Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Raja Raghuvanshi Murder Case: पिक्चर अभी बाकी है! जानिए सोनम को राजा की हत्या वाली जगह ले जाकर पुलिस ने क्या बताया
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Raja Raghuvanshi Murder Case: पिक्चर अभी बाकी है! जानिए सोनम को राजा की हत्या वाली जगह ले जाकर पुलिस ने क्या बताया

Featuredदेश - विदेश

Raja Raghuvanshi Murder Case: पिक्चर अभी बाकी है! जानिए सोनम को राजा की हत्या वाली जगह ले जाकर पुलिस ने क्या बताया

Hum Vatan News
Last updated: June 17, 2025 5:45 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या का मामला बीते एक पखवाड़े से सुर्खियों में है. शादी के कुछ ही दिनों बाद मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की जिस तरीके से हत्या की गई, उससे पूरे देश में गम और गुस्से का माहौल देखा गया. प्रेस प्रसंग में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाले इस मामले में मंगलवार को मेघालय पुलिस ने प्रेस कॉफ्रेंस कर कई बड़े खुलासे किए. राजा की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी, सोनम का आशिक राज कुशवाहा और भाड़े के तीन बदमाश विशाल, आकाश और आनंद मेघालय पुलिस की कस्टडी में है. इन सभी आरोपियों को लेकर मंगलवार को शिलांग पुलिस ने क्राइम सीन पर सीन रिक्रिएट किया. जिसके बाद इस मामले में कई और चौंकाने वाले एंगल सामने आए.

Contents
  • हत्या वाली जगह पर पहुंच कर पुलिस ने रीक्रिएट किया क्राइम सीन 
  • राजा पर पहला वार विशाल ने दूसरा आनंद ने तो तीसरा आकाश ने कियाः एसपी
  • जांच सिर्फ लव ट्रांयगल तक ही सीमितः एसपी
  • आकाश, विशाल और आनंद ने मिलकर राजा की लाश को खाई में फेंका
  • राजा के सिर में जख्म के दो निशान, हत्या के समय पत्नी सामने ही थी
  • मेघालय पुलिस की एक टीम इंदौर में, सोनम के परिवार के करेगी पूछताछ

हत्या वाली जगह पर पहुंच कर पुलिस ने रीक्रिएट किया क्राइम सीन 

राजा रघुवंशी हत्याकांड में क्राइम सीन रीक्रिएशन के बाद एसपी ईस्ट खासी हिल्स विवेक सिम ने कहा, “रीक्रिएशन बहुत सफल रहा. अब हमें बहुत स्पष्ट तस्वीर मिल गई है. एसपी विवेक सिम ने आगे बताया कि SIT ने आज कई जगहों का दौरा किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपियों ने यह कैसे किया. हमने पार्किंग लॉट से शुरुआत की, जहां उन्होंने अपने दोपहिया वाहन रखे थे. हम व्यूपॉइंट पर गए और पता लगाया कि हत्या से ठीक पहले कौन कहां खड़ा था.

- Advertisement -
HTML5 Icon

#WATCH | On crime scene recreation in Raja Raghuvanshi murder case, SP East Khasi Hills Vivek Syiem says, "We have ascertained that the victim was hit with the weapon…The first hit was by Vishal aka Vicky…When Raja was hit and blood came out, Sonam moved away from the spot.… pic.twitter.com/QJEr4zTvlQ

— ANI (@ANI) June 17, 2025

- Advertisement -
HTML5 Icon

राजा पर पहला वार विशाल ने दूसरा आनंद ने तो तीसरा आकाश ने कियाः एसपी

ईस्ट खासी हिल्स एसपी ने आगे बताया कि राजा रघुवंशी ने 3 वार किए, पहला विशाल ने, दूसरा आनंद ने और आखिरी वार आकाश ने किया. जांच के क्रम में हमने यह पाया कि एक और चाकू अभी भी बरामद किया जाना है. आरोपियों ने फिर से बताया कि उन्होंने चाकू कैसे फेंका? SDRF दूसरा हथियार बरामद करने की कोशिश कर रहा है.

पुलिस ने यह भी बताया कि हमने पता लगाया है कि राजा के मोबाइल का क्या हुआ? एसपी ने बताया कि राजा की हत्या के बाद सोनम ने और फिर विशाल ने उसके मोबाइल को क्षतिग्रस्त किया.

जांच सिर्फ लव ट्रांयगल तक ही सीमितः एसपी

एसपी ने बताया कि सीन रिक्रिएट के दौरान आज यह पूरी घटना दोहराई गई. यह भी दोहराया गया कि हत्या के बाद आरोपी वहां से कैसे भागे. साथ ही पुलिस ने यह भी जांच सिर्फ लव ट्रांयगल तक ही सीमित नहीं है. सोनम का परिवार भी जांच के दायरे में है. एसपी ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है. सोनम के परिवार से भी पूछताछ की जाएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

आकाश, विशाल और आनंद ने मिलकर राजा की लाश को खाई में फेंका

पुलिस ने यह भी बताया कि राजा की हत्या के बाद आकाश, विशाल और आनंद ने मिलकर राजा के शव को खाई में फेंका. पुलिस ने यह भी बताया कि मर्डर वेपन को रिकवर किया गया है. आज मौसम खराब होने के कारण जांच में कुछ दिक्कत आई. एसपी ने बताया कि कल हमारी टीम फिर से घटनास्थल पर जाएगी.

राजा के सिर में जख्म के दो निशान, हत्या के समय पत्नी सामने ही थी

एसपी ने यह भी बताया कि राजा के सिर में जख्म के दो निशान थे. पुलिस ने बताया कि शक से बचने के लिए राज कुशवाहा इंदौर में ही रहा. यह उसकी सोची-समझी साजिश थी कि वो वहीं रहे. पुलिस ने यह भी बताया कि राजा की हत्या से किसे फायदा, इसकी भी जांच होगी. पुलिस ने यह भी बताया कि राजा की हत्या के समय सोनम वहीं सामने ही थी.

Latest and Breaking News on NDTV

मेघालय पुलिस की एक टीम इंदौर में, सोनम के परिवार के करेगी पूछताछ

मेघालय पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बताती है कि राजा की मौत तेजधार हथियार के वार से हुई है. मौत की वजह प्रेम प्रसंग है. सोनम के परिवार के बारे में पूछे जाने पर शिलॉग पुलिस ने बताया कि हमारी टीम वहां (इंदौर) है. उनसे सवाल पूछे जाएंगे. काफी और भी ऐंगल हैं, जिनको लेकर सोनम के घरवालों से सवाल पूछे जाने हैं.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 8

Advertisement Carousel

Latest Post

Bhupesh Baghel Press Conference
Bhupesh Baghel Press Conference : अफीम कांड बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर पार्टी से निष्कासित, भूपेश बघेल ने खोला मोर्चा
Featured छत्तीसगढ़
Bhooth Bangla : अक्षय कुमार की ‘लकी डेट’ पर आएगा भूत बंगला का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह
Featured मनोरंजन
Crime News
Crime News : नशेड़ियों ने पार की दरिंदगी की हदें, घर में घुसकर महिला के प्राइवेट पार्ट पर किया चाकू से वार
Featured छत्तीसगढ़
Keshav Prasad Maurya
Keshav Prasad Maurya : डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर में भरा धुआं, आसमान में अटकीं सांसें
Featured देश - विदेश
Board Exam Cheating
Board Exam Cheating : बोर्ड परीक्षा न्यूज़ गणित के पेपर में चिट से लिख रहे थे छात्र, उड़नदस्ता टीम ने 3 को रंगे हाथों पकड़ा
Featured छत्तीसगढ़
Religious Conversion Case : बड़ा फैसला, धार्मिक प्रतीकों से नहीं साबित होता धर्मांतरण
Featured देश - विदेश
Sheetala Ashtami 2026
Sheetala Ashtami 2026 : जानें किस तारीख को मनाया जाएगा बासोड़ा, क्यों लगता है माता को बासी भोजन का भोग?
Featured religion
Karnataka’s Big Decision : 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Chhattisgarh Crime News
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Crime News : सवा साल में उजड़ गया सुहाग, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने बुलाई पुलिस

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Rustam Sarang Assistant Director
Featuredखेलछत्तीसगढ़

Rustam Sarang Assistant Director : खिलाड़ियों की जीत रुस्तम सारंग को मिली खेल विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, सहायक संचालक के पद पर प्रतिनियुक्ति

By
Hum Vatan News
3 Min Read
businessFeaturedदेश - विदेश

Iran Crisis Hits Inflation : LPG सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, आम जनता परेशान

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?