Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: नेशनल हेराल्ड: यंग इंडिया ने कोर्ट में शिकायत को बताया बेतुका, आयकर विभाग के बयान का दिया हवाला
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » नेशनल हेराल्ड: यंग इंडिया ने कोर्ट में शिकायत को बताया बेतुका, आयकर विभाग के बयान का दिया हवाला

Featuredदेश - विदेश

नेशनल हेराल्ड: यंग इंडिया ने कोर्ट में शिकायत को बताया बेतुका, आयकर विभाग के बयान का दिया हवाला

Hum Vatan News
Last updated: July 8, 2025 11:23 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई सोमवार को राउज एवेन्यू के विशेष कोर्ट के सामने हुई। इस दौरान कंपनी यंग इंडियन के वकील ने कोर्ट के सामने दावा किया कि आयकर विभाग ने ‘नेशनल हेराल्ड’ समाचारपत्र की प्रकाशक एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) को दिए गए 90 करोड़ रुपये के कथित ऋण को दिखावटी लेनदेन बताया था और कहा था कि ‘‘पैसे कहीं नहीं गए’’, लेकिन यह ईडी के मामले का आधार बन गया।

Contents
ईडी ने गलत तरीके से कार्यवाही की: डोटेक्स मर्चेंडाईसगांधी परिवार ने भी किया दावों का विरोध

विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने के सामने ईडी पर सवाल उठाते हुए कंपनी के वकील माधव खुराना ने शिकायत को बेतुका बताया। उन्होंने कहा, “जो शिकायत की गई है, वह बेतुकी बातों से भरी हुई है और इसमें स्वाभाविक रूप से बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं। वकील ने कहा, “ईडी को आरोपों की सत्यता की जांच करना वैधानिक रूप से आवश्यक था। लेकिन सामान्य जांच भी नहीं की गई। क्योंकि शिकायत किसी सरकारी कर्मचारी द्वारा नहीं बल्कि एक निजी नागरिक द्वारा की गई है। आखिर शिकायतकर्ता (सुब्रमण्यम) स्वामी 2,000 करोड़ रुपये के आंकड़े पर कैसे पहुंचे?’’ उन्होंने कहा कि आयकर विभाग के अनुसार 90 करोड़ रुपये का ऋण एक दिखावटी लेनदेन था और पैसा कहीं नहीं गया।

ईडी ने गलत तरीके से कार्यवाही की: डोटेक्स मर्चेंडाईस

मामले में अन्य आरोपी डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से पेश वकील प्रमोद कुमार दुबे ने कहा कि ईडी ने भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत की पंजीकृत प्रति के अभाव में ईसीआईआर दर्ज करने के लिए गलत तरीके से कार्यवाही की। उन्होंने तर्क दिया कि मामले में कुछ दस्तावेज, जिनमें ऋण की अदायगी, उस पर लगाए गए ब्याज और अन्य से संबंधित दस्तावेज शामिल हैं, एजेंसी द्वारा दबा दिए गए थे।

दुबे ने दलील दी, “ईडी ने इस मामले में गलत तरीके से काम किया है, क्योंकि उन्होंने 30 जून, 2021 को प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज करते समय शिकायत (सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा) की प्रमाणित प्रति प्राप्त किए बिना ही काम करना शुरू कर दिया था।” उन्होंने कहा कि एजेंसी ने विभिन्न चरणों में अपराध की आय को परिभाषित करते समय अलग-अलग रुख अपनाया।

गांधी परिवार ने भी किया दावों का विरोध

इससे पहले गांधी परिवार ने भी पूर्व में ईडी के दावों का विरोध किया है। पित्रोदा के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल, जो अब शिकागो में रहते हैं, को कोई विशेष भूमिका नहीं सौंपी गई थी और उन्होंने ‘‘कानून के दायरे में रहते हुए सब कुछ किया।’’ दूसरी ओर, सुमन दुबे के वकील ने तर्क दिया कि शिकायत में अपराध से प्राप्त धन का खुलासा नहीं किया गया है।

ईडी ने कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा तीन (धन शोधन) और चार (धन शोधन के लिए सजा) के तहत आरोप पत्र दाखिल किया है।

आपको बता दें! प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोनिया और राहुल गांधी, दिवंगत कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा और ऑस्कर फर्नांडीस, सुमन दुबे, सैम पित्रोदा और एक निजी कंपनी यंग इंडियन पर ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार प्रकाशित करने वाली एजेएल की 2,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियों के धोखाधड़ी से अधिग्रहण पर साजिश और धनशोधन का आरोप लगाया है। ईडी का आरोप है कि गांधी परिवार के पास यंग इंडियन के 76 प्रतिशत शेयर थे, जिसने 90 करोड़ रुपये के ऋण के बदले में धोखाधड़ी करके एजेएल की संपत्ति हड़प ली।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG BREAKING : रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, DRI ने गांजा लदे ट्रक को किया जब्त
Featured छत्तीसगढ़
माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता, सीमा क्षेत्र से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
Featured छत्तीसगढ़
ट्रांसपोर्ट फर्म पर GST की जांच से हड़कंप, दो दिन चली कार्रवाई में रिकॉर्ड और वर्क ऑर्डर की पड़ताल
Featured छत्तीसगढ़
CG Accident News
CG Accident : सड़क हादसों से दहला छत्तीसगढ़, अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 लोगों ने गंवाई जान’ 2 की हालत नाजुक
Featured छत्तीसगढ़
सांसद Bhojraj Nag’ का अनोखा अंदाज, बारिश थमने की कामना में नींबू काटने का वीडियो वायरल
Featured छत्तीसगढ़
BJP में बड़ा एक्शन’ कार्यकर्ता को 6 साल के लिए निष्कासित किया, अनुशासनहीनता के आरोपों पर कार्रवाई
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के नेताओं पर लंबित आपराधिक मामलों का खुलासा, High Court’ ने जारी की नई रिपोर्ट
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featurednational

Telangana Bus Accident: सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, प्राइवेट बस और कंटेनर की टक्कर में 6 की मौत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featurednational

Supaul Accident: झूलन पूजा में कीर्तन कर रहे लोगों को वाहन ने रौंदा, पांच की दर्दनाक मौत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Islamabad Hospital Fire
Featuredinternational

Islamabad Hospital Fire: नर्सरी में लगी भयानक आग, 16 में से 15 नवजातों की गई जान’ एक को बचाया

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?