Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: व्हिस्की-कारों से लेकर मेकअप सामान तक… भारत-ब्रिटेन की FTA डील से क्या-क्या सस्ता होगा
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » व्हिस्की-कारों से लेकर मेकअप सामान तक… भारत-ब्रिटेन की FTA डील से क्या-क्या सस्ता होगा

Featuredदेश - विदेश

व्हिस्की-कारों से लेकर मेकअप सामान तक… भारत-ब्रिटेन की FTA डील से क्या-क्या सस्ता होगा

Hum Vatan News
Last updated: July 24, 2025 1:59 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली: भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन में उनके समकक्ष कीर स्टार्मर की मौजूदगी में मुहर लगेगी. एफटीए के तहत ब्रिटेन भारत के करीब 99 फीसदी उत्पादों पर टैरिफ को जीरो लेवल तक लाएगा. जबकि भारत ब्रिटेन के 90 फीसदी प्रोडक्ट्स पर टैरिफ को घटाएगा. इससे स्कॉच व्हिस्की से लेकर ब्रांडेड मेकअप का सामान तक सस्ता होगा. भारत के टेक्सटाइल, रत्न-आभूषण, इंजीनियरिंग से लेकर ऑटो सेक्टर को नया बाजार मिलेगा.

1.    स्कॉच व्हिस्की सस्ती होगी
ब्रिटेन की स्कॉच व्हिस्की पर टैरिफ 150 से अभी 75 और एक दशक में 40 फीसदी रह जाएगा. यानी 3000 की स्कॉच व्हिस्की की बॉटल 1200 रुपये की हो जाएगी. 4000 रुपये कीमत वाली जिन की बोतल 1600 रुपये में मिलेगी

- Advertisement -
HTML5 Icon

2. कारें सस्ती होंगी
निसान, टोयोटा से लेकर लग्जरी कारें लोटस-मार्गन बेंटले, जगुआर, लैंडरोवर, मैकलॉरेन और रोल्सरॉयस जैसी कारें सस्ती होंगी. इन पर टैरिफ 100 फीसदी से घटकर 10 प्रतिशत पर आएगा. अमिताभ बच्चन-आमिर खान समेत बड़े सेलेब्रिटी रोल्सरॉयस जैसी कारों के शौकीन रहे हैं. लेकिन टैरिफ और हैवी ड्यूटी बड़ा मुद्दा रहा है.

- Advertisement -
HTML5 Icon

3. ब्रांडेड कॉस्मेटिक सामान सस्ता होगा
ब्रिटेन की ब्रांडेड कॉस्मेटिक कंपनी लश, द बॉडी शॉप, रिमेल लंदन के सौंदर्य उत्पाद सस्ते होंगे. ब्रिटेन ने भारतीय मेकअप ब्रांड्स मायसन और नयाका से साझेदारी भी की है. इन पर टैरिफ 100 फीसदी से घटकर 10 प्रतिशत पर आएगा. इससे भारतीय बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी तो अन्य कंपनियां भी दाम घटाने को मजबूर होंगी.

4. चॉकलेट-बिस्किट सस्ते होंगे
भारत ब्रिटेन के खाद्य उत्पादों जैसे चॉकलेट-बिस्किट आदि पर भी टैरिफ को घटाकर न्यूनतम करेगा. Arla Foods, यूनीलीवर और लंदन डेयरी ब्रिटेन की बड़ी फूड प्रोडक्ट्स कंपनियां हैं. मुख्यतया भारतीय कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने भी चीज-घी और पनीर जैसे उत्पादों के लिए दूसरी कंपनियों से करार किया है . इससे ब्रांडेड कंपनियों के डेयरी उत्पाद सस्ते होंगे.

5. भारतीय कपड़ों के लिए नया बाजार
भारत के कपड़ों और अन्य परिधानों पर ब्रिटेन अभी 8 से 12 फीसदी टैरिफ लगाता है, जो अब खत्म हो जाएगा. इससे बांग्लादेश और वियतनाम के मुकाबले ब्रिटेन में भारतीय कपड़े ज्यादा सस्ते होंगे. तिरुपुर, सूरत से लेकर लुधियाना तक टेक्सटाइल इंडस्ट्री को फायदा मिलेगा.

6. भारतीय युवाओं को रोजगार के मौके
ब्रिटेन भारत के सर्विस सेक्टर के लिए नियमों में ढील देगा. कम अवधि के रोजगार के लिए भारत से आने वाले युवाओं को छूट मिलेगी. उनके लिए सोशल सिक्योरिटी टैक्स जैसी जरूरतें नहीं होंगी. इससे योग शिक्षक, शेफ-म्यूजीशियन और अन्य कामों में लगे युवा आसानी से ब्रिटेन जा पाएंगे.

7. रत्न-आभूषण से चमड़ा उद्योग को नया बाजार
भारत के रत्न-आभूषण, चमड़ा उत्पादों को ब्रिटेन में नया बाजार मिलेगा. उन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा.
इससे सोने-चांदी के आभूषण और चमड़े के उत्पाद ब्रिटेन में सस्ते होंगे. कानपुर-आगरा से लेकर सूरत-मुंबई तक इन उद्योगों को फायदा मिलेगा.

8. इंजीनियरिंग और ऑटो उत्पाद सस्ते
ब्रिटेन भारत निर्मित मशीनरी, इंजीनियरिंग टूल्स, ऑटो पार्ट्स पर आयात शुल्क खत्म करेगा. वहां भारतीय उत्पाद सस्ते होंगे. इससे भारत के लिए ब्रिटेन और यूरोपीय इंडस्ट्रियल सप्लाई चेन में पहुंच बेहतर होगी. पुणे, चेन्नई से लेकर नोएडा-गुरुग्राम तक राहत होगी. भारतीय इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन निर्माताओं को भी राहत मिलेगी.

9. आईटी और पेशेवर सेवाओं सस्ती होंगी
ब्रिटेन भारत के आईटी और पेशेवर सेवा क्षेत्र में वीजा नियमों में ढील देगा. इससे इंजीनियरिंग, आर्किटेक्ट और अकाउंटिंग जैसे सेक्टर में भारतीय पेशेवरों के लिए ब्रिटेन में नए रोजगार के अवसर मिलेंगे. आईटी-फाइनेंस, लॉ और हेल्थकेयर में 60 हजार से ज्यादा नए रोजगार अगले 5 साल में पैदा होंगे.

10. चाय से लेकर बासमती तक निर्यात बढ़ेगा
भारत के कृषि और खाद्य उत्पादों का ब्रिटेन में निर्यात सस्ता होगा. इसमें बासमती चावल, प्रीमियम चायपत्ती, मसाले और समुद्री उत्पाद पर ब्रिटेन आयात शुल्क खत्म करेगा. केरल-बंगाल से लेकर असम और गुजरात तक इसका फायदा दिखेगा. केमिकल, सौर ऊर्जा से लेकर प्लास्टिक तक भारत के इंडस्ट्री को राहत मिलेगी.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

Chhattisgarh News
Chhattisgarh News : बड़ा हादसा , फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान फटी .303 रायफल, नगर सेना का जवान लहूलुहान
Featured छत्तीसगढ़
Mamata Banerjee Reaction
Mamata Banerjee Reaction : हार मानने से इनकार , ममता बनर्जी ने कहा— “हताश न हों कार्यकर्ता, हम अभी भी 170 सीटों पर आगे हैं”
Featured देश - विदेश
CM Vishnu Deo Sai : जनता का अटूट विश्वास , मुख्यमंत्री साय ने भाजपा की चुनावी बढ़त को बताया ऐतिहासिक
Featured छत्तीसगढ़
Middle East tension 2026
Middle East tension 2026 : ट्रंप की ईरान को सीधी चेतावनी , “आग से न खेलें, वरना अंजाम भुगतने के लिए रहें तैयार”
Featured देश - विदेश
BCCI’S Big Action : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का बड़ा फैसला’ IPL में खिलाड़ियों पर सख्ती, ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ पर रोक की तैयारी
Featured खेल
Met Gala 2026 में नहीं दिखेंगी Priyanka Chopra’ ‘देसी गर्ल’ ने ठुकराया न्यौता
Featured मनोरंजन
Shiva-Parvati Puja Tips : सोमवार को करें शिव-पार्वती की विशेष पूजा, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी
Featured religion
Murder Case
Murder Case : दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका , लोहारा इलाके में महिला के साथ बर्बरता, जांच शुरू
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

West Bengal Vidhan Sabha Election Result 2026 : बंगाल में ‘खेला’ पलटा’ बीजेपी बहुमत के करीब, सत्ता परिवर्तन तय

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Chhattisgarh RERA Fine on Builder
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh RERA Fine on Builder : प्रमोटर की लापरवाही पड़ी भारी ,नियमों की अनदेखी पर रेरा ने हमिंग कोटरी को दिया बड़ा झटका

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Chhattisgarh Teacher Sword Controversy
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Teacher Sword Controversy : रील का ‘खूनी’ शौक , शिक्षिका ने हाथ में तलवार लेकर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?