Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG News: शिक्षा विभाग ने कहा- युक्तियुक्तकरण से 166 स्कूलों का होगा समायोजन, शेष 10,297 स्कूल रहेंगे चालू
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG News: शिक्षा विभाग ने कहा- युक्तियुक्तकरण से 166 स्कूलों का होगा समायोजन, शेष 10,297 स्कूल रहेंगे चालू

Featuredछत्तीसगढ़

CG News: शिक्षा विभाग ने कहा- युक्तियुक्तकरण से 166 स्कूलों का होगा समायोजन, शेष 10,297 स्कूल रहेंगे चालू

Hum Vatan News
Last updated: May 31, 2025 9:53 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर- छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग ने युक्तियुक्तकरण से हजारों की संख्या में स्कूलों के बंद होने की बात को पूरी तरह से भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने कहा है कि असलियत इससे बिलकुल अलग है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया का उद्देश्य किसी की पढ़ाई रोकना नहीं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है।

राज्य के कुल 10,463 स्कूलों में से सिर्फ 166 स्कूलों का समायोजन होगा। इन 166 स्कूलों में से ग्रामीण इलाके के 133 स्कूल ऐसे हैं, जिसमें छात्रों की संख्या 10 से कम है और एक किलोमीटर के अंदर में दूसरा स्कूल संचालित है। इसी तरह शहरी क्षेत्र में 33 स्कूल ऐसे हैं, जिसमें दर्ज संख्या 30 से कम हैं और 500 मीटर के दायरे में दूसरा स्कूल संचालित है। इस कारण 166 स्कूलों को बेहतर शिक्षा के उद्देश्य से समायोजित किया जा रहा है, इससे किसी भी स्थिति में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। शेष 10,297 स्कूल पूरी तरह से चालू रहेंगे। उनमें केवल प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर आवश्यक समायोजन किया जा रहा है। स्कूल भवनों का उपयोग पहले की तरह ही जारी रहेगा और जहाँ आवश्यकता होगी, वहाँ शिक्षक भी उपलब्ध रहेंगे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

यहाँ स्पष्ट करना जरूरी है कि स्कूलों का “समायोजन” और “बंद” होना अलग चीज है। समायोजन का अर्थ है पास के स्कूलों को एकीकृत कर बेहतर संसाधनों का उपयोग। इसका मकसद बच्चों को अच्छी शिक्षा देना है, न कि स्कूल बंद करना। शिक्षा विभाग ने लोगों से अफवाहों से सावधान रहने की अपील की है। सच्चाई यह है कि राज्य सरकार स्कूलों को मजबूत करने, पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाने और हर बच्चे को बेहतर शिक्षा देने की सुदृढ व्यवस्था में जुटी है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की पहल
दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के शहरी और ग्रामीण इलाकों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए स्कूलों और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण यानि तर्कसंगत समायोजन कर रही है। इसका उद्देश्य यह है कि जहां जरूरत ज्यादा है, वहां संसाधनों और शिक्षकों का बेहतर ढंग से उपयोग सुनिश्चित हो। उन स्कूलों को जो कम छात्रों के कारण समुचित शिक्षा नहीं दे पा रहे हैं, उन्हें नजदीकी अच्छे स्कूलों के साथ समायोजित किया जाए, ताकि  बच्चों को बेहतर माहौल, संसाधन और पढ़ाई का समान अवसर उपलब्ध हो सके। इससे बच्चों को ज्यादा योग्य और विषय के हिसाब से विशेषज्ञ शिक्षक मिलेंगे। स्कूलों में लाइब्रेरी, लैब, कंप्यूटर आदि की सुविधाएं सुलभ होंगी।  शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों में अब पर्याप्त शिक्षक मिलेंगे। जिन स्कूलों में पहले गिनती के ही छात्र होते थे, वे अब पास के अच्छे स्कूलों में जाकर बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में इस बदलाव से शिक्षा का स्तर सुधरेगा।

सरकार की मंशा साफ है, हर बच्चे को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। यही वजह है कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि शिक्षकों की तैनाती सिर्फ संख्या के हिसाब से नहीं बल्कि जरूरत के हिसाब से हो। छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग का मानना है कि यह कदम सिर्फ एक प्रशासनिक सुधार नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में एक ठोस बदलाव है, जिससे आने वाली पीढ़ी को मजबूत नींव मिलेगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Crime News : बिलासपुर में रक्षाबंधन पर खूनी वारदात, दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की हत्या से मचा हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
CG Breaking : IFS अधिकारी विवेक आचार्य की नई नियुक्ति, वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बने
Featured छत्तीसगढ़
PM Modi Birthday 2026 : मोदी के जन्मदिन पर शुरू होगा BJP का सेवा संकल्प अभियान, छत्तीसगढ़ में महीनेभर होंगे आयोजन
Featured छत्तीसगढ़
Nepal Flood Updates : बाढ़ और भूस्खलन से नेपाल में हाहाकार, 626 से अधिक लोगों की मौत’ हजारों लापता
Featured देश - विदेश
CG Accident : बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला’ मौके पर मौत
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर खपरगंज में बवाल, दो पक्षों में मारपीट के बाद जमकर पथराव
Featured छत्तीसगढ़
29 August 2026 Horoscope : मेष राशि वालों को आज भाग्य का मिलेगा साथ, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया का साथ—महतारी वंदन से प्रतिभा की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य खेल अलंकरण.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता….मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार ने बढ़ाई निगरानी.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

अबूझमाड़ में बदला हवाओं का रुख….हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटीं बहनों ने DRG जवानों की कलाई पर बांधी राखी, दिया शांति और विश्वास का संदेश.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?