Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: बाढ़ से बचाव को लेकर रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने की तैयारियों की समीक्षा, दिए महत्वपूर्ण निर्देश
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » बाढ़ से बचाव को लेकर रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने की तैयारियों की समीक्षा, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Featuredछत्तीसगढ़

बाढ़ से बचाव को लेकर रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने की तैयारियों की समीक्षा, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Hum Vatan News
Last updated: June 3, 2025 6:15 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर – कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने जिले में बाढ़ और आपदा से राहत के लिए तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि कुछ दिनों के भीतर मानसून आने की संभावना है। जिले की सभी तहसीलों और नगर निगम में बाढ़ के संभावित स्थानों को चिन्हित करें। सभी एसडीएम अपने राजस्व अमलों के साथ स्वयं तहसीलों का दौैरा करें और ग्रामीणों से चर्चा कर आपदा राहत की कार्ययोजना बनाएं। गांव-नदीतट में गोताखोरों की तैनाती रखें। तैयारियां समय से पूर्व कर ले जिससे बाढ़ जैसी आपदा का सामना सक्षमता और प्रभावी ढंग से कर सके।

डॉ सिंह ने कहा कि संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र और संकटग्रस्त व्यक्ति समूहों की पहचान कर ले। दिव्यांग, बीमार व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं एवं धातृ माताओं की सूची विशेष रूप से तैयार कर ले। अभी से ऐसे स्थल को चिन्हांकित कर ले जिनका उपयोग सुरक्षित स्थान के लिए किया जा सके और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि बाढ़ से सबसे अधिक मवेशी प्रभावित होते हैं। उनके लिए भी सुरक्षित स्थान रखें। साथ ही पशुओं को होने वाले संक्रामक बीमारी से बचाव के लिए दवाईयों का इंतजाम कर लें। खाद्य विभाग उचित मूल्य की दुकानों में राशन की उपलब्धता सुनिश्चित करें और यह भी जायजा लें कि बाजार में चना, चावल, आटा, गुड, दाल, नमक आदि खाद्य पदार्थ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो, ताकि आवश्यकता एवं समयानुसार उपलब्धता में विलंब ना हो।

- Advertisement -
HTML5 Icon

कलेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हेतु परिवहन आदि से संबंधित व्यवस्था पूर्व से ही सुनिश्चित कर ली जाए। पेयजल की गुणवत्ता शुद्धता को सुनिश्चित करने हेतु पर्याप्त संख्या में क्लोरिन टेबलेट की व्यवस्था कर ली जाए। चिकित्सा विभाग अभी से बारिश के समय फैलने वाली महामारी जैसे डायरिया, मलेरिया, पीलिया आदि के लिए दवाईयों तथा टेस्ट किट इत्यादि की व्यवस्था कर लें, ताकि उस समय किसी प्रकार परेशानी का सामना ना करना पड़े। साथ ही मोबाइल मेडिकल टीम का गठन कर कर ले। कलेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि बाढ़ से पूर्व जिले की मुख्य सड़कों विशेषकर जिला मुख्यालय से ब्लॉक, तहसीलों, गांवों को जोडने वाली सड़कों की मरम्मत करा ली जाए। पुल-पुलिया की भी मरम्मत करके उन्हें यातायात के लिए सुगम बना लिया जाए। उन्हींने कहा कि बाढ़ के दौरान राहत, बचाव कार्य के लिए मोटर बोट की आवश्यकता होती है अतः बोटों की मरम्मत कर लें साथ ही जेनरेटर, पेट्रोमेक्स, टेंट, खाली सीमेंट की बोरी, लाइफ जैकेट की उपलब्धता सुनिश्चित हो। जिला स्तरीय अधिकारियों का टास्क फोर्स गठित हो, जो समय समय बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा करें।

- Advertisement -
HTML5 Icon

निगम आयुक्त विश्वदीप ने कहा कि निगम के निचली बस्तियों और कुछ विशेष स्थानों में जो बाढ़ के स्थिति निर्मित होने की संभावना रहती है। इन जगहों पर साफ-सफाई की व्यवस्था कर ली जाए। ताकि पानी का जमाव ना हो। साथ ही स्वास्थ्य विभाग अपनी टीम को अलर्ट करें। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है जो जिला कार्यालय रायपुर के कक्ष क्रमांक-6 में कार्यरत है। आम नागरिक आपात स्थिति में 0771-2413233 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव, IPS बद्रीनारायण मीणा बने बस्तर रेंज आईजी
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : धर्मांतरण के आरोप में कार्रवाई, दो पास्टरों की गिरफ्तारी पर ईसाई समुदाय का प्रदर्शन
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी’ Mahtari Vandan Yojana’ का पोर्टल दोबारा खुलेगा
Featured छत्तीसगढ़
Pulwama Earthquake: 3.5 magnitude earthquake in Jammu and Kashmir
Pulwama Earthquake : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भूकंप, जानें कितनी रही तीव्रता
Featured national
Ayodhya Ram Mandir Donation Case: Sanjay Singh to appear before the SIT.
Ayodhya Ram Mandir Donation Case : चढ़ावा चोरी जांच तेज,संजय सिंह आज SIT को सौंपेंगे दान और जमीन सौदों से जुड़े दस्तावेज
Featured national
Decision on India's 2036 Olympic hosting bid to be taken in 2029.
Olympics 2036 : ओलिंपिक पर 2029 में फैसला, भारत की मेजबानी उम्मीदों को IOC का नया मोड़
Featured खेल देश - विदेश
CG Train Cancelled : सफर से पहले चेक करें अपडेट, 10 ट्रेनें रद्द’ कई रूटों पर रेल यातायात प्रभावित
Featured छत्तीसगढ़
बेटे के जन्मदिन पर मातम’ AC कंप्रेसर ब्लास्ट से लगी आग, पिता की दम घुटने से मौत
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredखेल

सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए भारत को चाहिए बड़ी जीत, महिला टीम पर दबाव

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : मोहर्रम जुलूस पर बड़ा फैसला’ डीजे और आतिशबाजी पर वक्फ बोर्ड का प्रतिबंध अमान्य, हाईकोर्ट का आदेश

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredमनोरंजन

Samantha Ruth Prabhu Pregnancy : सामंथा रुथ प्रभु ने दी खुशखबरी, मां बनने की पुष्टि के साथ मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?