Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Aaj Ka Rashifal 13 July 2025: आज इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क, हो जाएगा बड़ा नुकसान; पढ़ें दैनिक राशिफल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Aaj Ka Rashifal 13 July 2025: आज इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क, हो जाएगा बड़ा नुकसान; पढ़ें दैनिक राशिफल

Featured

Aaj Ka Rashifal 13 July 2025: आज इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क, हो जाएगा बड़ा नुकसान; पढ़ें दैनिक राशिफल

Hum Vatan News
Last updated: July 13, 2025 9:09 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Aaj Ka Rashifal 13 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रविवार का दिन है। तृतीया तिथि आज देर रात 1 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 1 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 49 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज से पंचक शुरू है। साथ ही आज भोर 4 बजकर 8 मिनट पर शनि वक्री हो चुके है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।

Contents
मेष राशिवृष राशिमिथुन राशिकर्क राशिसिंह राशिकन्या राशितुला राशिवृश्चिक राशिधनु राशिमकर राशिकुंभ राशिमीन राशि

मेष राशि

आज आपका दिन खास रहने वाला है। आज आपको परिवार के लोगों से सपोर्ट मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी तीर्थस्थल पर जाने का योग बन रहा है। जो लोग टूर एंड ट्रेवलिंग का बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज उम्मीद से अधिक फायदा होगा। आप कोई नया वाहन खरीदने के लिये जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं। बच्चों को आज अपने काम के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। आज शॉपिंग के लिए घर से बाहर जाने से पहले सामानों की लिस्ट तैयार करके जाएं। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज अपना काम ध्यानपूर्वक करें।

- Advertisement -
HTML5 Icon
  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 04

वृष राशि

आज का दिन शानदार रहने वाला है। जो शिक्षक हैं, वो आज छात्रों को कुछ नया सिखायेंगे । घर में किसी दूर के रिश्तेदार के आने की संभावना बन रही है। आज शाम का समय परिवार के साथ बीतेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। वहीं जो लोग स्वीट्स का बिजनेस कर रहे हैं, उनको अच्छा मुनाफा होगा। बड़े भाई के सहयोग से घर के लिये टी.वी या कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में आपसी सहयोग से सब अच्छा बना रहेगा। समस्याओं का समझ – बुझ से मुक़ाबला करने की क्षमता आज आपको ख़ास पहचान दिलाएगी।

- Advertisement -
HTML5 Icon
  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 09

मिथुन राशि

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको खुद पर ध्यान रखने की जरूरत है। आज आप अपनी जरूरत की चीजों को संभाल कर रखें , जिससे जरूरत पड़ने पर वो आसानी से मिल जाएं। ऑफिस जाते समय सामान और जरूरी पेपर को लेना न भूलें। आज आप भावनाओं को कंट्रोल में रखें , वरना आपके काम बिगड़ सकते हैं। आज बॉस आपके द्वारा किए गए काम की लिस्ट को चेक कर सकते हैं। अपनी फाइल को तैयार रखें। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते है तो आज आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आज बच्चे घर पर खेल-कूद में समय बितायेंगे। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेंगे और कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 04

कर्क राशि

आज का दिन कुछ मिला- जुला रहने वाला है। आपका पूरा दिन भाग- दौड़ में बीतेगा। अगर आप किसी जरूरी काम के लिए जा रहें हैं तो पहले पेपरवर्क पूरा कर लें , जिससे बाद में कोई दिक्कत न आये | आज कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो बेहतर होगा कि बड़ों की सलाह लेकर ही शुरुआत करें, इससे काम सही और समय से पूरा होगा। दाम्पत्य रिश्ते आज पहले से बेहतर रहेंगे, जीवनसाथी की तरफ से आपको अच्छा गिफ्ट मिल सकता है। आज का दिन सोच – समझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 01

सिंह राशि

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज अपना कॉन्फिडेंस कम न होने दें, मन लगाकर काम करें। उचित मेहनत से आपके काम में आई रुकावट से भी पार पा लेंगे। जो लोग कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं, उनका प्लान किसी कारणवश कैंसिल हो सकता है। कारोबार में पैसों का मामला कहीं उलझ सकता है इसलिए आज हर मामले पर आपको बारीकी से ध्यान देना होगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी को अपनी तरफ़ खींचेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 03

कन्या राशि

आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस में आप नया निवेश करने का विचार बना सकते हैं। आप अपनी रुटीन लाइफ में थोड़ा बदलाव कर सकते हैं। जहां जरूरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे, इससे आपको काफी फायदा भी होगा। आज किसी पुराने दोस्त से आपकी अचानक मुलाकात होगी, उनसे बिजनेस के लिये किसी तरह की मदद भी मिल सकती है। जीवनसाथी से किया हुआ कोई वायदा आज पूरा करेंगे। इससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक-02

तुला राशि

आज का दिन ठीक रहने वाला है। काम को लेकर किसी तरह का डर मन में न रखें। आज ऑफिस में आपके कार्यों को लेकर सतर्क रहें। कुछ लोग आपके विरुद्ध प्लानिंग कर सकते हैं, आपको ऐसे लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। शारीरिक रूप से आपको थोड़ी थकावट महसूस होगी, आपके काम की गति कुछ धीमी हो सकती है। आज वाहन चलाते समय आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। इस राशि के जो लोग फ्रीलांस करते हैं, उन्हें उम्मीद से अधिक लाभ होगा। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जायेगा।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 08

वृश्चिक राशि

आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। परिवार के किसी खास व्यक्ति के बारे में आपको कुछ रोचक बात पता चल सकती है। आज आप ज्यादातर काम आसानी से निपटाने में सफल रहेंगे। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। आज अपने पुराने कामों का फॉलोअप ले सकते हैं। अपनी प्रेजेंटेशन और प्लान किसी के सामने रखने से पहले एक बार चेक जरूर कर लें। किसी काम के लिये आपकी कोशिश सफल होंगी। छात्र कुछ नया सीखने के बारे में विचार करेंगे। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी । आज आप दूसरों को अपनी बातों से खुद ओर आकर्षित कर लेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 05

धनु राशि

आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आज आपकी सोच और प्लानिंग स्पष्ट रहेगी। आपकी कल्पना शक्ति का विस्तार होगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अलग तरह के अनुभव हो सकते हैं। अधिकारियों से अपनी बात कहने के लिए आज का दिन अच्छा है। परिवारिक मामलों में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जो लोग बिजनेसमैन है, उनकी किसी दूसरी बड़ी कंपनी से डील साइन हो सकती है, बिजनेस में अच्छे मुनाफे का योग बन रहा है। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर घर वालों के चेहरे खिल उठेंगे।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 06

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। इस राशि के जो लोग लेखन के क्षेत्र में आगे जाना चाहते हैं उनके लिए आज अपनी प्रतिभा को निखारने का दिन है। आज किसी से बेवजह की बातें न करें, जितना हो सके इन सबसे से दूर रहें। अगर आप खुद की कोई फर्म खोलना चाहते हैं, तो आपको अपने बड़े भाई से सहयोग मिल सकता है। आज किसी अच्छी कम्पनी से इंटरव्यू के लिये आपके पास कॉल आ सकता है, आपको अपनी मेहनत से सफलता जरूर मिलेगी। आज नौकरी तथा व्यवसाय में किसी भी प्रकार की लापरवाही न रखें दूसरों के भरोसे काम नहीं छोड़ें नहीं तो देर हो सकती है।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 07

कुंभ राशि

आज खुशियां खुद चलकर आपके सामने आयेंगी। आपकी इनकम बढ़ने के योग बन रहे हैं। आपको किसी नये बिजनेस में साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है। इसका आपको आने वाले दिनों में काफी फायदा होगा। अगर आप कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो मित्रों के साथ साझा करने से आपको राहत मिलेगी। अगर आप आईटी फिल्ड से जुड़े हैं, तो महत्वपूर्ण लोगों से आपके कॉन्टैक्ट के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ पहले बिताए गए समय को याद करके आनंद की अनुभूति करेंगे। आपका किसी बिजनेस मीटिंग में परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा और आसपास के लोग आपसे प्रभावित होंगे जिससे आपको बहुत बड़ा फायदा भी होगा।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 01

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज बिजनेस में नए एग्रीमेंट होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आप जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी । कई दिनों से घर में चल रही समस्या आज सुलझ जाएगी। आप किसी पार्ट टाइम वर्क की शुरूआत कर सकते हैं, धैर्य और संयम बनाकर रखें। आज अपने बच्चों की पढ़ाई के लिये टीचर से सलाह लेंगे, आपको अपने किसी दोस्त का सहयोग भी मिल सकता है। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे जिससे रिश्ते में और मजबूती आएगी। आज शांत मन से कोई भी निर्णय लेना बेहतर रहेगा।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 9
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : स्मृति ईरानी की बैठक के बाद छत्तीसगढ़ BJP में सियासी हलचल तेज, 3-4 मंत्रियों को नसीहत मिलने का दावा
Featured छत्तीसगढ़
CG Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक आज, किसानों और सरकारी कर्मचारियों को फैसलों का इंतजार
Featured छत्तीसगढ़
ED Raid in Chhattisgarh : रायपुर और दुर्ग में ED की छापेमारी, कारोबारी नितिन डागा और गुलशन बघेल के घर जांच
Featured छत्तीसगढ़
Hanuman Chalisa : हनुमान चालीसा की इस चौपाई में छिपा है सफलता का मंत्र, जानें ‘राम काज करिबे को आतुर’ का अर्थ
Featured religion
CG Patwari Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती
Featured job छत्तीसगढ़
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर, 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट
Featured छत्तीसगढ़
27 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
आयुक्त श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Road Accident : छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, ट्रक की टक्कर और बाइक भिड़ंत से मचा हड़कंप

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Transfer News : छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 102 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : 6 महीने पहले पति और बच्चे को छोड़ प्रेमी संग गई महिला की पिटाई, मामला पुलिस तक पहुंचा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?