Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: श्रावण में कब और कैसे करें शिव पूजा, जानें सबसे सरल विधि और 7 जरूरी बातें
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » श्रावण में कब और कैसे करें शिव पूजा, जानें सबसे सरल विधि और 7 जरूरी बातें

Featured

श्रावण में कब और कैसे करें शिव पूजा, जानें सबसे सरल विधि और 7 जरूरी बातें

Hum Vatan News
Last updated: July 12, 2025 11:14 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Shravan 2025: सनातन परंपरा में भगवान शिव एक ऐसे देवता हैं जो सबसे जल्दी प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर कृपा आशीर्वाद बरसाते हैं. शिव की कृपा और उनका आशीर्वाद पाने के लिए श्रावण मास को सबसे ज्यादा शुभ और फलदायी माना गया है. भगवान शिव के बारे में मान्यता है कि वो अपने भक्तों को आशीर्वाद देते समय किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करते हैं. पौराणिक कथाएं इस बात की साक्षी हैं कि उन्होंने देवताओं और दैत्यों की तपस्या से प्रसन्न होकर उन पर सामान रूप से कृपा बरसाई है. यही कारण है कि पावन श्रावण मास के लगते ही तमाम शिवालयों में देवों के देव महादेव का रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक आदि करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटने लगती है. यदि आप भी श्रावण मास में औघड़दानी भगवान शिव (Lord Shiva) को प्रसन्न करके मनचाहा वरदान पाना चाहते हैं तो आपको कुछेक बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए.

श्रावण में कब करें शिव पूजन

हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान शिव की साधना-आराधना, सुमिरन आदि आप कभी भी कर सकते हैं लेकिन यदि आप उनकी श्रावण में विशेष पूजा करके उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो जान लीजिए सोमवार, प्रदोष और शिवरात्रि का दिन शिव पूजन के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है. इसी प्रकार शिव की विशेष पूजा के लिए प्रदोषकाल को अत्यधिक पुण्यदायी माना जाता है. मान्यता है कि प्रदोष काल के समय भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, पूजन एवं उनके मंत्र जाप का अक्षय पुण्यफल प्राप्त होता है. ऐसे में आप पूरे श्रावण मास में प्रात:काल के अलावा इस शुभ समय में भी शिव की साधना करके अपनी मनोकामना पूरी कर सकते हैं.

- Advertisement -
HTML5 Icon

शिव पूजा की सबसे सरल विधि 

- Advertisement -
HTML5 Icon

श्रावण मास में शिव पूजा (Shiv  Puja) के लिए तन-मन से पवित्र होकर स्वच्छ कपड़े धारण करें. कभी भूलकर भी पहने हुए कपड़े या फिर काले वस्त्र पहनकर शिव पूजा न करें. शिव पूजा हमेशा पूर्व अथवा उत्तर मुख करके आसन पर बैठकर ही करें. देवों के देव महादेव की पूजा विधि तमाम तरीके से विस्तृत रूप से की जा सकती है लेकिन यदि सरल-सहज तरीके से उनकी पूजा करना चाहते हैं तो उन्हें सबसे पहले पवित्र गंगा जल अथवा शुद्ध जल चढ़ाएं. इसके साथ आप यदि आप के पास अपनी सुविधा के अनुसार उन्हें दूध, दही, घी, पुष्प, बेलपत्र, शमीपत्र धतूरा, भांग, चंदन, भस्म, वस्त्र, आदि अर्पित कर सकते हैं. इसके पश्चात् देवों के देव महादेव सात्विक चीजों का भोग जैसे फल, मिष्ठान आदि लगाएं और उनका ध्यान करते हुए ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का मन में जाप करें. अंत में पूरे श्रद्धा भाव से भगवान शंकर की आरती करें और अधिक से अधिक लोगों को प्रसाद बांटें और स्वयं भी ग्रहण करें.

शिव पूजा से जुड़ी 7 जरूरी बातें 

1.   शिव पूजा का शुभ फल पाने के लिए सबसे आवश्यक है कि आप उनकी पूजा हमेशा तन-मन से पवित्र होकर शांत मन से करें. शिव पूजा के दौरान क्रोध बिल्कुल न करें.

2.   यदि श्रावण मास में महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शिव पूजा के लिए हमेशा अपने घर के ईशान कोण, पूर्व या फिर उत्तर दिशा का चयन करें तथा इस स्थान को हमेशा स्वच्छ और पवित्र बनाए रखें.

3.   यदि आप गृहस्थ हैं और जीवन के सभी रोग, शोक, दोष आदि को दूर करने वाली शिव साधना श्रावण मास में करने जा रहे हैं तो आपको शिव परिवार का चित्र लगाकर प्रतिदिन श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजन करना चाहिए.

4.   यदि आप भगवान शंकर की मूर्ति की बजाय शिवलिंग की पूजा करना चाहते हैं तो आप नर्मदेश्वर अथवा पारद शिवलिंग की विशेष पूजा करके उनका आशीर्वाद पा सकते हैं लेकिन ध्यान रहे कि जिस प्रकार भगवान राम के साथ हनुमान जी की पूजा का महत्व है, उसी प्रकार देवों देव महादेव के साथ नंदी की पूजा अत्यंत आवश्यक है.

5.   श्रावण मास में महादेव को मनाने के लिए जपे जाने वाले मंत्रों का जप हमेशा एक निश्चित समय और स्थान पर करें. शिव मंत्रों का जाप हमेशा रुद्राक्ष की माला से करें तथा जप माला को कभी भी धारण न करें. शिव मंत्रों का जप हमेशा आसन पर बैठकर करें.

6.   भगवान शिव ऐसे देवता हैं जो सिर्फ एक शमी अथवा बेलपत्र चढ़ाने मात्र से प्रसन्न हो जाते हैं, लेकिन पूजा के दौरान इनका प्रयोग करते समय सावधानी रखें. कभी भूल से भी कटे-फटे बेलपत्र महादेव को न अर्पित करें. बेलपत्र और शमीपत्र को उल्टा चढ़ाएं तथा उसके पीछे का भाग जिसे वज्र कहते हैं उसकी डंठल को निकाल कर ही शिव को अर्पित करें.

7.   भगवान शिव की पूजा में हल्दी, तुलसी, शंख, चंपा और केतकी के फूल का प्रयोग कभी भूलकर भी न करें.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Gwalior Kissing Car : गर्लफ्रेंड ने कार पर लगाए 3400 लिपस्टिक किस के निशान, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने काटा ₹5,500 का चालान
Featured देश - विदेश
Raipur SI Suspended : वसूली की शिकायत पर रायपुर SP सख्त, ट्रेनी सब इंस्पेक्टर निलंबित
Featured छत्तीसगढ़
रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Naxal News : सर्चिंग के दौरान खुला नक्सलियों के गुप्त ठिकाने का राज, जमीन के अंदर से हथियार बरामद
Featured छत्तीसगढ़
बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा…बहनों के स्नेह से सजी ‘विष्णु भैया’ की कलाई, सुरक्षा-सम्मान का लिया संकल्प.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : तेज बारिश ने खोली सड़क की पोल, धंसे हिस्से में वाहन फंसा; बाल-बाल बचे 3 लोग

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : पुलिस से पहले मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजा तस्करी, स्कॉर्पियो जब्त और चालक मौके से फरार

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Mahatari Vandan Yojana : CM साय ने जारी की 31वीं किस्त, 67 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?