Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: हीरोइन बनते ही बदले मोनालिसा के तेवर, वेस्टर्न ड्रेस में दिखाया नया अंदाज, काला चश्मा पहनकर उड़ाया गर्दा
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » हीरोइन बनते ही बदले मोनालिसा के तेवर, वेस्टर्न ड्रेस में दिखाया नया अंदाज, काला चश्मा पहनकर उड़ाया गर्दा

Featuredमनोरंजन

हीरोइन बनते ही बदले मोनालिसा के तेवर, वेस्टर्न ड्रेस में दिखाया नया अंदाज, काला चश्मा पहनकर उड़ाया गर्दा

Hum Vatan News
Last updated: July 20, 2025 5:21 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

महाकुंभ मेला 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रोजी-रोटी के लिए माला बेचने के लिए प्रयागराज पहुंची मोनालिसा भोसले की कंजी और कजरारी आंखों का जादू ऐसा चला कि वह देखते ही देखते पूरे देश में मशहूर हो गई और उन्हें फिल्में भी ऑफर हो गईं। पिछले दिनों ही मोनालिसा का पहला गाना रिलीज हुआ था और अब वायरल गर्ल ने अपने पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है। डायरेक्टर सनोज मिश्रा के निर्देशन में बन रही ये फिल्म विवादों के चलते लंबे समय से अटकी हुई थी, जिसकी शूटिंग अब शुरू हो गई है और फिल्म के सेट से मोनालिसा की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। इस बीच मोनालिसा अपने हालिया अंदाज और एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। मोनालिसा ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह वेस्टर्न लुक में नजर आईं।

Contents
मोनालिसा के बदले तेवरमोनालिसा ने शुरू की पहली फिल्म की शूटिंगसनोज मिश्रा का पोस्ट

मोनालिसा के बदले तेवर

मोनालिसा का लेटेस्ट वीडियो देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि वायरल गर्ल अब काफी बदल गई हैं। इस वीडियो में मोनालिसा वेस्टर्न ड्रेस में नजर आ रही हैं और काला चश्मा पहनकर स्वैग में वॉक कर रही हैं। वीडियो पर मोनालिसा के फैंस भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें, हाल ही में मोनालिसा मध्य प्रदेश के पिछोरे पहुंची थीं, जहां उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ जमा हो गई। मोनालिसा की एक झलक के लिए सैकड़ों लोग सड़क पर इकट्ठा हो गए और वायरल गर्ल के साथ कई ने तस्वीरें भी क्लिक कराईं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मोनालिसा ने शुरू की पहली फिल्म की शूटिंग

मोनालिसा ने इटावा में ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग शुरू की है, जो लंबे समय से अटकी हुई थी। उन्होंने फिल्म के सेट से तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें उन्हें पूरे लुक में देखा जा सकता है। फिल्म में मोनालिसा एक आर्मी ऑफिसर की बेटी की भूमिका में नजर आएंगी। जैसे ही सोशल मीडिया पर मोनालिसा की फिल्म के सेट से तस्वीरें आईं, देखते ही देखते वायरल होने लगीं। फोटोज में मोनालिसा के साथ फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा और उनके को-स्टार भी नजर आए।

- Advertisement -
HTML5 Icon

सनोज मिश्रा का पोस्ट

इस फिल्म में मोनालिसा के साथ अमित राव, दिनेश त्रिवेदी और अभिषेक त्रिपाठी भी नजर आएंगे। ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की बात की जाए तो फिल्म की कहानी मणिपुर की सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिसमें एक बेटी का संघर्ष और साथ ही साथ लव एंगल भी दिखाया जाएगा। इस फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा और प्रोड्यूसर धीरेंद्र चौबे हैं। सनोज मिश्रा ने भी फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘जनता जनार्दन की जय हो, सत्य की जय हो, विरोधियों और साजिशकर्ताओं को सद्बुद्धि मिले और सभी को जवाब मिले इसी आशा के साथ मोनालिसा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग शुरू कर दी है।’

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

CG NEWS : आयकर विभाग में बड़ा बदलाव’ संजीव कुमार बने छत्तीसगढ़ के नए मुख्य आयुक्त
Featured छत्तीसगढ़
IPL 2026 Final Venue Changed : नरेंद्र मोदी स्टेडियम की दावेदारी मजबूत , 1.32 लाख दर्शकों के बीच होगा आईपीएल 2026 का फाइनल!
Featured खेल
CM Vishnudev Say’ का एक्शन मोड’ खबर पढ़ते ही कलेक्टर को लगाया फोन, मैनपाट की बस्ती में पेयजल संकट दूर करने के निर्देश
Featured छत्तीसगढ़
Big Statement By Deputy CM Vijay Sharma : घुसपैठ पर सख्ती’ विजय शर्मा बोले—छत्तीसगढ़ में नहीं बख्शे जाएंगे अवैध घुसपैठिए
Featured छत्तीसगढ़
Dhurandhar 2 Worldwide Collection
Dhurandhar 2 Worldwide Collection  : क्या टूटेगा ‘दंगल’ का महा-रिकॉर्ड , आमिर खान के ₹2,070 करोड़ के लक्ष्य की ओर बढ़ी ‘धुरंधर 2’
entertainment
पद्मश्री फूलबासन बाई के अपहरण की कोशिश नाकाम, फोटो और बर्थडे के बहाने रची गई किडनैपिंग साजिश
Featured छत्तीसगढ़
Job Fair 2026
Job Fair 2026 : नौकरियों की बारिश , 794 पदों पर सीधी भर्ती के लिए मेगा जॉब फेयर शुरू
Featured job छत्तीसगढ़
Electricity may become expensive in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका’ जून से बढ़ सकते हैं टैरिफ, हर महीने बढ़ेगा बिल का बोझ
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : राजधानी में पेट्रोल संकट गहराया’ कई पंपों पर ‘No Stock’ का बोर्ड, लंबी कतारों में खड़े लोग बेहाल

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Apartment Fire News
Featuredछत्तीसगढ़

Apartment Fire News : आधी रात को तांडव , बहुमंजिला अपार्टमेंट के चौथे माले पर लगी भीषण आग

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

लॉकअप से Instagram Live : सिगरेट पीते हुए LIVE आया आरोपी, पुलिस पर उठे सवाल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?