Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ईरान ने ऑपरेशन सिंधु के लिए खोला एयरस्पेस, इजरायल से जंग के बीच 290 छात्र भारत लौटे
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ईरान ने ऑपरेशन सिंधु के लिए खोला एयरस्पेस, इजरायल से जंग के बीच 290 छात्र भारत लौटे

Featuredदेश - विदेश

ईरान ने ऑपरेशन सिंधु के लिए खोला एयरस्पेस, इजरायल से जंग के बीच 290 छात्र भारत लौटे

Hum Vatan News
Last updated: June 21, 2025 10:01 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली : ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के बीच भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत पहली चार्टर्ड उड़ान शुक्रवार देर रात दिल्ली पहुंची। ईरान के माशहद शहर से रवाना हुई इस उड़ान में 290 भारतीय छात्र सवार थे, जिनमें अधिकांश जम्मू-कश्मीर से हैं। भारतीय लोगों और छात्रों की सकुशल वापसी के लिए ईरान ने अपने एयरस्पेस को कुछ समय के लिए खोला।

जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने बयान जारी कर कहा, “माशहद से महन एयर की उड़ान से 290 छात्र दिल्ली लौटे हैं। उनमें अधिकांश कश्मीर से हैं। सभी दिल्ली सुरक्षित पहुंच गए हैं। हम भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और सभी संबंधित एजेंसियों को उनके समय पर हस्तक्षेप और सहायता के लिए धन्यवाद देते हैं। यह उन परिवारों के लिए राहत का क्षण है जो अपने बच्चों की सलामती के लिए चिंतित थे।” ये छात्र तेहरान से पहले कोम और फिर माशहद भेजे गए थे ताकि उन्हें युद्ध क्षेत्र से दूर सुरक्षित स्थानों पर रखा जा सके।

- Advertisement -
HTML5 Icon

शनिवार को दो और उड़ानों के दिल्ली पहुंचने की संभावना है। भारतीय लोगों के एक और बैच को ईरान से लैंड रूट के जरिए तुर्कमेनिस्तान के अश्गाबात ले जाया गया। यह शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचने वाला है। तीसरी फ्लाइट रविवार को भारत पहुंच सकती है। आपको बता दें कि इस दौरान कोई भी उड़ान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से होकर नहीं गुजर रही है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

ईरान के उपराजदूत मोहम्मद जवाद हुसैनी ने कहा, “ईरान का एयरस्पेस सामान्य उड़ानों के लिए बंद है, लेकिन हम भारतीयों के सुरक्षित निकासी के लिए सीमित अनुमति प्रदान कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि लगभग 1,000 भारतीयों को तेहरान से कोम और फिर माशहद ले जाया गया था। उन्होंने कहा, “हम भारत के विदेश मंत्रालय और तेहरान स्थित भारतीय दूतावास के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि सभी भारतीय सुरक्षित निकल सकें।”

हुसैनी ने बताया कि कुछ भारतीय छात्र एक डॉरमिटरी पर इजरायली हमले में घायल हुए हैं, लेकिन अधिकांश नागरिक सुरक्षित हैं। इससे पहले 110 छात्रों को अर्मेनिया के येरेवान ले जाकर वहां से दिल्ली लाया गया था।

तेहरान में अभी भी करीब 10,000 भारतीय नागरिक हैं, जिनमें से अधिकांश छात्र हैं। भारत सरकार ने अभी तक ईरान या इजरायल से बाहर निकलने की औपचारिक एडवाइजरी जारी नहीं की, लेकिन नागरिकों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर, 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट
Featured छत्तीसगढ़
27 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
आयुक्त श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Road Accident : छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, ट्रक की टक्कर और बाइक भिड़ंत से मचा हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
CG Transfer News : छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 102 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : 6 महीने पहले पति और बच्चे को छोड़ प्रेमी संग गई महिला की पिटाई, मामला पुलिस तक पहुंचा
Featured छत्तीसगढ़
Ethanol Fuel : सरकार का बड़ा फैसला’ 100% एथेनॉल वाले ईंधन से चलेंगी गाड़ियां, जानें क्या होगा बदलाव
Featured देश - विदेश
CG Holiday News : छत्तीसगढ़ में छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को अवकाश घोषित
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : रेण नदी हादसे से दहला सूरजपुर, चार लोगों की मौत के बाद गांव में पसरा मातम

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

आईटीएम विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर राज्यपाल ने दिया जोर.

By
Hum Vatan News
5 Min Read

छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित.

By
Hum Vatan News
1 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?