Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Aaj Ka Rashifal 23 July 2025: सावन शिवरात्रि पर चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, भोलेनाथ बनाएंगे बिगड़े काम, पढ़ें दैनिक राशिफल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Aaj Ka Rashifal 23 July 2025: सावन शिवरात्रि पर चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, भोलेनाथ बनाएंगे बिगड़े काम, पढ़ें दैनिक राशिफल

Featured

Aaj Ka Rashifal 23 July 2025: सावन शिवरात्रि पर चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, भोलेनाथ बनाएंगे बिगड़े काम, पढ़ें दैनिक राशिफल

Hum Vatan News
Last updated: July 23, 2025 9:02 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Aaj Ka Rashifal 23 July 2025: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि बुधवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज देर रात 2 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 55 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज मास शिवरात्रि या सावन शिवरात्रि का व्रत है। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।

Contents
मेष राशिवृष राशिमिथुन राशिकर्क राशिसिंह राशिकन्या राशितुला राशिवृश्चिक राशिधनु राशिमकर राशिकुम्भ राशिमीन राशि

मेष राशि

आज का दिन बेहतरीन साबित होगा। घर परिवार में आप अच्छा समय बिता पाएंगे। बड़े भाई-बहनों का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। आपके कुछ अटके हुए कार्य भी आज के दिन पूरे हो सकते हैं। लेखन के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज के दिन नए अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। किसी भी ऐसे काम को आज के दिन हाथ में न लें जिसे करने में आप हिचकिचाते हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon
  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 03

वृष राशि

बिजनेस में इस राशि के लोगों को बड़ा धन लाभ हो सकता है। आज के दिन गणेश जी की कृपा आप पर बनी रहेगी। सामाजिक स्तर पर आप अपने बातों को खुलकर रख पाएंगे और लोग आपकी ओर आकर्षित भी होंगे। | किसी पुराने दोस्त से आज आपकी मुलाकात होने की भी संभावना है। पुराने समय की यादें ताज होंगी और आपको इससे मानसिक सुकून भी प्राप्त होगा।

- Advertisement -
HTML5 Icon
  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 04

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों को किसी को दिया हुआ धन आज आपको वापस मिलेगा, जिसका उपयोग आप अन्य कार्य के लिए भी कर सकते हैं। शादीशुदा रिश्ते में चल रही अनबन आज खत्म होगी , आपके रिश्ते में नयापन आएगा। माता-पिता की किसी दिली ख्वाहिश को आज के दिन इस राशि के कुछ जातक पूरा कर सकते हैं। आपके काम करने की गति से कार्यक्षेत्र में लोग चकित होंगे। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 01

कर्क राशि

आज आप किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा के लिए जा सकते हैं, जहां आपके अशांत मन को शांति मिलेगी। बच्चे आज आपसे कुछ बात कर सकते हैं, आपको उनकी पूरी बात जरुर सुननी चाहिए। कला में रूचि रखने वालों को आज अनुभवी व्यक्तियों के साथ काम करने का मौका मिलेगा, जो उनके करियर को आगे बढ़ने में मदद करेगा। आपकी रुकी हुई योजनाएं किसी दोस्त की मदद से फिर से शुरू हो सकती है। प्रेम जीवन भी बेहतर बना रहेगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 06

सिंह राशि

आज किसी काम को लेकर पड़ोसी से मदद मिलने की संभावना बन रही है। आज अचानक घर पर मेहमान का आगमन हो सकता है, परिवार में चहल – पहल बनी रहेगी। आपके द्वारा कही गई बातें सामाजिक स्तर पर लोगों को पसंद आएंगी। राजनीति के क्षेत्र में हैं तो आपके प्रशंसकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इस राशि के कुछ जातक हिस्सा लेते देखे जा सकते हैं।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 07

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक आज के दिन ऊर्जा से ओतप्रोत रहेंगे जिसके चलते इन्हें करियर के क्षेत्र में आशातीत लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगें, जो आपको ऊंचाई तक पहुंचाने में मदद करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आप मूवी देखने जा सकते हैं और किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर करके आपको ख़ुशी मिलेगी। सेहत को लेकर आज के दिन आपको लापरवाही बरतने से बचना चाहिए।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 01

तुला राशि

आज व्यापारिक दृष्टि से आपको बढ़िया धन लाभ होगा, पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपकी समझदारी से भरी बातें लोगों को खूब भाएंगे। प्रेम जीवन में भी इस राशि के जातकों को अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। रुकी हुई योजनाओं पर फिर से विचार करने का यह अच्छा समय है। आपकी ऊर्जा से आपके सहकर्मी भी सीख लेंगे। माता-पिता का सहयोगा आपको प्राप्त होगा। भाग्य भी आपका साथ देगा।

  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक- 08

वृश्चिक राशि

 अपनी वाणी से वृश्चिक राशि के लोग जीवनसाथी का दिल आज जीत सकते हैं। आपकी अधूरी योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। किसी काम को लेकर आज आपकी बात कलीग से हो सकती है, काम पूरा हो जाएगा। किसी समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा, मन प्रसन्न रहेगा। आपकी छोटी बहन कोई खुशखबरी आज के दिन आपको सुना सकती है और इससे आपका दिन बन जाएगा।

  • शुभ रंग- इंडिगो
  • शुभ अंक- 09

धनु राशि

ऑफिस में सहकर्मियों का साथ मिलेगा और आज आपका पेंडिग वर्क कम्पलीट हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन में ताल – मेल बना रहेगा , बच्चे आज खूब उछल – कूद मंचाएंगे। बच्चों के साथ आज इस राशि के जातकों को बेहतरीन समय बिताने का मौका मिल सकता है। कुछ लोग आज के दिन किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 07

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज हार्डवेयर का काम करने वालो को बढ़िया धन लाभ होगा, आज आपको बड़ा आर्डर मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आज आप जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बिठाने की पूरी कोशिश करेंगे। जिन कार्यों को करने में अक्सर आप घबराते हैं उन्हें भी आज के दिन आसानी से पूरा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने अधूरे कार्यों को पूरा करते इस राशि के जातक देखे जा सकते हैं।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 09

कुम्भ राशि

आपकी सेहत में अच्छे बदलाव आने से आज के दिन का भरपूर लाभ आप उठा पाएंगे। खेलकूद में भी इस राशि के जातक हिस्सा ले सकते हैं। आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। आज आपके अटके हुए कार्य को गति मिलेगी, जिससे आपको सुकून मिलेगा। आज योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर आपको उसमें सफलता मिलेगी। आज आप परिवार के सदस्यों की भलाई के लिए कुछ जरुरी निर्णय ले सकते हैं।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 02

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप बिजनेस में अपने सहयोगियों की मदद से आगे बढेंगे, आपके पेरेंट्स गर्व महसूस करेंगें। शिक्षा के क्षेत्र में जो परेशानियां बीते समय में आयी थीं उनका आपको हल आज के दिन मिल सकता है। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना कार्यक्षेत्र में होगी। समाज में भी आपका मान-सम्मान आज के दिन बढ़ सकता है।

  • शुभ रंग- नेवी-ब्लू
  • शुभ अंक- 01
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

BREAKING NEWS : कोलकाता में बड़ा हादसा’ निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरा, 5 मजदूरों की मौत
Featured देश - विदेश
School Session Change 2027 : छत्तीसगढ़ में बदलेगा स्कूल कैलेंडर, 2027 से 1 अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र
Featured छत्तीसगढ़
Donald Trump: US Senate passes resolution against war with Iran.
Donald Trump : सीनेट ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई सीमित करने वाला प्रस्ताव पास किया
Featured international
Indus Waters Treaty: Pakistan's new military preparations; threatens India with war.
Indus Waters Treaty : भारत के जल कदम से घबराया पाकिस्तान, नई सैन्य तैयारी के बीच जंग की गीदड़भभकी
Featured international
CBI Apprentice 2026 : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सुनहरा अवसर, CBI अप्रेंटिस भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन
Featured job देश - विदेश
Mahtari Vandan Yojana : ई-केवाईसी अधूरी तो रुक सकती है सहायता राशि, महिलाओं के लिए जारी हुआ अलर्ट
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों ने बढ़ाया प्रदेश का मान, BCCI इमर्जिंग टूर्नामेंट में मिली जगह
Featured खेल छत्तीसगढ़
CG NEWS : छात्रों को किताबें नहीं मिलने पर स्कूल संचालक नाराज, 25 जून को शिक्षण कार्य रहेगा ठप
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : पद्मश्री से सम्मानित हुईं डॉ. बुधरी ताती, आदिवासी समाज का बढ़ाया गौरव

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Tata Tigor Facelift
automobileFeatured

Tata Tigor Facelift: लीक हुआ 2026 मॉडल का डिजाइन पेटेंट, नए अवतार में दस्तक देने को तैयार टाटा की कॉम्पैक्ट सेडान

By
Hum Vatan News
4 Min Read
LSG Coaching Staff: Preparations for IPL 2027
Featuredखेल

LSG Coaching Staff : पंत-कुलदीप ट्रेड के बाद लखनऊ में बदलाव की आंधी, कोचिंग स्टाफ में होगी नई एंट्री

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?