Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: 300 करोड़ का निवेश – अब रायपुर में बनेंगे सबसे उन्नत ट्रांसफॉर्मर, छत्तीसगढ़ से पूरे देश में होगा सप्लाई…
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » 300 करोड़ का निवेश – अब रायपुर में बनेंगे सबसे उन्नत ट्रांसफॉर्मर, छत्तीसगढ़ से पूरे देश में होगा सप्लाई…

छत्तीसगढ़

300 करोड़ का निवेश – अब रायपुर में बनेंगे सबसे उन्नत ट्रांसफॉर्मर, छत्तीसगढ़ से पूरे देश में होगा सप्लाई…

Hum Vatan News
Last updated: May 26, 2025 12:52 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ एक और बड़ी छलांग लगाने जा रहा है. देश की प्रतिष्ठित कंपनी करमवीर इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने रायपुर में अत्याधुनिक ट्रांसफॉर्मर निर्माण इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष प्रस्तुत किया. इस इकाई में 300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा, जिससे छत्तीसगढ़ का नाम देश के सबसे बड़े ट्रांसफॉर्मर निर्माण केंद्रों में शामिल हो जाएगा.

इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक विवेक जैन ने मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली में मुलाकात की. बैठक में प्रस्तावित परियोजना की रूपरेखा, निवेश संभावनाएं और रोजगार सृजन के आयामों पर विस्तार से चर्चा हुई. जैन ने बताया कि यह यूनिट तकनीकी दृष्टि से देश की सबसे उन्नत ट्रांसफॉर्मर निर्माण इकाई होगी, जो भविष्य में ऊर्जा क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगी.

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेश प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़, विकसित भारत 2047 के निर्माण में एक मजबूत स्तंभ बने. यह निवेश सिर्फ एक औद्योगिक इकाई नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की तकनीकी क्षमता और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम है. राज्य सरकार इस परियोजना को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी.”

- Advertisement -
HTML5 Icon

यह परियोजना राज्य में बिजली क्षेत्र के आधुनिकीकरण, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार, और उद्योग आधारित विकास को गति देगी. विशेष रूप से यह पहल “मेक इन छत्तीसगढ़” के नारे को मजबूती देती है, जहां अब अत्याधुनिक तकनीक से बने ट्रांसफॉर्मर पूरे देश को रोशन करने का कार्य करेंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के इनवेस्टमेंट कमिश्नर ऋतु सेन भी उपस्थित थी.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया का साथ—महतारी वंदन से प्रतिभा की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य खेल अलंकरण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता….मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार ने बढ़ाई निगरानी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
अबूझमाड़ में बदला हवाओं का रुख….हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटीं बहनों ने DRG जवानों की कलाई पर बांधी राखी, दिया शांति और विश्वास का संदेश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG NEWS : नेपाल बाढ़ ने बढ़ाई छत्तीसगढ़ की चिंता, BJP नेता की बेटी सहित रायपुर-बिलासपुर की दो युवतियों से नहीं हो रहा संपर्क
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : जेल की सलाखों के बीच सजा भाई-बहन के प्यार का रंग, छत्तीसगढ़ में कैदियों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन
Featured छत्तीसगढ़
नेपाल से लौटे CM Sai का बड़ा बयान, बोले- छत्तीसगढ़ के भी कुछ लोग लापता’ सरकार कर रही तलाश
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : प्रेमी को बुलाने मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा’ पुलिस ने सुरक्षित उतारा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredjobछत्तीसगढ़

CG Forest Guard Exam : वनरक्षक के 1484 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज, 13 दिसंबर को होगी लिखित परीक्षा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
CG Weather Update
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today : प्रदेश में बदला मौसम, 29 अगस्त से 2 सितंबर तक बारिश के आसार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?