Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Aaj Ka Rashifal 17 June 2025: मेष, मिथुन समेत इन राशियों का दिन रहेगा उत्तम, इन्हें भी होगा धनलाभ; पढ़ें आज का राशिफल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Aaj Ka Rashifal 17 June 2025: मेष, मिथुन समेत इन राशियों का दिन रहेगा उत्तम, इन्हें भी होगा धनलाभ; पढ़ें आज का राशिफल

Featured

Aaj Ka Rashifal 17 June 2025: मेष, मिथुन समेत इन राशियों का दिन रहेगा उत्तम, इन्हें भी होगा धनलाभ; पढ़ें आज का राशिफल

Hum Vatan News
Last updated: June 17, 2025 9:33 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

17 June 2025 Ka Rashifal: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि मंगलवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 40 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। आज देर रात 1 बजकर 2 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक और पृथ्वी लोक की भद्रा है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

Contents
मेष राशिवृष राशिमिथुन राशिकर्क राशिसिंह राशिकन्या राशितुला राशिवृश्चिक राशिधनु राशिमकर राशिकुम्भ राशिमीन राशि

मेष राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे, इससे आपका काम आसान हो जायेगा। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे। आज आपकी रुचि अध्यात्म में रहेगी। कारोबार और परिवार में बैलेंस बना रहेगा। अगर आप नया भी काम स्टार्ट करने जा रहे हैं तो माता पिता का आशीर्वाद लेकर ही शुरू करें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज कई दिनों से रुका काम पूरा हो जायेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा।

- Advertisement -
HTML5 Icon
  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 09

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपको कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी का सहयोग मिलेगा इससे आपको काम करने में आसानी होगी। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से कोई सलाह मिलेगी। आज किसी पुराने मित्र से- मुलाकात, आपको ख़ुशी देगी। आप आज शाम को किसी बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं जहां आपकी मुलाकात किसी रिश्तेदार होगी। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए अपनी डेली रुटीन में कुछ नए बदलाव करेंगे।

- Advertisement -
HTML5 Icon
  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 06

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी विपरीत परिस्थिति में अपने धैर्य को बनायेंगे रखेंगे आपकी स्थितियां जल्द ही सुधरती नज़र आएंगी। आपका मिलनसार व्यवहार आपको लोगों का प्रिय बना देगा। आपके विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने का काम कर सकते हैं आप उनको नजरंदाज करें और आगे बढ़ें। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी, जूनियर आपके काम से बहुत कुछ सीखेंगे। आज आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 03

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप कुछ समय मनोरंजन सम्बन्धी गतिविधियों में बिताएंगे। आज आपके द्वारा कुछ सराहनीय काम किए जा सकते हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलीयत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 02

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज ऑफिस के किसी काम के कारण आपकी अचानक यात्रा हो सकती है। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपको अपने काम में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी, शाम को कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। जल्दबाजी में आकर किसी भी निर्णय को लेने से बचें पहले सोच विचार कर लें।

  • शुभ रंग- मरून
  • शुभ अंक- 08

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज कुछ महत्वपूर्ण मामलों में फैसला ले सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है । आज करीबी दोस्त या रिश्तेदार किसी काम में आपका सहयोग करेंगे। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज काम करने के तरीकों में बदलाव न करके मौजूदा स्थिति पर ही फोकस करेंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 05

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज अपनी भावनाओं के साथ दूसरों की भी भावनाओं का ख्याल रखेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बितायेंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। आज आपकी व्यावहारिक प्रवृति को देखकर लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। संगीत क्षेत्र में रुझान वालों को आज फिल्म इंडस्ट्री से ऑफर आ सकता है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 07

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज कुछ समय अपने पारिवारिक तथा व्यक्तिगत जीवन के लिए निकालना अच्छा रहेगा। प्रोफेशनल कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव हो सकता है। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। लोगों के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 04

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने कामों में ही व्यस्त रहें और बेवजह की गतिविधियों में रुचि ना ले। आज किसी भी प्रकार का अनुचित कार्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पारिवार के वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव तथा सहयोग आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक रहेगा। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। आज किसी काम में आस पास के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आपको मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 01

मकर राशि

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था ठीक रखने में सहायक हो सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। व्यापार को बढ़ाने के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आयेंगे। आप अपनी बातों को अपने पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही परेशानियों का हल मिलेगा। मिलजुल कर किए गए कार्यों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। निवेश के मामले में आपको घर के बड़ों से कोई नई सलाह मिलेगी।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 08

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग और काम के प्रमोशन में लगाएं। सही रणनीति बनाकर काम करने से सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा, कंफ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको ठीक-ठाक फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जाएगा। आज किसी काम में लोगों का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ईमेल आएगा।

  • शुभ रंग- सुनहरा
  • शुभ अंक- 07

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। इस समय कई नई तरह की गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी और उचित परिणाम मिलेंगे। पहले किया हुआ काम आज पूरा हो जायेगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात क़ाबू में रखें… फायदा होगा । आज आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। अचानक धन लाभ होने से आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 03
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Job Vacancy : छत्तीसगढ़ में सहायक ग्रेड-3 के 100 पदों पर होगी सीधी भर्ती, नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर
Featured job छत्तीसगढ़
CG News : बिलासपुर को मिलेगी वंदे भारत की नई कनेक्टिविटी’ इंदौर-नागपुर ट्रेन के विस्तार का प्रस्ताव
Featured छत्तीसगढ़
CG Accident : पिकअप ने इनोवा को मारी जोरदार टक्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष बाल-बाल बचे
Featured छत्तीसगढ़
Instagram Facebook Digital Bedtime: रात 12 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा सोशल मीडिया! बच्चों के लिए Meta का बड़ा ट्रायल
Featured national
Ankit Baliyan Murder: जिम के बाहर हरियाणवी सिंगर की हत्या, 20 राउंड फायरिंग; गैंग ने ली जिम्मेदारी
Featured national
Nepal Flood: सूखे तिनकों की तरह बह गए गांव और सड़कें, हवाई तस्वीरों में दिखी तबाही
Featured international
Sushmita Sen Comeback: शादी से लेकर फिल्मों तक, सुष्मिता सेन ने खोले दिल के राज; 16 साल बाद कमबैक का दिया संकेत
Featured मनोरंजन
CMF Buds Neo
CMF Buds Neo First Sale India: 1,999 रुपये की कीमत में 52 घंटे बैटरी लाइफ वाले TWS ईयरबड्स की सेल शुरू, जानें फीचर्स
Featured tech

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Nepal Flood : नेपाल बाढ़ में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों की बढ़ी चिंता, मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : रक्षाबंधन पर जेल में दिखेगा भाई-बहन का प्यार, राखी बांधने पहुंचेंगी बहनें’ तीन स्तरों पर जांच

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल को लेकर High Court’ का कड़ा रुख, सुविधाएं जल्द दुरुस्त करने के आदेश

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?