Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: हाईवे जाम पर हाईकोर्ट सख्त: चीफ जस्टिस ने पूछा– कारें जब्त क्यों नहीं कीं? पुलिस ने देर रात 7 लग्जरी गाड़ियां की जब्ती
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » हाईवे जाम पर हाईकोर्ट सख्त: चीफ जस्टिस ने पूछा– कारें जब्त क्यों नहीं कीं? पुलिस ने देर रात 7 लग्जरी गाड़ियां की जब्ती

Featuredछत्तीसगढ़

हाईवे जाम पर हाईकोर्ट सख्त: चीफ जस्टिस ने पूछा– कारें जब्त क्यों नहीं कीं? पुलिस ने देर रात 7 लग्जरी गाड़ियां की जब्ती

Hum Vatan News
Last updated: July 22, 2025 2:08 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

बिलासपुर: बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर लग्जरी कारों से नेशनल हाईवे पर जाम लगाने वाले युवकों पर ढीली कार्रवाई पुलिस के गले की फांस बन गई है। मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा ने स्वयं संज्ञान लेकर तीखी फटकार लगाई और पूछा है कि जब हाईवे पर जाम लगाया गया तो कारें जब्त क्यों नहीं की गईं? कोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस हरकत में आई और सोमवार देर रात सभी 7 कारों को जब्त कर सकरी थाने में खड़ी कर दिया गया। सकरी पुलिस ने यह भी बताया है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।

मालूम हो कि पिछले दिनों नेशनल हाईवे के तुरकाडीह बाईपास के पास नई लग्जरी कारें लेकर युवकों ने रील्स बनाने के लिए रोड जाम कर दिया था। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ, जिसमें रोल्स रॉयस जैसी महंगी गाड़ियां बीच सड़क में खड़ी दिखाई दे रही हैं। कारों को सड़क पर अड़ा देने के कारण दोनों ओर गाड़ियों की कतार लग गई थी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

घटना सामने आने के बाद पुलिस ने पहले सिर्फ 2-2 हजार रुपये का चालान कर दिया और आरटीओ को लाइसेंस निलंबन के लिए पत्र भेजा। पर नाम नहीं बताए गए, न ही कोई गाड़ी जब्त की गई। आरोपियों में वेदांत शर्मा, यशवंत मिश्रा, सिद्धार्थ शर्मा, अभिनव पांडेय, विपिन शर्मा, दुर्गेश ठाकुर और आकाश कुमार सिंह शामिल हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

हाईकोर्ट की फटकार के बाद सकरी पुलिस ने देर रात सभी सात लग्जरी गाड़ियों को जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया। मामले में एसएसपी रागनेश सिंह के निर्देश पर एडिशनल एसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे ने कार्रवाई की।

मालूम हो कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में लग्जरी कारों को खड़ी कर नेशनल हाईवे-130 जाम कर फोटोशूट केस में हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने बिलासपुर पुलिस से पूछा है कि इन लग्जरी गाड़ियों को जब्त क्यों नहीं किया गया। हाईकोर्ट ने सरकार से शपथ पत्र में जवाब भी मांगा है।

सोमवार को इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने कहा कि सिर्फ चालान करना कानून की पूर्ति नहीं है। आम लोगों के मामले में जहां गाड़ियां जब्त होती हैं और एफआईआर होती है, वहां रसूखदारों को छोड़ देना न्याय के साथ अन्याय है। कोर्ट ने पूछा कि मोटर व्हीकल एक्ट के अलावा अन्य धाराएं क्यों नहीं लगाई गईं? राज्य सरकार से शपथ पत्र पर जवाब मांगा गया है कि अब तक क्या कार्रवाई हुई और आगे क्या किया जा रहा है।

हाईकोर्ट ने कहा कि पुलिस को इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन पुलिस खुद को बेबस साबित कर रही है। पुलिस ने वाहनों को जब्त करने की जरूरत भी नहीं समझी।

मालूम हुआ है कि वेदांश शर्मा ने टोयोटा की दो नई लग्जरी कार खरीदी थी, जिसका जश्न मनाने के लिए उन्होंने नेशनल हाईवे की सड़क को जाम करने का प्लान बनाया। उनके साथियों ने भी गाड़ियां लाई और नेशनल हाईवे 130 पर अड़ा दी थी। उन्होंने ड्रोन कैमरे के जरिये वीडियो शूट किया और इसका रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया।

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस ने रातो-रात कार्रवाई करने की जानकारी एक प्रेस नोट जारी करके दी है और साथ ही बताया है कि आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। सकरी पुलिस ने बताया है कि वेदांश शर्मा एवं उसके साथियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपने वाहनों को बीच रास्ते में खड़ा कर जानबूझकर मार्ग को अवरुद्ध करते हुए वीडियो बनाया जा रहा था, जिससे आम जनता को आवागमन में कठिनाई हुई एवं यातायात बाधित हुआ। इस संबंध में थाना सकरी में धारा 126(2), 285, 3(5) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में संलिप्त वाहनों की विधिवत जब्ती कर वेदांश शर्मा एवं उसके साथियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

04 May 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों की आज चमकेगी किस्मत! हर तरफ से आएगा पैसा ही पैसा, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
मुख्यमंत्री ने ईंट जोड़कर किया श्रमदान : भैंसामुड़ा में पीएम आवास निर्माण का किया औचक अवलोकन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ : बरगद की छांव में सजी जनचौपाल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
जय बिहान” से आत्मनिर्भरता तक: बलरामपुर में महिलाओं की बदलती तस्वीर के साक्षी बने मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो: मुख्यमंत्री.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री श्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

अपने जिले में अपने अधीनस्थ अधिकारियों के काम का मूल्यांकन करें कलेक्टर, जरूरत पड़ने पर करें कठोर कार्रवाई – मुख्यमंत्री.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : कोयला घोटाले से मचा हड़कंप ‘एनटीपीसी लिमिटेड’ लारा में सैकड़ों ट्रेलर गायब, जांच शुरू

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?