Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी की रात्रि में जरूर करें ये 3 काम, भगवान विष्णु खुशियों से भर देंगे झोली
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी की रात्रि में जरूर करें ये 3 काम, भगवान विष्णु खुशियों से भर देंगे झोली

Blog

Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी की रात्रि में जरूर करें ये 3 काम, भगवान विष्णु खुशियों से भर देंगे झोली

Hum Vatan News
Last updated: June 6, 2025 12:02 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी व्रत का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है। हर वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को यह व्रत रखा जाता है। साल 2025 में 6 जून को निर्जला एकादशी व्रत है। इस दिन भक्त बिना जल ग्रहण किए व्रत रखते हैं, इसीलिए निर्जला एकादशी व्रत को हिंदू धर्म के सबसे कठिन व्रतों में से एक माना गया है। इस दिन सुबह के समय भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। व्रत का पारण द्वादशी तिथि के दिन होता है। वहीं निर्जला एकादशी की रात्रि में किए जाने वाले कुछ ऐसे कार्य भी हैं जो आपको भगवान विष्णु की कृपा का पात्र बना सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में जानकारी देंगे।

Contents
मौन साधना और ध्यानरात्रि जागरण करके करें मंत्र जप या भजन-कीर्तनपितरों की शांति के लिए करें ये काम 

मौन साधना और ध्यान

मौन साधना और ध्यान का हिंदू परंपराओं में बड़ा महत्व है। मौन रहकर व्यक्ति आत्मिक विकास भी करता है और प्रभु की कृपा भी प्राप्त करता है। मौन रहकर आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती है जिससे आप जीवन के सत्य को जान सकते हैं। इसलिए निर्जला एकादशी की रात्रि में आपको या तो पूरी रात या फिर अर्ध रात्रि तक जगकर मौन साधना करनी चाहिए। इसके साथ ही आपको ध्यान भी रात्रि के समय करना चाहिए। निर्जला एकादशी के साथ ही किसी भी व्रत का फल आपको तभी मिलता है जब आप शारीरिक ही नहीं बल्कि आत्मिक रूप से भी ईश्वर की साधना करते हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

रात्रि जागरण करके करें मंत्र जप या भजन-कीर्तन

अगर मौन और ध्यान करने में आप समर्थ नहीं हैं तो मंत्रों का जप आप निर्जला एकादशी की रात्रि में कर सकते हैं। रात्रि जागरण करते हुई मंत्रों का जप करने से आपको भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। अगर आपके साथ अन्य व्रती भी हैं तो उनके साथ रात्रि जागरण करते हुए भजन-कीर्तन भी आप कर सकते हैं। मंत्र जप और भजन कीर्तन करने से आपको मानसिक शांति और आध्यात्मिक शक्ति का अनुभव होता है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

पितरों की शांति के लिए करें ये काम 

एकादशी तिथि को पितृ कृपा प्राप्ति का दिन भी माना जाता है। निर्जला एकादशी के दिन सूर्यास्त के बाद आपको पितरों के निमित्त घर की दक्षिण दिशा में दीपक जलाना चाहिए। अगर संभव हो तो शाम के समय पीपल के वृक्ष तले सरसों के तेल का दीपक जलाकर भी आप पितरों को प्रसन्न कर सकते हैं। इसके साथ ही रात्रि के समय पितरों का स्मरण करते हुए आपको ‘ॐ पितृगणाय विद्महे जगत धारिणी धीमहि तन्नो पितृो प्रचोदयात्’ मंत्र का जप करना चाहिए।

निर्जला एकादशी की रात्रि में यह सभी कार्य आपको भगवान विष्णु और पितरों की कृपा का पात्र बनाते हैं। ध्यान रखें कि निर्जला एकादशी पर रात्रि जागरण करने का और ऊपर बताए गए कार्यों को करने का बड़ा महत्व है। रात्रि के समय वातावरण में शांति रहती है इसलिए भक्ति के लिए यह समय सबसे अच्छा होता है। अगर पूरी रात ना भी जाग पाएं तो अर्धरात्रि तक आप जागरण कर सकते हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

The Origin of Lord Brahma
The Origin of Lord Brahma : विष्णु पुराण कथा, जानिए क्षीर सागर में शयन कर रहे श्री हरि की नाभि से कैसे उत्पन्न हुए भगवान ब्रह्मा
Featured religion
24 जून 2026 Horoscope : मिथुन वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, मकर-मीन के प्रेम जीवन में आएगी गहरी समझ, जानते हैं आज का भविष्यफल
Featured religion
सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, चांदी ₹10,318 और सोना ₹2,315 सस्ता
business Featured देश - विदेश
CM Sai’ की बड़ी पहल’ श्रमिक परिवारों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के लिए आवेदन शुरू
Featured छत्तीसगढ़
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर राज्य सरकार का सख्त, पेंड्रा रोड के डी.डी. हॉस्पिटल को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने दी सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
साय सरकार की पहल से श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगा बेहतर भविष्य, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Horoscope
Blog

17 June 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को नौकरी में करनी पड़ सकती है अतिरिक्त मेहनत, जानिए अपना राशिफल …

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Horoscope
Blog

15 June 2026 Horoscope : मीन राशि वालों को करियर में मिल सकता है बड़ा अवसर, जानिए अपना राशिफल

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Horoscope
Blog

11 June 2026 Horoscope: इस राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में बढ़ेगी मधुरता, जानिए अपना राशिफल…

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?