नेता की बेटी सहित रायपुर-बिलासपुर की दो युवतियों से नहीं हो रहा संपर्क
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : जेल की सलाखों के बीच सजा भाई-बहन के प्यार का रंग, छत्तीसगढ़ में कैदियों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन
Featured छत्तीसगढ़
नेपाल से लौटे CM Sai का बड़ा बयान, बोले- छत्तीसगढ़ के भी कुछ लोग लापता’ सरकार कर रही तलाश
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : प्रेमी को बुलाने मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा’ पुलिस ने सुरक्षित उतारा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredjobछत्तीसगढ़

CG Forest Guard Exam : वनरक्षक के 1484 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज, 13 दिसंबर को होगी लिखित परीक्षा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredreligion

Raksha Bandhan’ पर शुभ मुहूर्त को लेकर न हों कंफ्यूज, पहले मुहूर्त के बाद अभिजीत काल में भी बांध सकती हैं राखी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?