Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Operation Sindoor: आतंक के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका से इटली तक भारत के साथ, पाकिस्तान हर जगह खाली हाथ
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Operation Sindoor: आतंक के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका से इटली तक भारत के साथ, पाकिस्तान हर जगह खाली हाथ

Featuredदेश - विदेश

Operation Sindoor: आतंक के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका से इटली तक भारत के साथ, पाकिस्तान हर जगह खाली हाथ

Hum Vatan News
Last updated: May 29, 2025 4:37 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Operation Sindoor – दक्षिण अफ्रीका से लेकर इटली तक आतंकवाद के खिलाफ भारत की मुहिम के साथ खड़े हैं। पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश दौरे पर गए भारतीय सांसदों के डेलीगेशन को पूरी दुनिया से अपार समर्थन हासिल हो रहा है और दूसरी तरफ आतंकियों के पोषक पाकिस्तान की थू-थू हो रही है। भारतीय सांसदों के डेलीगेशन ने दुनिया भर में घूम-घूम कर पाकिस्तान के आतंकवाद की कलई खोल दी है। लिहाजा दक्षिण अफ्रीका और इटली ने भी आतंक के खिलाफ भारत के साथ खड़े हैं। वहीं भिखारी पाकिस्तान हर जगह से खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है।

Contents
दक्षिण अफ्रीका खुलकर आया आतंक के खिलाफ भारत के साथइटली भी भारत के साथ खड़ा

दक्षिण अफ्रीका खुलकर आया आतंक के खिलाफ भारत के साथ

दक्षिण अफ्रीका की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी डेमोक्रेटिक अलायंस ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों के साथ एकजुटता व्यक्त की है। साथ ही सीमापार आतंकवाद से लड़ने के भारत के संकल्प का जोरदार समर्थन किया है। बता दें कि भारत का सर्वदलीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर करने और फिर पाकिस्तान से आतंकियों को समर्थन मिलने के मुद्दे पर दुनिया को सच्चाई बताने के लिए विभिन्न देशों की यात्रा पर है। इस कड़ी में एक दल दक्षिण अफ्रीका भी पहुंचा है। भारतीय डेलीगेशन ने बृहस्पतिवार को केपटाउन में दक्षिण अफ्रीकी वार्ताकारों के साथ कई बैठकें कीं। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका ने भारत के रुख का पूर्ण समर्थन किया। बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण अफ्रीकी सांसदों और उसके बाद अन्य प्रमुख नेताओं व मंत्रियों से मुलाकात की और आतंकवाद के प्रति भारत की शून्य सहनशीलता तथा वैश्विक खतरे के खिलाफ नए सामान्य दृष्टिकोण को रेखांकित किया था।

- Advertisement -
HTML5 Icon

इटली भी भारत के साथ खड़ा

दक्षिण अफ्रीका की तरह इटली भी भारत के साथ खड़ा है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में भारतीय सांसदों का एक डेलीगेशन इटली पहुंचा, जिसने आतंकवाद पर भारत के “शून्य सहनशीलता” के रुख से अवगत कराया। इस दौरान वरिष्ठ इतालवी अधिकारियों से मुलाकात की। आठ सदस्यीय यह दल उन सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक है जिन्हें भारत ने पाकिस्तान की साजिशों और आतंकवाद के प्रति भारत की प्रतिक्रिया के बारे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष अपना रुख पेश करने के लिए 33 वैश्विक राजधानियों का दौरा करने का काम सौंपा है। मंगलवार को रोम पहुंचे इस समूह ने बुधवार को पूर्व विदेश मंत्री गिउलिओ टेरजी के साथ “सार्थक” बैठक की। समूह ने विदेश मामलों की समिति और यूरोपीय आयोग तथा इसके अध्यक्ष सीनेटर गिउलिओ ट्रेमोंटी से भी मुलाकात की। भारतीय दूतावास ने एक पोस्ट में बताया कि आतंकवाद के खिलाफ इटली ने भारत के साथ खड़े होने का वादा किया।

- Advertisement -
HTML5 Icon
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : बिलासपुर को मिलेगी वंदे भारत की नई कनेक्टिविटी’ इंदौर-नागपुर ट्रेन के विस्तार का प्रस्ताव
Featured छत्तीसगढ़
CG Accident : पिकअप ने इनोवा को मारी जोरदार टक्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष बाल-बाल बचे
Featured छत्तीसगढ़
Instagram Facebook Digital Bedtime: रात 12 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा सोशल मीडिया! बच्चों के लिए Meta का बड़ा ट्रायल
Featured national
Ankit Baliyan Murder: जिम के बाहर हरियाणवी सिंगर की हत्या, 20 राउंड फायरिंग; गैंग ने ली जिम्मेदारी
Featured national
Nepal Flood: सूखे तिनकों की तरह बह गए गांव और सड़कें, हवाई तस्वीरों में दिखी तबाही
Featured international
Sushmita Sen Comeback: शादी से लेकर फिल्मों तक, सुष्मिता सेन ने खोले दिल के राज; 16 साल बाद कमबैक का दिया संकेत
Featured मनोरंजन
CMF Buds Neo
CMF Buds Neo First Sale India: 1,999 रुपये की कीमत में 52 घंटे बैटरी लाइफ वाले TWS ईयरबड्स की सेल शुरू, जानें फीचर्स
Featured tech
Nepal Flood : नेपाल बाढ़ में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों की बढ़ी चिंता, मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : रक्षाबंधन पर जेल में दिखेगा भाई-बहन का प्यार, राखी बांधने पहुंचेंगी बहनें’ तीन स्तरों पर जांच

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल को लेकर High Court’ का कड़ा रुख, सुविधाएं जल्द दुरुस्त करने के आदेश

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : राखी के पर्व पर शराब पार्टी को लेकर विवाद, बजरंग दल ने जताया विरोध

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?