Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: शर्मसार होती रही मानवता, बाल श्रम निषेध दिवस के दिन किसान ने नाबालिग को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » शर्मसार होती रही मानवता, बाल श्रम निषेध दिवस के दिन किसान ने नाबालिग को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा

Featured

शर्मसार होती रही मानवता, बाल श्रम निषेध दिवस के दिन किसान ने नाबालिग को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा

Hum Vatan News
Last updated: June 13, 2025 11:49 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

जशपुर : जब पूरे देश में बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जा रहा है, तब छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना इलाके में एक घिनौनी घटना सामने आई है, जो बाल अधिकारों के हनन का उदाहरण है। लाखझर गांव में किसान ने खेत में नुकसान पहुंचाने और पुआल जलाने का आरोप लगाते हुए बगैर किसी ठोस प्रमाण के एक नाबालिग बालक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा है।

किसान करमु राम ने बच्चे को बिना किसी साक्ष्य के दोषी ठहराते हुए उसे दिनदहाड़े पेड़ से बांधकर डंडों से मारकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। वह कई घंटों तक उसी हालत में बंधा रहा। इतना ही नहीं उसने इसकी तस्वीर भी पंचायत विकास समिति नामक व्हाट्सग्रुप में शेयर कर दी। परिवार के सदस्यों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर बच्चे को छुड़ाया और आरोपी से नुकसान की भरपाई का वादा किया। घायल बच्चे को तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

यह घटना इस बात का प्रमाण है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी बाल अधिकारों और कानूनी संरक्षण की समझ बहुत सीमित है। ऐसे मामलों में बच्चों को अक्सर चुप करा दिया जाता है और आरोपी बिना किसी डर के खुलेआम घूमते रहते हैं। बाल संरक्षण अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता इस घटना को मानवाधिकार का गंभीर उल्लंघन मानते हैं। उन्होंने इस घटना को लेकर गहरी चिंता जताई है और बाल अधिकारों के उल्लंघन को रोकने के लिए अधिक सख्त कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

बाल श्रम निषेध दिवस पर इस तरह की घटनाएं हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या हम बच्चों को वह सुरक्षा प्रदान कर पा रहे हैं, जिनके वे हकदार हैं। क्या समाज अब भी बच्चों के साथ हो रहे अन्याय को रोकने के लिए तैयार है? क्या हमें समाज के हर हिस्से में बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए अधिक जागरूकता फैलाने की जरूरत नहीं है?

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

बिजली उपभोक्ता ध्यान दें’ eKYC में नाम गलत मिला तो रुक सकता है सत्यापन, पहले कर लें जांच
Featured छत्तीसगढ़
CG Job Vacancy : छत्तीसगढ़ में सहायक ग्रेड-3 के 100 पदों पर होगी सीधी भर्ती, नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर
Featured job छत्तीसगढ़
CG News : बिलासपुर को मिलेगी वंदे भारत की नई कनेक्टिविटी’ इंदौर-नागपुर ट्रेन के विस्तार का प्रस्ताव
Featured छत्तीसगढ़
CG Accident : पिकअप ने इनोवा को मारी जोरदार टक्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष बाल-बाल बचे
Featured छत्तीसगढ़
Instagram Facebook Digital Bedtime: रात 12 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा सोशल मीडिया! बच्चों के लिए Meta का बड़ा ट्रायल
Featured national
Ankit Baliyan Murder: जिम के बाहर हरियाणवी सिंगर की हत्या, 20 राउंड फायरिंग; गैंग ने ली जिम्मेदारी
Featured national
Nepal Flood: सूखे तिनकों की तरह बह गए गांव और सड़कें, हवाई तस्वीरों में दिखी तबाही
Featured international
Sushmita Sen Comeback: शादी से लेकर फिल्मों तक, सुष्मिता सेन ने खोले दिल के राज; 16 साल बाद कमबैक का दिया संकेत
Featured मनोरंजन

You Might Also Like Related

CMF Buds Neo
Featuredtech

CMF Buds Neo First Sale India: 1,999 रुपये की कीमत में 52 घंटे बैटरी लाइफ वाले TWS ईयरबड्स की सेल शुरू, जानें फीचर्स

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Nepal Flood : नेपाल बाढ़ में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों की बढ़ी चिंता, मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : रक्षाबंधन पर जेल में दिखेगा भाई-बहन का प्यार, राखी बांधने पहुंचेंगी बहनें’ तीन स्तरों पर जांच

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?