Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए सब-कलेक्टर, आवास पर नोटों के बंडल देख विजिलेंस टीम के उड़े होश
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए सब-कलेक्टर, आवास पर नोटों के बंडल देख विजिलेंस टीम के उड़े होश

Featuredदेश - विदेश

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए सब-कलेक्टर, आवास पर नोटों के बंडल देख विजिलेंस टीम के उड़े होश

Hum Vatan News
Last updated: June 9, 2025 11:27 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

ओडिशा – ओडिशा के कलाहांडी जिले के धर्मगढ़ के सब-कलेक्टर धिमन चकमा को रविवार को विजिलेंस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। उन पर एक स्थानीय व्यवसायी से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने का आरोप है। यह राशि 20 लाख रुपये की कुल मांग का पहला हिस्सा बताया जा रहा है। धीमन चकमा 2021 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी हैं।

विजिलेंस टीम ने छापा मारा

- Advertisement -
HTML5 Icon

जानकारी के मुताबिक, धीमन चकमा ने पीड़ित व्यवसायी को उनके सरकारी निवास पर बुलाया और 10 लाख की रिश्वत ली। नोटों की संख्या कुल 26 बंडल थी, जिनमें 100 रुपये और 500 रुपये के नोट शामिल थे। उन्होंने अपने हाथों से नोटों की गिनती की और उन्हें ऑफिस टेबल की ड्रॉवर में रख दिया। बाद में, जब विजिलेंस टीम ने छापा मारा, तो उनके हाथ और ड्रॉवर दोनों से केमिकल टेस्ट में रिश्वत की पुष्टि हुई।

- Advertisement -
HTML5 Icon

घर से 47 लाख की नकदी बरामद

विजिलेंस की टीम ने जब उनके सरकारी निवास की तलाशी ली, तो वहां से और 47 लाख की नकदी बरामद हुई। अब तक की कुल बरामद राशि 57 लाख तक पहुंच चुकी है। फिलहाल, तलाशी की कार्रवाई जारी है और आगे और भी खुलासे होने की संभावना है।

छापेमारी और जांच अभी जारी

इस मामले में विजिलेंस सेल थाने में केस नंबर 6/2025 के तहत भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम 1988 की धारा 7 और 2018 के संशोधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी और जांच अभी जारी है और जल्द ही और भी खुलासे होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का एक वर्ष : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल….SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को उन्नत खेती के लिए मिल रहा प्रोत्साहन और तकनीकी मार्गदर्शन….आधुनिक कृषि तकनीक और बेहतर फसल प्रबंधन से बढ़ी आमदनी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग ने जांच समिति गठित की.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Election Commission SIR Campaign 2026: SIR के बाद चुनाव आयोग का बड़ा कदम, 20 राज्यों में छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने का अभियान
Featured देश - विदेश
Elon Musk Instagram Statement: Instagram को लेकर एलन मस्क का कमेंट वायरल, बोले- ‘इंस्टाग्राम लड़कियों के लिए है’
Featured international

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा घोषित 51 लाख रुपए की सम्मान राशि का चेक संजू देवी को सौंपा.

By
Hum Vatan News
6 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

ओरछा के ‘सेवा संकल्प शिविर’ में उमड़े ग्रामीण, 237 मरीजों को मिला मुफ़्त इलाज.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही संभव होगा ‘विकसित भारत 2047’ का सपनारू मंत्री श्री टंक राम वर्मा.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?