Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: दंतेवाड़ा से हुआ छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रवेश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट…
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » दंतेवाड़ा से हुआ छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रवेश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट…

Featuredछत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा से हुआ छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रवेश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट…

Hum Vatan News
Last updated: May 29, 2025 9:55 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर – छत्तीसगढ़ में आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगमन 28 मई को दंतेवाड़ा की ओर से हो गया है. मौसम विभाग ने बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश के साथ अंधड़ चलने की आशंका जताई है.

Contents
मौसम की विशेषताएंपेण्ड्रा में पारा सबसे ज्यादा ऊपर और नीचेअगले 24 घंटों में बढ़ेगा तापमानअगले पांच दिनों तक भारी वर्षा की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी पर स्थित एक चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से 29 और 30 मई को छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है, तत्पश्चात वर्षा में कमी आने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है.

- Advertisement -
HTML5 Icon

मौसम की विशेषताएं

दक्षिण-पश्चिम मानसून 28 मई 2025 को छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है. ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है. अगले 24 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने और बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग पर डिप्रेशन में बदलने की संभावना है.

- Advertisement -
HTML5 Icon

एक द्रोणिका पश्चिमी राजस्थान से चक्रवाती परिसंचरण से पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक फैली हुई है. पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है.

पेण्ड्रा में पारा सबसे ज्यादा ऊपर और नीचे

पिछले 24 घंटों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई. बस्तर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से उल्लेखनीय कम रहे, तथा शेष सभी संभागों में सामान्य से चिन्हांकित कम रहे. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.3°C पेण्ड्रा रोड में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.8°C पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया.

अगले 24 घंटों में बढ़ेगा तापमान

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. वहीं अगले 24 घंटों में रायपुर शहर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36°C और 25°C के आसपास रहने की संभावना है.

अगले पांच दिनों तक भारी वर्षा की चेतावनी

प्रदेश में अगले पांच दिनों तक प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की तो अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

CG BREAKING : भाजपा नेता को उंगली दिखाने के मामले में निलंबित CEO की याचिका खारिज
Featured छत्तीसगढ़
BJP नेता हत्याकांड की जांच तेज, पुलिस ने तीन और आरोपियों को दबोचा
Featured छत्तीसगढ़
सरकार बनी किसानों की ताकत, जशपुर में रियायती दरों पर मिल रहे खाद-बीज.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
महारानी अस्पताल के कायाकल्प के लिए 7 करोड़ रूपए से अधिक का प्रस्ताव तैयार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CM Sai’ के निर्देश पर सख्त नियम लागू, अवैध खनन करने वालों की अब खैर नहीं
Featured छत्तीसगढ़
महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की शानदार पहल साड़ी की राशि सीधे कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के खाते में होगी जमा।
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : पति की मौत और हादसे का डर दिखाकर महिला से ऐंठे 85 लाख, ठगी का बड़ा खुलासा
Featured छत्तीसगढ़
BREAKING NEWS : कोलकाता में बड़ा हादसा’ निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरा, 5 मजदूरों की मौत
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

School Session Change 2027 : छत्तीसगढ़ में बदलेगा स्कूल कैलेंडर, 2027 से 1 अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Donald Trump: US Senate passes resolution against war with Iran.
Featuredinternational

Donald Trump : सीनेट ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई सीमित करने वाला प्रस्ताव पास किया

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Indus Waters Treaty: Pakistan's new military preparations; threatens India with war.
Featuredinternational

Indus Waters Treaty : भारत के जल कदम से घबराया पाकिस्तान, नई सैन्य तैयारी के बीच जंग की गीदड़भभकी

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?