Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: 4 शादियां कर चुके सुपरस्टार की Ex वाइफ ने अधमरी हालत में शेयर किया वीडियो, बोलीं- मैं मर गई तो ये जिम्मेदार होगा
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » 4 शादियां कर चुके सुपरस्टार की Ex वाइफ ने अधमरी हालत में शेयर किया वीडियो, बोलीं- मैं मर गई तो ये जिम्मेदार होगा

Featuredमनोरंजन

4 शादियां कर चुके सुपरस्टार की Ex वाइफ ने अधमरी हालत में शेयर किया वीडियो, बोलीं- मैं मर गई तो ये जिम्मेदार होगा

Hum Vatan News
Last updated: July 17, 2025 4:13 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर बाला एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। अपनी कई शादियों को लेकर चर्चा में रहने वाले एक्टर की खूब आलोचना हो रही है और इसके पीछे की वजह उनकी तीसरी पत्नी का एक गंभीर वीडियो है, जिसमें वो न सिर्फ गंभीर अवस्था में नजर आ रही हैं, बल्कि उनके द्वारा लगाए जा रहे आरोप भी संगीन हैं। उनकी तीसरी पत्नी एलिजाबेथ उदयन ने उन पर धोखा देने, शारीरिक प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। एलिजाबेथ ने अस्पताल के बिस्तर से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह भावुक होकर कहती हैं कि अगर उन्हें कुछ हो जाता है, तो उसका जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि बाला होंगे।

Contents
अस्पताल से शेयर किया भावुक वीडियोधोखा, शारीरिक शोषण और बदनामी का आरोपआरोपों से पल्ला झाड़ते दिखे बालाकितनी शादियां कर चुके हैं बाला?

अस्पताल से शेयर किया भावुक वीडियो

एलिजाबेथ ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है और कैप्शन में लिखा, ‘क्या मुझे मरने से पहले इंसाफ मिलेगा?’ वीडियो में वे कहती हैं, ‘मैं इस हाल में ये वीडियो नहीं बनाना चाहती थी, लेकिन अब सहन करना मुश्किल हो गया है। मुझे धमकी भरे मैसेज और वीडियो मिल रहे हैं। मुझे ‘पैसों के लिए परिवार को इस्तेमाल करने वाली’ और ‘खून चूसने वाली जोंक’ तक कहा गया है।’ एलिजाबेथ का कहना है कि बाला ने रिश्ते को लेकर अब यह कहना शुरू कर दिया है कि उन्होंने कभी शादी की ही नहीं, जबकि वह उन्हें सार्वजनिक तौर पर पत्नी के रूप में पेश करते रहे। वह कहती हैं, ‘अगर मेरी मौत होती है तो इसके लिए सिर्फ बाला जिम्मेदार होंगे।’

- Advertisement -
HTML5 Icon

धोखा, शारीरिक शोषण और बदनामी का आरोप

उन्होंने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी कि पुलिस उनकी बात नहीं सुन रही है। बाद में मामला डीवाईएसपी ऑफिस तक पहुंचा, लेकिन उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। एलिजाबेथ ने साफ कहा कि उन्हें बाला ने धोखा दिया, शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और मीडिया में बदनाम किया। उन्होंने कहा, ‘मैं ये सब सिर्फ इसलिए बोल रही हूं क्योंकि मुझे न्याय की उम्मीद है, लेकिन अब लगने लगा है कि इंसाफ सिर्फ अमीर और रसूखदार लोगों के लिए होता है।’ इन आरोपों के बाद बाला ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मातृभूमि न्यूज से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘मैं अब अपनी पत्नी कोकिला के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहा हूं। हमारी शादी के बाद से कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ। मैं किसी को क्यों परेशान करूंगा?’

- Advertisement -
HTML5 Icon

आरोपों से पल्ला झाड़ते दिखे बाला

उन्होंने कहा कि कोर्ट का आदेश है कि दोनों पक्ष मामले में सार्वजनिक रूप से कोई बयान न दें, लेकिन एलिजाबेथ इसका उल्लंघन कर रही हैं। बाला ने आगे कहा, ‘वो मेरी दुश्मन नहीं है। मैंने उसे न फोन किया है, न मिला हूं। पहले भी कहा था कि ये सब पैसों के लिए मुझ पर हमला है। मैंने बहुत कुछ खोया है और अब चाहता हूं कि मुझे और मेरे परिवार को शांति से जीने दिया जाए।’

कितनी शादियां कर चुके हैं बाला?

बाला की शादीशुदा जिंदगी भी कम विवादित नहीं रही है। उन्होंने अब तक चार शादियां की हैं। साल 2008 में चंदना सदाशिव से पहली शादी की थी, जो एक साल बाद टूट गई। इसके बाद उन्होंने अमृता सुरेश से शादी की, लेकिन ये रिश्ता भी 9 साल बाद खत्म हो गया। फिर साल 2021 में बाला ने एलिजाबेथ उदयन से तीसरी शादी की, जो 2024 में टूट गई। अब साल 2024 में ही उन्होंने कोकिला से चौथी शादी की। हालांकि, बाला का कहना है कि उन्होंने सिर्फ दो शादियां की हैं- चंदना और कोकिला से। बाकी रिश्तों को उन्होंने सार्वजनिक रूप से नहीं माना। उनका कहना है कि बाकी महिलाओं से आधिकारिक शादी नहीं हुई थी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Raipur Ganesh Jhanki 2026 : रायपुर गणेश झांकी को लेकर बड़ा बदलाव, रविवार की जगह अब इस दिन निकलेगी झांकी
Featured छत्तीसगढ़
SBI ATM Charges Free : 28-30 सितंबर के बीच ATM से पैसे निकालने वालों के लिए जरूरी खबर
business Featured देश - विदेश
CG NEWS : बिलासपुर हिंसा केस में पुलिस की बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर पकड़ा गया
Featured छत्तीसगढ़
Pitru Paksha 2026 : पितृ पक्ष में बाल-दाढ़ी और नाखून काटना शुभ या अशुभ’ जानें धार्मिक मान्यता
Featured religion
TATA Aeris
TATA Aeris: TATA Motors ला रही है नई कॉम्पैक्ट सेडान, Tigor की जगह ले सकता है नया मॉडल
automobile
BREAKING NEWS : गणेश उत्सव के बीच मंडला में दर्दनाक हादसा, पंडाल में करंट लगने से 4 की मौत
Featured देश - विदेश
CG Weather
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में आफत की बारिश! जगदलपुर में 25 सेमी, रायपुर में 11 सेमी वर्षा
Featured छत्तीसगढ़
26 September 2026 Horoscope : भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि आज, जानिए अपना राशिफल
Featured religion

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : मानव तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, महिला सहित 5 लोग दबोचे गए

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Make in India के 12 साल: भारत में बढ़ा उत्पादन, निवेश और निर्यात, PM मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : जेल के अंदर बंदी से बातचीत का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?