Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: सोनम ने कैसे लिखी राजा के हत्या की स्क्रिप्ट? पूरा प्लान सेट था, जानें हनीमून मर्डर की पूरी कहानी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » सोनम ने कैसे लिखी राजा के हत्या की स्क्रिप्ट? पूरा प्लान सेट था, जानें हनीमून मर्डर की पूरी कहानी

Featuredदेश - विदेश

सोनम ने कैसे लिखी राजा के हत्या की स्क्रिप्ट? पूरा प्लान सेट था, जानें हनीमून मर्डर की पूरी कहानी

Hum Vatan News
Last updated: June 10, 2025 2:42 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली: इंदौर से मेघालय लगभग 2200 किलोमीटर की दूरी तय कर हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की बेरहमी से हत्या कर दी गई और इस हत्या का आरोप उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी पर लगा है। हनीमून हत्याकांड में एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं। अब तक की मिली जानकारी के मुताबिक राजा रघुवंशी के मर्डर के पीछे उसकी पत्नी सोनम का हाथ था और इस साजिश में सोनम का साथ उसके प्रेमी राज कुशवाहा ने दिया था। सुपारी किलर से राजा रघुवंशी की हत्या कराई गई थी और इस मर्डर की स्क्रिप्ट पहले ही तैयार कर ली गई थी। आखिर इंदौर से 2200 किलोमीटर दूर शिलांग में सोनम ने इस हत्याकांड को कैसे अंजाम दिया? कब, कैसे और कहां इसकी प्लानिंग की गई, सबकुछ मोबाइल पर कैसे तय हुआ, जानकर चौंक जाएंगे….

ऐप के जरिए हुई थी सोनम और राजा की मुलाकात 

- Advertisement -
HTML5 Icon

सोनम और राजा की शादी से पहले दोनों के परिवार की मुलाकात रघुवंशी एप के जरिए हुई थी, जिसके बाद 11 फरवरी को सोनम और राजा का रोका हुआ और 11 मई को शादी तय हुई थी। रोका और शादी के बीच ही सोनम ने राजा की हत्या की प्लानिंग कर ली थी। शादी के बाद सोनम ने ही हनीमून के लिए मेघालय जाने का प्लान बनाया था और पति राजा, खुद के लिए फ्लाइट का टिकट लिया था और कथित रूप से मर्डर के चारों आरोपियों राज कुशवाहा, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल चौहान के लिए ट्रेन का टिकट कराया था। सोनम राजा को जबरदस्ती गुवाहाटी स्थित कामाख्या देवी दर्शन के लिए ले गई थी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

सोनम ने रची थी खौफनाक साजिश

सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा सोनम के प्लान के हिसाब से काम कर रहा था ताकि किसी को शक ना हो। वह राजा और सोनम के साथ मेघालय भी नहीं गया लेकिन इंदौर में रहकर प्लानिंग को अंजाम दे रहा था। राज ने दो सिम ली और एक सोनम को दे दी। फिर सोनम और राजा के फ्लाइट से जाने के बाद वह अपने तीनों साथियों के साथ इंदौर रेलवे स्टेशन पहुंचा और दूसरी सिम आरोपियों को दे दी। सिम एक्टिव होने पर सोनम ने आरोपियों से बात की। विशाल ने उसे बताया कि राज उनके साथ नहीं आया है तो इस पर सोनम नाराज हुई। फिर कहा कि प्लान के मुताबिक ही पूरा काम होना चाहिए।

सोनम के प्लान को राज ने दिया अंजाम

सोनम ने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर ऐसा प्लान रचा था जिसमें दिखाना था कि लूटपाट के बहाने राजा का कत्ल हो गया है और उसे किडनैप कर लिया गया है। उसने पुलिस को बयान भी दिया कि उसे नशीली दवाएं खिलाकर यूपी के गाजीपुर भेज दिया गया ताकि वह आरोपी साबित की जा सके। सोनम ने राज कुशवाहा से वादा किया था कि वह उससे शादी करेगी। उसके आगे का प्लान यही था कि राजा की मौत के बाद विधवा होने के बाद उसके परिवार वाले तरस खाकर उसकी शादी राज कुशवाहा से कर देंगे। तब पिता जी भी शादी से मना नहीं करेंगे।

ऑनलाइन ऑर्डर की गई थी छोटी कुल्हाड़ी  
राजा को मारने के लिए गुवाहाटी में ही ऑनलाइन ‘डाव’ यानी छोटी कुल्हाड़ी, जो पेड़ों के काटने के काम आती है वो ऑर्डर की गई थी और इसी हथियार से राजा का कत्ल किया गया था। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 23 मई को फोटोशूट के बहाने सोनम पति राजा को कोरसा इलाके में मौजूद पहाड़ी पर ले गई थी। सोनम ने राजा के पर्स से निकालकर 15 हजार रुपये आरोपियों को दिए थे और कहा था “मारना तो पड़ेगा”, इसके साथ ही सोनम ने काम पूरा होने के बाद 20 लाख रुपये देने का भी वादा किया था।

सोनम ने तोड़ा अपना फोन, फिर भी मिल गई कॉल डिटेल्स
राजा की हत्या के बाद सोनम ने अपना मोबाइल फोन तोड़ दिया था, इसके बाद आरोपी भी राजा की हत्या को अंजाम देने के बाद ट्रेन से घर वापस लौट आए, फिर सोनम अकेले शिलांग से वाराणसी आई और फिर वहां से गाजीपुर पहुंच गई। अब सोनम को मेघालय पुलिस ने रिमांड पर लिया है और अब वह हत्या से जुड़े सारे राज उगलेगी। साइबर एक्सपर्ट ने सोनम के बैंक खातों की जानकारी निकाली तो ई-वॉलेट(पेटीएम) में पूरा ब्यौरा मिला जो राज के नाम पर था। वहीं, जब कॉल डिटेल (सीडीआर) खंगाली गई तो राज और सोनम के सैकड़ों इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल्स मिले हैं। इसी कॉल डिटेल्स से हत्या में शामिल अन्य आरोपियों विशाल, आनंद और आकाश की जानकारी मिली है। तीनों की मोबाइल लोकेशन राज और सोनम के आसपास की ही थी।

कौन हैं ये चारों आरोपी
सबसे अहम किरदार है राज कुशवाहा, जो  मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है लेकिन कुछ सालों से इंदौर में रह रहा था। वह सोनम के पिता की फैक्ट्री में काम करता था। सोनम के कथित बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा की सैलरी मुश्किल से 15-20 हजार रुपये होगी।

दूसरा आरोपी विशाल चौहान, राज कुशवाहा के मोहल्ले में ही रहता है और राज का अच्छा दोस्त था, वह रैपिडो बाइक चलाता है।

तीसरा आरोपी आकाश राजपूत बेरोजगार है, वह भी राज के मोहल्ले में ही रहता था और राज से उसकी अच्छी पहचान है।

चौथा आरोपी आनंद भी विशाल और आकाश की तरह ही सुपारी किलर है

पूरी प्लानिंग के तहत हुई थी राजा की हत्या 

पुलिस जांच में यह बात भी साफ हो चुकी है कि राजा रघुवंशी का मर्डर पूरी तरह से सोच-समझ और योजना के तहत किया गया था। राजा रघुवंशी की हत्या कब की जाएगी, किस जगह पर होगी, किसके जरिए होगी और उसके बाद क्या किया जाएगा, यह सब शादी के बाद ही सोनम ने तय कर लिया था। अब सोनम से पूछताछ में खुलासा होगा कि साजिश की असली शुरुआत कहां से हुई, इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे, किसने क्या भूमिका निभाई, और क्या राज कुशवाहा के अलावा कोई और तीसरा बड़ा नाम भी इस हत्याकांड में शामिल है।

सोनम समेत सभी 4 आरोपियों को मंगलवार को मेघालय ले जाकर पूर्वी खासी हिल्स जिला अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि मेघालय पुलिस को सभी आरोपियों की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली है और पुलिस सोमवार की रात को ही सोनम को गाजीपुर से पटना के लिए लेकर निकल गई थी, वहां से उसे कोलकाता के रास्ते शिलॉन्ग ले जाया जाएगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विशेष सत्र आयोजित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति किया आभार प्रकट.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CM Vishnu Deo Sai Digital Governance
शालीनता और संवेदनशीलता – यही हो प्रशासनिक अधिकारी की पहचान: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
गूगल बॉय’ रुद्र को, लोक भवन में मिला सम्मान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
​धमतरी का डंका: पंचायत विकास सूचकांक में मंदरौद ग्राम पंचायत प्रदेश में अव्वल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
​सुशासन तिहार: गांवों में खत्म हो रहा शिकायतों का दौर…बलौदाबाजार जिले में जनसमस्या निवारण का महाभियान शुरू.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा में जनभागीदारी से मिली ऐतिहासिक उपलब्धि….मुख्यमंत्री श्री साय ने दी बधाई.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
कृषि मंत्री ने राज्य के 3556 बीज उत्पादक किसानों को 8.2 करोड़ रूपए प्रोत्साहन राशि का किया अंतरण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम: बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी’ IG पी. सुंदरराज का दावा ‘माओवाद अब अंतिम दौर में

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

BREAKING NEWS : गर्मी से राहत बनी मौत का कारण’ बिहार में तूफान और बिजली गिरने से 13 की मौत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर सियासी संग्राम’ Rahul Gandhi’ का ‘बड़ा घोटाला’ आरोप, केंद्र ने दिया करारा जवाब

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?