Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: प्रेमी से मांगा 5000 रुपए, नहीं मिलने पर महिला ने थप्पड़ जड़ा, हुई हत्या
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » प्रेमी से मांगा 5000 रुपए, नहीं मिलने पर महिला ने थप्पड़ जड़ा, हुई हत्या

Featuredछत्तीसगढ़

प्रेमी से मांगा 5000 रुपए, नहीं मिलने पर महिला ने थप्पड़ जड़ा, हुई हत्या

Hum Vatan News
Last updated: June 1, 2025 5:32 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

सक्ति – बाराद्वार पुलिस ने हत्या मामले में त्वरित कार्यवाही की है. खुलासे में बताया कि 30 मई की रात सूचना मिली थी कि डुमरपारा में एक महिला की शव संदिग्ध अवस्था में मिला है सूचना मिलने पर तत्काल हमराह स्टाफ के थाना प्रभारी ग्राम डुमरपारा घटनास्थल रवाना हुआ, जहां सूचक/प्रार्थी रामकुमार पिता स्व. ईश्वर लाल केंवट निवासी डुमरपारा मौके पर उपस्थित आकर देहाती मर्ग इंटीमेंशन एवं देहाती नालसी कायम कराया कि 30.05.2025 के प्रातः 09.00 बजे अपने लुना से ग्राम डोंगरीडीह गुरु महराज यादराम बाबाजी के आश्रम उनके जन्म दिन मे शामिल होने गया था।

उसकी पत्नि दुवासबाई केंवट, बेटी चंचल केंवट, भारती केंवट घर पर थे तथा लडका तनवीर केंवट प्रातः 08.00 बजे काम पर चला गया था डोंगरीडीह आश्रम से शाम लगभग 07.00 बजे वापस वह घर पहुचा तो उसकी पत्नि दुवासबाई केंवट घर पर नही थी तब प्रार्थी की दूसरी बेटी चंचल बतायी कि मां दोपहर 03.00 बजे से घर पर नही है कहीं चली गई है बताकर नहीं गई है। जिसे प्रार्थी अपने बेटे तनवीर के साथ खोजते हुये घर के बगल में युधिष्ठीर केंवट का खंडहरनुमा मकान मे जाकर देखें तो प्रार्थी की पत्नि दुवासबाई केंवट युधिष्ठीर केंवट के खंडहरनुमा मकान के कमरे मे लहुलूहान मृत हालत में पडी थी। दुवासबाई के माथा, सिर एवं शरीर में अन्य जगह पर गंभीर चोट दिख रहा था। दुवासबाई का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी चीज से मार कर गंभीर चोट पहुचाकर हत्या की गई है ,यह सूचना थाना बाराद्वार मे प्रार्थी द्वारा देने पर मौके में उपस्थित होकर थाना बाराद्वार द्वारा देहाती मर्ग इंटीमेंशन एवं देहाती नालसी कायम कर जांच विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मौके जांच पर डाॅग स्काॅट एवं फोरेंसिंक टीम से निरीक्षण एवं गवाहों का कथन ,घटना स्थल निरीक्षण , के आधार पर यह ज्ञात हुआ कि मृतिका दुवास बाई एवं पड़ोसी राम कुमार केवंट के साथ अवैध संबंध है । इस घटना का नंबरी मर्ग इंटीमेशन एवं नंबरी अपराध कायम धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत किया गया ।

- Advertisement -
HTML5 Icon

घटना के संबंध में मुखबीरों से जानकारी एकतत्र कर से घटना के 08 घण्टा बाद ग्राम डुमरपारा से संदेही रामुकमार केंवट पिता गुलाब राम केंवट उम्र 48 साल निवासी डुमरपारा थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छ0ग0) को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो अपराध करना कबूल कर बताया कि लगभग आज से 30 साल पहले अपने ग्राम कंडरा चैंकी पंतोरा जिला जांजगीर चांपा से आकर अपने ससुराल डूमरपारा में रहता था,पहली पत्नि का देहांत 2014 में होने के बाद गया 2022 में ग्राम तिलकेजा कोरबा से श्रीमति ललिता केंवट को चुडी पहना कर पत्नि के तौर पर विवाह किया था, विवाह के बाद आस पडोस के लोग से संदेही रामकुमार का दुवास बाई से प्रेम सबंध है कहकर बताने से छोडकर चार महिना बाद ही भाग गई थी, संदेही ने बताया कि पत्नि के भाग जाने से वह अकेला हो गया था। उन दोनो का अवैध प्रेम सबंध आज से लगभग 10 साल से था आरोपी के घर के सामनें रहने वाली दुवासबाई केंवट के साथ अवैध प्रेम सबंध उसका पति जब लद्दाख कमानें चला गया था तब से था।

- Advertisement -
HTML5 Icon

30.05.25 को दुवासबाई का पति जब डोंगरीडीह अपने काम से गया था इसकी जानकारी आरोपी को भी थी , दोपहर समय लगभग 02.50 बजे दोपहर घर में सो रहा था तब दुवास बाई उसके घर के दरवाजे को खटखटाई वह घर से बाहर निकला तो आरोपी को ईशारा करके दुवासबाई केंवट सुनें मकान में आनें के लिये बोली उसके पीछे पीछे वह गया। दुवासबाई ने युधिष्ठीर केंवट के मकान कमरा अंदर आरोपी से 5000 रूपये जरूरत है कहकर मांग की, उसे रूपये नहीं है रायगढ से मंगाया हूं आ जायेगा पैसा तब तुम्हे दे दूंगा बोला उतने में ही दुवासबाई केवट नाराज होकर गुस्से से आरोपी को दो झापड़ गाल में मारी तब आरोपी भी दो झापड़ मारा तथा वहीं पर कमरे में पडे मोटा मजबूत लकडी के गुटके से दुवासबाई के माथा, सिर ,वं अन्य जगह पर जोर से तीन बार मारा जिससे वह जमीन में गिर गई जमीन पर छटपटानें लगी कुछ ही समय पर उसकी मृत्यु हो गई जिस लकडी के गुटके से दुवास बाई की मारकर हत्या की है उसको वहीं पर छोडा और कंबल को उसके उपर ढंक कर भाग गया।

घटना का पटाक्षेप करने के लिये कोरबा का डाॅग स्काॅट “ बाॅघा” की घटनास्थल निरीक्षण घटना मे आरोपी द्वारा पहने हुये कपडे़ की बरामदगी और आरोपी के पहचान के लिये महत्तवपूर्ण भूमिका रही है । घटनास्थल से आरोपी के पहने हुये कपड़ो पर लगे धब्बो को एफएसएल अधिकारी के द्वारा प्रारंभिक तौर पर परीक्षण कर मानव रक्त के धब्बे होना पाया गया जिसे आरोपी द्वारा साक्ष्य मिटाने का भी भरसक प्रयास किया गया था । मामले मे घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्य एवं आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर हत्या कारित करने के लिये आरोपी द्वारा इस्तेमाली लकड़ी का गुटका को जप्त कर, पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर संबंधित न्यायालय पेश किया जा रहा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

IPL 2026 MI vs CSK : मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, चेन्नई सुपर किंग्स के सामने बड़ी चुनौती
Featured खेल
CG BREAKING : स्वामी आत्मानंद स्कूल के शिक्षक का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, छात्रा के साथ कार में पकड़े जाने से मचा हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
CG VIDHANSABHA : छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र 30 अप्रैल को, अधिसूचना जारी
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS
CG NEWS : धमाकों से दहला शहर , मुकेश प्लास्टिक शॉप में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Featured छत्तीसगढ़
Crime News
Crime News : क्लीनिक बना जुए का अड्डा , मरीजों के बीच बैठकर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा था सटोरिया
Featured छत्तीसगढ़
सारा अर्जुन बनेगीं Madhubala’ बायोपिक को लेकर इंडस्ट्री में जबरदस्त चर्चा
Featured मनोरंजन
Voter Intimidation Bengal
Voter Intimidation Bengal : खूनी खेल , पोलिंग से पहले बमबाजी, हुमायूं कबीर और TMC कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प
Featured देश - विदेश
Crime Branch Action
Crime Branch Action : क्राइम ब्रांच का एक्शन , हाई-प्रोफाइल सेक्सटॉर्शन रैकेट में जम्मू-कश्मीर की महिला क्रिकेटर गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Bilaspur Aviation News 2026
Featuredछत्तीसगढ़

Bilaspur Aviation News 2026 : बिलासपुर को झटका , दिल्ली की उड़ानें सप्ताह में 5 से घटकर हुई 4 दिन, अलायंस एयर का नया शेड्यूल

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG BREAKING : कोयला लेवी केस में बढ़ी सख्ती’ हाईकोर्ट के फैसले के बाद रानू साहू की मुश्किलें और गहरी

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Female Naxalite Surrender
Featuredछत्तीसगढ़

Female Naxalite Surrender : नक्सलवाद का ‘फुल स्टॉप’ ,13 साल बाद रावघाट कमेटी मेंबर उर्मिला ने किया सरेंडर

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?