Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: संकल्प से सिद्धि अभियान : सीएम साय ने बताया पीएम मोदी का है छत्तीसगढ़ से गहरा नाता, कहा- प्रदेश पर बना हुआ है उनका आशीर्वाद…
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » संकल्प से सिद्धि अभियान : सीएम साय ने बताया पीएम मोदी का है छत्तीसगढ़ से गहरा नाता, कहा- प्रदेश पर बना हुआ है उनका आशीर्वाद…

Featuredछत्तीसगढ़

संकल्प से सिद्धि अभियान : सीएम साय ने बताया पीएम मोदी का है छत्तीसगढ़ से गहरा नाता, कहा- प्रदेश पर बना हुआ है उनका आशीर्वाद…

Hum Vatan News
Last updated: June 11, 2025 3:52 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर – छत्तीसगढ़ से पीएम मोदी का गहरा नाता है. संगठनकर्ता के रूप में उन्होंने प्रदेश का चप्पा-चप्पा छान मारा होगा. आज भी उनका आशीर्वाद छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है. पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारे प्रदेश का विकास हुआ है. यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 11 साल पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जाने वाले ‘’संकल्प से सिद्धि’’ अभियान की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कही.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प से सिद्धि तक हमारे देश के पीएम के 11 साल पूरे होने पर हो रहा है. भारत सफलता के साथ उभर रहा है, जापान को पीछे छोड़ते हुए चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. चाहे जम्मू-कश्मीर का मामला हो, महिला सशक्तिकरण की बात हो. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनहित में कई फैसले लिए लिए हैं. मोदी की गारंटी पर जनता ने भरोसा किया, पीएम का आशीर्वाद मिल रहा है.

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछली सरकार में लोगों का हक छीना गया, गरीबों का आवास नहीं बन पाया था. 13 दिसंबर को सरकार की शपथ और 14 दिसंबर को पहली कैबिनेट की बैठक में पीएम आवास को मंजूरी दिए. सुशासन तिहार के दौरान पता चला कि गांव में राज मिस्त्रियों की कमी हो गई है, क्योंकि इतने ज्यादा पीएम आवास स्वीकृत हो चुके हैं. किसानों से किया गया वादा निभाया जा रहा है. 2 साल का बकाया बोनस भी दिया गया. महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर महीने उनके खाते में रकम पहुंच रही है.

- Advertisement -
HTML5 Icon

विष्णु देव साय ने कहा कि 5 लाख 60 हजार भूमिहीन कृषकों को 10000 रुपए सालाना दिया जा रहा है. श्री राम लला दर्शन योजना, तीर्थ यात्रा योजना का काम हम लोग कर पा रहे हैं. मैं जनजातीय समाज का हूं, हमारा मान-सम्मान बढ़ा है. देश के सर्वोच्च स्थान पर राष्ट्रपति आदिवासी हैं, ये सौभाग्य का विषय है. विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग है, इसके लिए पीएम जनमन की शुरुआत प्रधानमंत्री ने की है. सड़क, बिजली, पानी सबकुछ अब पहुंचने लगा है. जनजातीय समाज के लोग भी आज खुश हैं. किसान सम्मान निधि भी दी जा रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में पीएम मोदी के आने के पहले इकॉनमी 10 स्थान पर रहा है, पीएम मोदी ने इसे चौथे स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है. पीएम मोदी के कारण ही ऐसा हुआ कि देश में कोरोना की वैक्सीन तैयार किया गया. कई देश में पीएम मोदी को हनुमान जी का दर्जा दिया है. ये 140 करोड़ देशवासियों के लिए गौरव की बात है. भारत किसी को छेड़ता नहीं और कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ता नहीं. ऑपरेशन सिंदूर इसका उदाहरण है.

विष्णु देव साय ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ आपरेशन में पीएम मोदी का आशीर्वाद रहा है, जिसके कारण कई बड़े नक्सली लीडर ढेर हो गए हैं. भ्रष्टाचार को लेकर सभी रस्ते बंद किए जा चुके हैं. पीएम ने वादा था कि CGPSC में युवाओं के साथ हुए छल पर कार्रवाई होगी, बड़ी कार्रवाई हो रही है. नई उद्योग नीति में निवेशकों को बड़ी रियायत देने का काम कर रहे हैं.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

26 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
PM मोदी के नेतृत्व की CM साय ने की तारीफ, कहा- देश की प्रतिभाओं और नवाचारों को मिल रही राष्ट्रीय पहचान
Featured छत्तीसगढ़
CG News : छत्तीसगढ़ में अंतिम संस्कार के दौरान बड़ा हादसा, जलती चिता में घुसा बेकाबू ऑटो’ मामा-भांजा झुलसे
Featured छत्तीसगढ़
हवाला नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार’ 1,424 बैंक खाते फ्रीज और 26.01 करोड़ की संपत्ति अटैच
Featured छत्तीसगढ़
खुदाई में नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, थैला और चप्पल बरामद’ पहचान करने में जुटी पुलिस
Featured छत्तीसगढ़
CG Politics : स्मृति ईरानी की 10 मिनट की मुलाकात से छत्तीसगढ़ BJP में हलचल, कर्मवीर सिंह और सिद्धार्थ शंभू से अलग-अलग चर्चा
Featured छत्तीसगढ़
चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Accident : रायपुर में रफ्तार का कहर, VIP चौक पर ट्रक की टक्कर से मां-बेटी की दर्दनाक मौत’ पुलिस जांच में जुटी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

वोटर लिस्ट से नाम हटाने वाले SIR सॉफ्टवेयर पर EC ने नहीं खोले पत्ते, कहा- यह ट्रेड सीक्रेट

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : धान खरीदी से पहले किसानों का बड़ा ऐलान, प्रति क्विंटल 258 रुपये अतिरिक्त देने की मांग’ 27 अक्टूबर को निकालेंगे रैली

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?