Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: मशहूर एक्ट्रेस के पिता को सरेआम मारी गई गोली, अब ऐसा है हाल, सोशल मीडिया पर दी अपडेट
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » मशहूर एक्ट्रेस के पिता को सरेआम मारी गई गोली, अब ऐसा है हाल, सोशल मीडिया पर दी अपडेट

Featuredमनोरंजन

मशहूर एक्ट्रेस के पिता को सरेआम मारी गई गोली, अब ऐसा है हाल, सोशल मीडिया पर दी अपडेट

Hum Vatan News
Last updated: July 5, 2025 4:02 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस तानिया के पिता डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज पर सरेआम गोली चलाई गई। इस घटना के बाद से उनके पिता स्थानीय अस्पताल में हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एक्ट्रेस इस वक्त काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। शुक्रवार दोपहर (4 जुलाई) को, दो अज्ञात लोगों ने पंजाब के मोगा के कोट इसे खां में उनके क्लिनिक, हरबंस नर्सिंग होम में एंट्री की और उन्हें गोली मार दी। उन्हें तुरंत मोगा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद तानिया की टीम ने एक बयान भी जारी किया है।

Contents
पंजाबी एक्ट्रेस के पिता पर किया जानलेवा हमलागमगीन हालत में तानियाकौन हैं पंजाबी एक्ट्रेस तानिया?

पंजाबी एक्ट्रेस के पिता पर किया जानलेवा हमला

पंजाब मेनिया को दी गई प्रत्यक्षदर्शी रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और मरीज होने का नाटक किया। पुलिस अधीक्षक (मोगा) ने पुष्टि की, ‘हमलावर एक खतरनाक प्लान के साथ आए थे। वे मरीज बनकर डॉ. कंबोज के पास पहुंचे और फिर नजदीक से गोली चला दी।’ मरीजों की देखभाल करते समय डॉक्टर को दो गोलियां लगीं। उनकी हालत अभी भी बहुत नाजुक है। पुलिस ने बताया कि डॉ. कंबोज को पहले भी धमकियां मिलती रही हैं। हालांकि, कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई थी। अधिकारी अब संभावित जबरन वसूली के प्रयासों सहित कई मामले की जांच कर रहे हैं। अपराध स्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीमों को तैनात किया गया है और क्लिनिक के आस-पास के इलाके को सील कर दिया गया है। शूटरों की पहचान करने में मदद के लिए आस-पास के कैमरों से सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

गमगीन हालत में तानिया

पंजाबी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर तानिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘तानिया और परिवार की ओर से, हम यह शेयर करना चाहते हैं कि यह उनके और उनके परिवार के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण और भावनात्मक समय है। हम मीडिया से विनम्र अनुरोध करते हैं कि वे उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें और उन्हें थोड़ा संभलने का वक्त दें। हम सभी से संवेदनशील होने और स्थिति के बारे में अटकलें लगाने या कहानियां बनाने से बचने का आग्रह करते हैं। आपकी समझ और समर्थन के लिए धन्यवाद।’

- Advertisement -
HTML5 Icon

कौन हैं पंजाबी एक्ट्रेस तानिया?

तानिया को पंजाबी फिल्मों जैसे ‘बाजरे दा सिट्टा’, ‘सूफना’, ‘रब्ब दा रेडियो 2’, ‘गुड्डियां पटोले’ और ‘ओए मखना’ में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने फिल्म ‘सुफना’ से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की। जानकारी के लिए बता दें कि तानिया पंजाब की रहने वाली हैं, लेकिन उनका जन्म 6 मई 1993 को जमशेदपुर, झारखंड में हुआ था।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

CG में भीषण आग: सड्डू की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Property Tax : नगर निगम की बड़ी चेतावनी’ आज ही भरें टैक्स, वरना बिजली-पानी कनेक्शन काटने की तैयारी
Featured छत्तीसगढ़
LIVE : रायपुर विधानसभा में महिलाओं की भीड़, आरक्षण बिल को लेकर गूंजे नारे
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Board of Secondary Education 5वीं-8वीं रिजल्ट 2026 आज’ दोपहर 12 बजे जारी होंगे नतीजे
Featured छत्तीसगढ़
साइबर फ्रॉड का खतरनाक ट्रेंड ‘Digital Arrest’ के नाम पर महिला से ₹1 करोड़ की ठगी
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Breaking News : इंसानियत शर्मसार , 4 साल की अबोध मासूम बनी दरिंदगी की शिकार, इलाके में भारी तनाव
Blog Featured छत्तीसगढ़
Divine Law Of Dates : किस दिन किस देवता की करें पूजा’ प्रतिपदा से पूर्णिमा तक जानें शुभ तिथियों का पूरा महत्व
Featured religion
Alwar Expressway Car Accident
Alwar Expressway Car Accident : अलवर एक्सप्रेसवे पर तांडव , चलती कार में लगी भीषण आग, 5 लोगों के जिंदा जलने से इलाके में सनसनी
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Assembly’ में आज’ महिला आरक्षण पर निर्णायक चर्चा

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Trump Hormuz Controversy
Featuredदेश - विदेश

Trump Hormuz controversy : क्या सच में बदला ‘होर्मुज’ का नाम , वायरल दावे और ट्रंप की मौन सहमति ने दुनिया को किया हैरान

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredखेल

Happy Birthday Hitman : 39 के हुए Rohit Sharma, ‘बादशाहत’ ऐसी कि दुनिया करती है सलाम’ ये 5 रिकॉर्ड्स हैं इसकी गवाही

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?