Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Yoga Day 2025 – हर बीमारी के इलाज के लिए योग में कोई न कोई उपयोगी आसन: CM
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Yoga Day 2025 – हर बीमारी के इलाज के लिए योग में कोई न कोई उपयोगी आसन: CM

Featuredछत्तीसगढ़

Yoga Day 2025 – हर बीमारी के इलाज के लिए योग में कोई न कोई उपयोगी आसन: CM

Hum Vatan News
Last updated: June 21, 2025 7:20 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान कुनकुरी रेस्ट हाउस में आमजनों से चर्चा करते हुए कहा कि योग मानवता को भारत की अमूल्य देन है. योग हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि हर बीमारी के इलाज के लिए योग में कोई न कोई उपयोगी आसन अवश्य है. यदि हम नियमित रूप से योग करें तो बीमारियों से बच सकते हैं और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं.

Contents
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज सुबह शहरभर में लगेंगे शिविरचेंबर भवन में योग शिविर- छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफबापू की कुटिया में योग शिविरकृषि महाविद्यालय परिसर में योग जिला प्रशासन एवं समाज कल्याणजिम हो या रनिंग, कोई नहीं टिकता योग के सामने

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग को हमें अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए. योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि यह शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन प्रदान करने वाली एक सम्पूर्ण जीवनशैली है. उन्होंने कहा कि यदि हम प्रतिदिन थोड़ा समय योग को दें, तो दीर्घकालीन स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं, जिन्होंने योग को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाई. प्रधानमंत्री के प्रयासों से आज पूरी दुनिया योग की महत्ता को समझ रही है. संयुक्त राष्ट्र संघ में प्रधानमंत्री द्वारा योग दिवस का प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाने के बाद 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया गया.

- Advertisement -
HTML5 Icon

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज सुबह शहरभर में लगेंगे शिविर

रायपुर. 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार सुबह राजधानी रायपुर के कई उद्यानों, संस्थानों समेत कई स्थानों पर योगाभ्यास शिविर लगाए जाएंगे. जिनमें योग गुरुओं के मार्गदर्शन में योग शिक्षक-प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों, युवाओं, महिलाओं समेत वयस्क और बुजुर्गों को अनुलोम-विलोम, प्राणायाम सहित योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया जाएगा.

- Advertisement -
HTML5 Icon

चेंबर भवन में योग शिविर- छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ

चेंबर भवन में शनिवार को प्रातः 7 से 8 बजे के मध्य योग शिविर संचालित किया जाएगा. मुख्य अतिथि रूप में यातायात विभाग एवं अध्यक्ष- रोड सेफ्टी छत्तीसगढ़ के असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल संजय शर्मा शामिल होंगे. शिविर में योग एवं फिटनेस विशेषज्ञ डॉ. सुनील शुक्ला व योग प्रशिक्षक श्रीमती हेमलता निर्मलकर योग की जानकारी तथा फायदों से अवगत कराएंगे.

बापू की कुटिया में योग शिविर

छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन सभा रायपुर की ओर से शनिवार को सुबह 7 से 8 बजे तक बापू की कुटिया, गांधी उद्यान, भगत सिंह चौक में योग शिविर संचालित किया जाएगा.

कृषि महाविद्यालय परिसर में योग जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण

विभाग रायपुर द्वारा शनिवार सुबह 6.30 बजे से कृषि महाविद्यालय परिसर जोरा रायपुर के कृषि मंडपम सभाकक्ष में योगाभ्यास कराया जाएगा. जिसके मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका होंगे.

जिम हो या रनिंग, कोई नहीं टिकता योग के सामने

आमतौर पर हम योग को एक हल्की-फुल्की एक्सरसाइज या पुराने जमाने की चीज मान लेते हैं. पर छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी की रिसर्च टीम ने अपने सालों के गहन अध्ययन के बाद जो रिपोर्ट जारी की है, वह योग की ताकत को पूरी तरह नए और वैज्ञानिक नजरिए से दिखाती है. टीम का दावा है ‘योग सिर्फ शरीर को -नहीं, आपकी इम्यूनिटी, दिमाग, सांसें, दिल और मन… सबको एक साथ ठीक करता है.’ रिसर्च के अनुसार योग के अभ्यास से शरीर में लैक्टिक एसिड जमा नहीं होता, जिससे थकान नहीं होती, बल्कि ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव होता है.

छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी की रिपोर्ट में बताया है कि योग न केवल शारीरिक मजबूती देता है, बल्कि इम्युनिटी बढ़ाने, तनाव घटाने और लंबी उम्र सुनिश्चित करने में भी कारगर है. यह किसी भी जिम एक्सरसाइज से कहीं ज्यादा असरदार है. रिपोर्ट के अनुसार योग केवल शारीरिक कसरत नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण जीवनशैली है जो शरीर, दिमाग और आत्मा – तीनों को साधती है. इसका असर जिम या दौड़ से कहीं गहरा और स्थायी है. आधुनिक मेडिकल साइंस के कई सिद्धांतों की कसौटी पर भी योग पूरी तरह खरा उतरता है. रिसर्च टीम की रिपोर्ट में ‘सूर्य नमस्कार’ को सबसे श्रेष्ठ आसन बताया गया है क्योंकि इसमें शरीर के लगभग सभी प्रमुख अंगों और मांसपेशियों का व्यायाम होता है.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

PM मोदी के नेतृत्व की CM साय ने की तारीफ, कहा- देश की प्रतिभाओं और नवाचारों को मिल रही राष्ट्रीय पहचान
Featured छत्तीसगढ़
CG News : छत्तीसगढ़ में अंतिम संस्कार के दौरान बड़ा हादसा, जलती चिता में घुसा बेकाबू ऑटो’ मामा-भांजा झुलसे
Featured छत्तीसगढ़
हवाला नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार’ 1,424 बैंक खाते फ्रीज और 26.01 करोड़ की संपत्ति अटैच
Featured छत्तीसगढ़
खुदाई में नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, थैला और चप्पल बरामद’ पहचान करने में जुटी पुलिस
Featured छत्तीसगढ़
CG Politics : स्मृति ईरानी की 10 मिनट की मुलाकात से छत्तीसगढ़ BJP में हलचल, कर्मवीर सिंह और सिद्धार्थ शंभू से अलग-अलग चर्चा
Featured छत्तीसगढ़
चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Accident : रायपुर में रफ्तार का कहर, VIP चौक पर ट्रक की टक्कर से मां-बेटी की दर्दनाक मौत’ पुलिस जांच में जुटी
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

वोटर लिस्ट से नाम हटाने वाले SIR सॉफ्टवेयर पर EC ने नहीं खोले पत्ते, कहा- यह ट्रेड सीक्रेट

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : धान खरीदी से पहले किसानों का बड़ा ऐलान, प्रति क्विंटल 258 रुपये अतिरिक्त देने की मांग’ 27 अक्टूबर को निकालेंगे रैली

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने जेल में उठाया खौफनाक कदम’ प्रवेश कुमार के हाथ पर चोट के निशान मिलने से मचा हड़कंप

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?