Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: इन चार हसीनाओं पर आया था दाऊद इब्राहिम का दिल, किसी ने छोड़ी इंडस्ट्री तो कोई लापता, एक तलाश रही नया पार्टनर
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » इन चार हसीनाओं पर आया था दाऊद इब्राहिम का दिल, किसी ने छोड़ी इंडस्ट्री तो कोई लापता, एक तलाश रही नया पार्टनर

Featuredमनोरंजन

इन चार हसीनाओं पर आया था दाऊद इब्राहिम का दिल, किसी ने छोड़ी इंडस्ट्री तो कोई लापता, एक तलाश रही नया पार्टनर

Hum Vatan News
Last updated: July 15, 2025 5:15 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

बॉलीवुड के लिए 80 और 90 का दशक खौफ और दहशत से भरा हुआ करता था। ये वो समय था, जब इंडस्ट्री पर अंडरवर्ल्ड का कब्जा था और इंडस्ट्री में दाऊद इब्राहिम के नाम का डंका बजता था। जिस पर दाऊद इब्राहिम का हाथ पड़ जाए उसकी किस्मत और करियर चमक उठता थी। फिर चाहे वो कोई अभिनेत्री हो या अभिनेता। पिछले दिनों आशिकी फेम अनु अग्रवाल ने भी खुलासा किया था कि बॉलीवुड फिल्मों पर अंडरवर्ल्ड का पैसा लगता था और ऐसे में इंडस्ट्री को अंडरवर्ल्ड के सामने झुककर रहना पड़ता था और सारी बातें माननी पड़ती थीं। इस दौरान दाऊद इब्राहिम का कई हसीनाओं पर दिल आया। इनमें ‘राम तेरी गंगा मैली’ की मंदाकिनी से लेकर ‘वीराना’ की जैस्मिन धुन्ना तक के नाम शामिल हैं। लेकिन, दाऊद से जुड़ने वाली हर हसीना के करियर को इसका फायदा मिला, लेकिन आगे जाकर ज्यादातर हसीनाओं को किसी न किसी वजह से इंडस्ट्री छोड़नी पड़ी। आज आपको उन चार हसीनाओं के बारे में बताते हैं, जिन पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का दिल आया था।

Contents
जब मंदाकिनी पर आया दाऊद का दिलपाकिस्तानी हसीना अनीता अयूब के लिए भी धड़का दिलजैस्मिन धुन्ना पर भी आया था दिलमेहविश हयात संग भी जुड़ा नाम

जब मंदाकिनी पर आया दाऊद का दिल

बॉलीवुड अभिनेत्रियों से दाऊद की दिल्लगी कभी छिपी नहीं रही। दाऊद खुलेआम हसीनाओं के साथ इश्क लड़ाता था और उनके साथ घूमता-फिरता था। ‘राम तेरी गंगा मैली’ फेम मंदाकिनी के लिए दाऊद इब्राहिम की मोहब्बत एक समय पर हर तरफ सुर्खियों में थी। सिर्फ दाऊद ही नहीं, मंदाकिनी का दिल भी दाऊद के लिए धड़कने लगा और दोनों को कई बार साथ भी देखा गया। रेस कोर्स में भी दाऊद और मंदाकिनी को साथ देखा गया और दोनों की तस्वीरें भी उन दिनों खूब वायरल हुईं, जिसका असर मंदाकिनी के करियर पर भी पड़ा। दाऊद से अपनी नजदीकियों के चलते मंदाकिनी के करियर पर ब्रेक लग गया और धीरे-धीरे वह फिल्मों से दूर हो गईं और विवादों के चलते सुर्खियों में रहने लगीं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

पाकिस्तानी हसीना अनीता अयूब के लिए भी धड़का दिल

मंदाकिनी से रिश्ता टूटने के बाद दाऊद का दिल एक नई हसीना पर आ गया, जिन पर आगे चलकर भारत की जासूसी के भी आरोप लगे। हम बात कर रहे हैं अनीता अयूब की। अनीता को पाकिस्तानी अभिनेत्री होते हुए भी बॉलीवुड में खूब काम मिला और कहते हैं इसके पीछे दाऊद इब्राहिम का हाथ था। जब अनीता अयूब बॉलीवुड में अपने पैर जमा रही थीं, तभी दाऊद के साथ उनका प्यार भी परवान चढ़ा। दोनों की लव स्टोरी का खुलासा तब हुआ जब दाऊद ने फिल्म निर्माता जावेद सिद्दीकी की अनीता को अपनी फिल्म में काम न देने पर गोली मरवाकर मौत के घाट उतरवा दिया। कुछ ही सालों में अनीता फिल्मों से गायब हो गईं और अब कहां हैं और क्या कर रही हैं, इसकी ज्यादा जानकारी नहीं है। अनीता ने दो शादियां कीं, पहली शादी असफल होने पर दूसरी शादी कर ली और अब कहां है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

जैस्मिन धुन्ना पर भी आया था दिल

कहते हैं, वीराना की खूबसूरत अभिनेत्री जैस्मिन धुन्ना के लिए भी दाऊद का दिल धड़का था। वीराना में जैस्मिन को देखते ही दाऊद अभिनेत्री का दीवाना हो गया। ऐसे में खुद को बचाने के लिए जैस्मिन अचानक ही कहीं गायब हो गईं। कहा जाता है कि दाऊद इब्राहिम से बचने के लिए जैस्मिन धुन्ना अपना करियर भूलकर विदेश शिफ्ट हो गईं। वह किस देश में गईं, वहां उनकी जिंदगी कैसी कटी या कट रही है, ये सब अब तक एक सवाल ही बना हुआ है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि अभिनेत्री ने जॉर्डन जाकर वहां के एक शख्स से शादी कर ली, लेकिन इसकी भी पुष्टि नहीं हो सकी है।

इन चार हसीनाओं पर आया था दाऊद इब्राहिम का दिल, किसी ने छोड़ी इंडस्ट्री तो  कोई लापता, एक तलाश रही नया पार्टनर - India TV Hindi

मेहविश हयात संग भी जुड़ा नाम

सिर्फ अनीता अयूब ही नहीं, एक और पाकिस्तानी हसीना का दाऊद के साथ नाम जुड़ चुका है। मेहविश हयात पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की आइटम गर्ल हुआ करती थीं और एक गाने में मेहविश को देखते ही दाऊद उनका दीवाना हो गया। जैसे ही दाऊद संग मेहविश का नाम जुड़ा, उनकी किस्मत रातों-रात चमक उठी और वह कई ड्रामा, फिल्मों में लीड रोल में नजर आने लगीं। अब मेहविश पाकिस्तान की टॉप एक्ट्रेस हैं। वह 37 साल की हैं और अब तक उन्होंने शादी नहीं की है। पिछले दिनों मेहविश ने शादी को लेकर भी इच्छा जाहिर की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ऐसे दावे किए जाने लगे कि उनका दाऊद से ब्रेकअप हो गया है। ट्रिब्यून के मुताबिक एक इंटरव्यू में महविश ने कहा, ‘मैंने शादी के बारे में गंभीरता से सोचना शुरू कर दिया है। मेरी मां मेरी शादी पर काफी जोर दे रही हैं।’

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

ट्रांसपोर्ट फर्म पर GST की जांच से हड़कंप, दो दिन चली कार्रवाई में रिकॉर्ड और वर्क ऑर्डर की पड़ताल
Featured छत्तीसगढ़
CG Accident News
CG Accident : सड़क हादसों से दहला छत्तीसगढ़, अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 लोगों ने गंवाई जान’ 2 की हालत नाजुक
Featured छत्तीसगढ़
सांसद Bhojraj Nag’ का अनोखा अंदाज, बारिश थमने की कामना में नींबू काटने का वीडियो वायरल
Featured छत्तीसगढ़
BJP में बड़ा एक्शन’ कार्यकर्ता को 6 साल के लिए निष्कासित किया, अनुशासनहीनता के आरोपों पर कार्रवाई
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के नेताओं पर लंबित आपराधिक मामलों का खुलासा, High Court’ ने जारी की नई रिपोर्ट
Featured छत्तीसगढ़
Telangana Bus Accident: सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, प्राइवेट बस और कंटेनर की टक्कर में 6 की मौत
Featured national
Supaul Accident: झूलन पूजा में कीर्तन कर रहे लोगों को वाहन ने रौंदा, पांच की दर्दनाक मौत
Featured national
Islamabad Hospital Fire
Islamabad Hospital Fire: नर्सरी में लगी भयानक आग, 16 में से 15 नवजातों की गई जान’ एक को बचाया
Featured international

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Vehicle Headlight New Rules: अब हेडलाइट की मनमानी पर लगेगी लगाम, Low Beam से लेकर हाई-बीम तक बदलेगा नियम

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredमनोरंजन

Sunita Ahuja: गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर कश्मीरा शाह ने तोड़ी चुप्पी, खुलकर किया मामी का सपोर्ट

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredखेल

Sunil Gavaskar on ICC: 2 दिन में खत्म हुआ टेस्ट, भड़के सुनील गावस्कर’ ऑस्ट्रेलियाई पिचों को लेकर ICC से पूछा बड़ा सवाल

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?