Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: रायपुर के ज्वेलरी दुकान में सोने की लूट, महाराष्ट्र के बदमाश गिरफ्तार
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » रायपुर के ज्वेलरी दुकान में सोने की लूट, महाराष्ट्र के बदमाश गिरफ्तार

Featuredछत्तीसगढ़

रायपुर के ज्वेलरी दुकान में सोने की लूट, महाराष्ट्र के बदमाश गिरफ्तार

Hum Vatan News
Last updated: June 5, 2025 6:57 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर – ज्वेलरी दुकान से सोने की चैन छीनने वाले महाराष्ट्र के 4 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार किए गए है। पन्ना जैन ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका शक्ति नगर राजीव नगर गेट के पास मेन रोड खम्हारडीह में रौनक ज्वेलर्स के नाम ज्वेलरी दुकान है जिसका वह संचालन करता है। प्रार्थी दिनांक 29.05.2025 को दोपहर 04ः10 बजे अपने ज्वेलरी दुकान पर था उसी समय दो दोपहिया वाहन मंे सवार तीन व्यक्ति ज्वेलरी दुकान के पास आये। दो व्यक्ति दुकान के बाहर अपनी वाहनों मे बैठे थे और एक व्यक्ति दुकान अंदर आया और प्रार्थी से सोने की हैवी वजन वाली चैन दिखाने बोला तो प्रार्थी उसे सोने की चैन दिखाया जो सोने की चैन देखकर बोला मुझे इससे और हैवी वजन वाली चैन खरीदना है, होगा तो दिखाओ बोला तब वह बोला कि इससे हैवी सोने की चैन तो अभी नहीं है। तो वह बोला कि ठीक इसी वजन का तीन चैन खरीद लूंगा तब प्रार्थी उसे दो सोने की चैन और दिखाया जो सोने की तीनो चैन को अपने हाथ में रखकर तीनो चैन की कीमत पूछ रहा था, कि अचानक वह व्यक्ति तीनो सोने की चैन को लेकर भागने लगा तब प्रार्थी काउंटर से निकल कर दुकान के बाहर आया तब तक वह अपने अन्य दो साथियों के साथ भाग गया और अपनी एक्टीवा वाहन क्रमांक सी जी/07/बी जे/5567 को वहीं पर छोड दिया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 118/25 धारा 304(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

जिस पर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल निरीक्षण करने के उपरांत प्रार्थी से घटना के संबंध में तकनीकी रूप से विस्तृत पूछताछ करने के साथ तत्काल थानों एवं सरहदी जिलों में नाकेबंदी लगायी गयी। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुये आरोपियों के भागने वाले मार्गाे को फॉलो करते हुये मार्गो में लगे सैकडो सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगालते हुये लगभग 70 किलोमीटर तक कैमरों के फुटेजो को देखते हुये अज्ञात आरोपियों को फॉलो किया गया। प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही आरोपियों द्वाारा उपयोग किये गये वाहन के संबंध में भी जानकारी प्राप्त कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रहीं थी। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की सायबर विंग द्वारा लाखों मोबाईल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया गया। विश्लेषण के दौरान टीम के सदस्यांे को आरोपियों के संबंध में महत्वूपर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा आरोपियों को महाराष्ट्र में लोकेट किया गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम के सदस्यों को महाराष्ट्र के नागपुर एवं गोंदिया रवाना किया गया। टीम के सदस्यांे द्वारा नागपुर एवं गोंदिया में कैम्प कर आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्र कर आरोपियों की पतासाजी करते हुये प्रकरण में आरोपी जय पाटिल उर्फ बॉबी, राहुल सुखचंद लिल्लारे, राहुल डोंगरे उर्फ विक्की एवं राजेश गोपीचंद पाटिल को पकड़ा गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

आरोपी जय पाटिल उर्फ बॉबी, राहुल सुखचंद लिल्लारे, राहुल डोंगरे उर्फ विक्की ने पूछताछ में बताया कि तीनों महाराष्ट्र से ट्रेन से आये एवं जिला दुर्ग के पावर हाउस स्टेशन में उतर गये तथा भिलाई पावर हाउस क्षेत्र से एक एक्टिवा तथा रायपुर के आमानाका टाटीबंध क्षेत्र से एक एक्टिवा वाहन चोरी किया तथा दिनांक घटना को खम्हारडीह स्थित रौनक ज्वेलर्स में उक्त घटना को अंजाम दिये एवं भिलाई से चोरी किये वाहन को दुकान के पास छोड़ दिये तथा रायपुर से चोरी किये गये वाहन में तीनों भागकर गोंदिया चले गये व तीनों 01 – 01 चैन को आपस में बांट लिये। आरोपी राहुल डोंगरे उर्फ विक्की ने अपने हिस्से के सोने की चैन को अपने नाम से ईरा गोल्ड कंपनी प्रायवेट लिमिटेड में 64,900/- रूपये में बिक्री कर दिया तथा आरोपी जय पाटिल उर्फ बॉबी ने अपने हिस्से के सोने की चैन को अपने पिता राजेश गोपीचंद पाटिल के साथ मिलकर अपने पिता राजेश गोपीचंद पाटिल के नाम से ईरा गोल्ड कंपनी प्रायवेट लिमिटेड में 1,23,000/- रूपये में बिक्री कर दिया, जिस पर राजेश गोपीचंद पाटिल को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी केदारनाथ भागने की फिराक में थे इसी दौरान आरोपियों को दबोचा गया। आरोपियों द्वारा भिलाई जिला दुर्ग के पावर हाउस से चोरी किये एक्टिवा वाहन में आरोपियों के विरूद्ध थाना छावनी में चोरी का अपराध पंजीबद्ध है।

आरोपी जय पाटिल उर्फ बॉबी के विरूद्ध महाराष्ट्र के थाना गोंदिया सिटी एवं हिल लाईन थाने सिटी से 03 अलग – अलग प्रकरण बलवा, मारपीट, गंभीर चोट पहुंचाने, अपराधिक धमकी देने एवं संपत्ति को जलाने के अपराध पंजीबद्ध है। इसके साथ ही आरोपी राहुल सुखचंद लिल्हारे के विरूद्ध थाना रामनगर गोंदिया में नकबजनी का अपराध पंजीबद्ध है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 नग सोने की चैन तथा घटना में प्रयुक्त 02 नग एक्टिवा वाहन एवं 04 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 3,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। ईरा गोल्ड कंपनी प्रायवेट लिमिटेड को नोटिस देकर अग्रिम कार्यवाही की जा रहीं है। आरोपी राजेश गोपीचंद पाटिल के खाता में उपलब्ध सोने की चैन की बिक्री रकम को होल्ड कराया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

01. जय पाटिल उर्फ बॉबी पिता राजेश पाटिल उम्र 26 साल निवासी ग्राम कटंगी कला थाना रामनगर गोंदिया महाराष्ट्र। हाल पता – जरीय पटका बुद्ध विहार थाना जरीय पटका जिला नागपुर महाराष्ट्र।

02. राहुल सुखचंद लिल्लारे पिता सुखचंद लिल्लारे उम्र 23 साल निवासी दवनीवाड़ा थाना दवनीवाड़ा जिला गोंदिया महाराष्ट्र।

03. राहुल डोंगरे उर्फ विक्की पिता पूरन लाल डोंगरे उम्र 36 साल निवासी ग्राम कुडुवा थाना रामनगर जिला गोंदिया महाराष्ट्र।

04. राजेश गोपीचंद पाटिल पिता गोपीचंद पाटिल उम्र 55 साल निवासी वार्ड नंबर 04 कटंगी कला थाना रामनगर गोंदिया महाराष्ट्र।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Nepal Flood : नेपाल बाढ़ में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों की बढ़ी चिंता, मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : रक्षाबंधन पर जेल में दिखेगा भाई-बहन का प्यार, राखी बांधने पहुंचेंगी बहनें’ तीन स्तरों पर जांच
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल को लेकर High Court’ का कड़ा रुख, सुविधाएं जल्द दुरुस्त करने के आदेश
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : राखी के पर्व पर शराब पार्टी को लेकर विवाद, बजरंग दल ने जताया विरोध
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : खाना खाने के बाद बिगड़ी 3 बहनों की तबीयत, दो ने अस्पताल में तोड़ा दम’ तीसरी की रास्ते में मौत
Featured छत्तीसगढ़
राखी टूट जाए तो क्या करें’ Raksha Bandhan’ के बाद राखी के विसर्जन का जानें सही तरीका
Featured religion
BREAKING NEWS : नेपाल में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही, मृतकों का आंकड़ा 162 पहुंचा’ 133 भारतीय भी लापता
Featured देश - विदेश
Weather Update
CG Weather Today : छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट, बारिश का आंकड़ा सामान्य के करीब, 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredreligion

27 August 2026 Horoscope : इन राशि के जातकों की पुरानी समस्या हो सकती है दूर, जानिए अपना राशिफल…

By
Hum Vatan News
2 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.

By
Hum Vatan News
9 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG BREAKING : रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, DRI ने गांजा लदे ट्रक को किया जब्त

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?