Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ऑपरेशन सिंदूर: जब भारत ने अकेले तीन दुश्मनों को दी मात, पाकिस्तान तो सिर्फ चेहरा था
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ऑपरेशन सिंदूर: जब भारत ने अकेले तीन दुश्मनों को दी मात, पाकिस्तान तो सिर्फ चेहरा था

Featuredदेश - विदेश

ऑपरेशन सिंदूर: जब भारत ने अकेले तीन दुश्मनों को दी मात, पाकिस्तान तो सिर्फ चेहरा था

Hum Vatan News
Last updated: July 6, 2025 6:44 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्‍ली : ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान भारत भले ही एक मोर्चे पर पाकिस्तान से लड़ रहा था, लेकिन उसका सामना दो और देशों से भी हो रहा था जो पाकिस्तान की खुलकर मदद कर रहे थे. पाकिस्तान को चीन और तुर्किए जैसे देशों से सहयोग मिल रहा था. कोई उसे हथियार सप्लाई कर रहा था तो कोई भारतीय सेना की मूवमेंट की रियल टाइम सैटेलाइट तस्वीरें उपलब्ध करा रहा था. इसके बावजूद, भारत ने अपने दुश्मनों को ऐसा सबक सिखाया कि पाकिस्तान आज तक उस ज़ख्म को नहीं भूल पाया है. यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि बल्कि भारतीय सेना के उप प्रमुख ने खुद किया है.

Contents
पाकिस्‍तान का 81% जंगी साजो सामान चीन सेटेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर फोकस जरूरी: डिप्‍टी आर्मी चीफ… तो सामने और छुपे दुश्‍मन से निपट सकते हैं: डिप्‍टी आर्मी चीफ 

सेना के डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्‍टाफ लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमाओं पर एक नहीं, बल्कि कई दुश्मन मौजूद थे. जनरल सिंह ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर से कुछ जरूरी सबक सामने आए हैं, जिन्हें साझा करना आवश्यक है. सबसे पहले, एक सीमा पर दो नहीं, तीन या चार दुश्मन थे. पाकिस्तान सामने दिखाई दे रहा था, लेकिन असल में वह सिर्फ एक चेहरा था.”

- Advertisement -
HTML5 Icon

पाकिस्‍तान का 81% जंगी साजो सामान चीन से

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान को चीन से हर तरह की मदद मिल रही थी, जो कोई नई बात नहीं है. बीते पांच सालों के आंकड़े बताते हैं कि पाकिस्तान को मिलने वाला 81 प्रतिशत सैन्य साजो सामान चीन से आता है. जनरल सिंह ने यह भी कहा कि चीन इस तरह के युद्धकालीन हालातों का इस्तेमाल अपने हथियारों की परख और परीक्षण के लिए भी करता है. उन्‍होंने कहा, “चीन ने शायद यह देखा कि उसे एक तरह की ‘लाइव लैब’ मिल गई है, जिसमें वह अपने हथियारों को विभिन्न सिस्टम्स के खिलाफ आजमा सकता है.”

- Advertisement -
HTML5 Icon

तुर्किए की भूमिका भी कम अहम नहीं रही. उसने युद्ध के दौरान पाकिस्तान को ड्रोन और प्रशिक्षित कर्मियों के जरिए मदद पहुंचाई, लेकिन इन तमाम सहयोगों के बावजूद पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा.

टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर फोकस जरूरी: डिप्‍टी आर्मी चीफ

भारत की जीत की सबसे बड़ी वजह बनी उसका मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम, सर्विलांस और कम्युनिकेशन सिस्टम के बीच शानदार तालमेल. ‘आकाशतीर’ प्रणाली के माध्यम से पाकिस्तान की ओर से किए जाने वाले हर हवाई हमले की तत्काल पहचान हो जाती थी. पाकिस्तान चाहे ड्रोन, UAV या मिसाइल से हमला करता, भारतीय सेना वैसी ही क्षमता वाले हथियारों से उसका प्रभावी जवाब देती.

जनरल सिंह ने जोर देते हुए कहा कि भारत को टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर अधिक फोकस करना होगा. ऐसा एयर डिफेंस सिस्टम चाहिए, जो व्यापक क्षेत्र की रक्षा कर सके. उन्होंने यह भी कहा कि भारत को हथियारों के मामले में अन्य देशों पर अत्यधिक निर्भर नहीं रहना चाहिए, क्योंकि जरूरत के समय वे हथियार समय पर उपलब्ध नहीं हो सकते. खासकर क्रिटिकल हथियारों के मामले में, वे देश में ही निर्मित होने चाहिए.

… तो सामने और छुपे दुश्‍मन से निपट सकते हैं: डिप्‍टी आर्मी चीफ 

उन्होंने यह भी कहा, “जब आपके पास टेक्नोलॉजी और आत्मनिर्भरता दोनों हों, तब आप न केवल सामने वाले दुश्मन से, बल्कि पीछे छुपे हुए दुश्मन से भी प्रभावी रूप से निपट सकते हैं.”

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने बिना सीमा पार किए पाकिस्तान के 9 लड़ाकू विमान तबाह कर दिए. दो AWACS (एयरबोर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम) विमानों को निशाना बनाया गया, एक C-130 ट्रांसपोर्ट विमान गिराया गया. ‘फतह’ और ‘अब्दाली’ जैसे मिसाइल भी भारतीय कार्रवाई के सामने निष्क्रिय साबित हुई. इतना ही नहीं, पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों और एयरबेसों को भी भारी नुकसान झेलना पड़ा.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

Iran blast
Iran blast : ईरान पर आतंकी हमला या हादसा , जंजान धमाके ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता
Featured देश - विदेश
02 May 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को कोई पुराने काम में मिल सकती है सफलता, जानिए अपना राशिफल …
Featured religion
सचिव की कलेक्टरों को दो टूक : अवैध रेत खनन पर सख्ती से हो कार्रवाई, सीएम के निर्देशों के पालन में लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विशेष सत्र आयोजित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति किया आभार प्रकट.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CM Vishnu Deo Sai Digital Governance
शालीनता और संवेदनशीलता – यही हो प्रशासनिक अधिकारी की पहचान: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
गूगल बॉय’ रुद्र को, लोक भवन में मिला सम्मान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
​धमतरी का डंका: पंचायत विकास सूचकांक में मंदरौद ग्राम पंचायत प्रदेश में अव्वल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
​सुशासन तिहार: गांवों में खत्म हो रहा शिकायतों का दौर…बलौदाबाजार जिले में जनसमस्या निवारण का महाभियान शुरू.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा में जनभागीदारी से मिली ऐतिहासिक उपलब्धि….मुख्यमंत्री श्री साय ने दी बधाई.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

कृषि मंत्री ने राज्य के 3556 बीज उत्पादक किसानों को 8.2 करोड़ रूपए प्रोत्साहन राशि का किया अंतरण.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम: बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय.

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?