Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ‘मम्मी को मत मारो…’: बच्चों की चीख से भी न पसीजा दिल, बेरहमी से पत्नी को पीटता रहा हैवान पति
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ‘मम्मी को मत मारो…’: बच्चों की चीख से भी न पसीजा दिल, बेरहमी से पत्नी को पीटता रहा हैवान पति

Featuredछत्तीसगढ़

‘मम्मी को मत मारो…’: बच्चों की चीख से भी न पसीजा दिल, बेरहमी से पत्नी को पीटता रहा हैवान पति

Hum Vatan News
Last updated: July 24, 2025 2:55 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

कोरबा : बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट करते दिख रहा है, जबकि उनके छोटे बच्चे रोते-गिड़गिड़ाते हुए ‘मम्मी को मत मारो’ की चीख पुकार कर रहे हैं। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति, सास और ससुर सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता एक शिक्षाकर्मी वर्ग-3 के तौर पर शासकीय सेवा में हैं और गायत्री मंदिर रोड के पास अपने बच्चों के साथ अलग रहती है। उनका विवाह शांति कुमार कश्यप से हुआ था और उनके दो बेटियां और एक बेटा है। साल 2021 में पारिवारिक विवाद के बाद से ही पीड़िता अपने तीनों बच्चों के साथ पति से अलग रह रही हैं। बावजूद इसके, वह बीच-बीच में पति के शांति नगर स्थित मकान में बच्चों से मिलने या घर के काम से जाती रहती हैं। आरोप है कि पति शांति कुमार उन्हें अपने साथ रखने को तैयार नहीं है, बल्कि घर जाने पर अक्सर बेवजह विवाद और लड़ाई-झगड़ा करता है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

बताया जा रहा है कि 20 जुलाई को सुबह करीब 11:30 बजे पीड़िता अपने बच्चों को लेकर पति के घर शांति नगर गई हुई थीं। उस समय पति शांति कुमार बालको प्लांट में अपनी ड्यूटी पर था। पीड़िता के घर आने पर कथित तौर पर उनकी सास मालती कश्यप और ससुर रघुनाथ कश्यप ने उनके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान अन्य लोगों ने भी उन्हें तरह-तरह के ताने दिए। कुछ देर बाद, किसी ने फोन पर पति शांति कुमार को सूचना दी कि उनकी पत्नी घर आई हुई है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

करीब 12:45 बजे शांति कुमार घर पहुंचे और आते ही अपनी पत्नी पर तमतमा गए। उन्होंने बिना किसी बात के गाली-गलौज करते हुए विवाद करना शुरू कर दिया और फिर बेरहमी से मारपीट करने लगे। मां के साथ इस तरह मारपीट होते देख बच्चे बुरी तरह घबरा गए। जब बड़ी बेटी ने अपनी मां को बचाने की कोशिश की तो पिता ने उसके साथ भी मारपीट की। छोटा बेटा लगातार रोते हुए ‘मम्मी को मत मारो, मम्मी को मत मारो’ चिल्लाता रहा, लेकिन पति का हाथ नहीं रुका। पति शांति कुमार की पिटाई से शिक्षिका पत्नी और उनकी बेटी को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़िता ने इस घटना के बाद बालको थाना पहुंचकर पूरी आपबीती सुनाई और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पति शांति कुमार कश्यप, सास मालती कश्यप और ससुर रघुनाथ कश्यप के विरुद्ध धारा 296, 115 (2), 351(2), 3 (5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही कि गई है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस अब मामले की विवेचना कर गिरफ्तारी की गई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy1
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

Mamata Banerjee Reaction
Mamata Banerjee Reaction : हार मानने से इनकार , ममता बनर्जी ने कहा— “हताश न हों कार्यकर्ता, हम अभी भी 170 सीटों पर आगे हैं”
Featured देश - विदेश
CM Vishnu Deo Sai : जनता का अटूट विश्वास , मुख्यमंत्री साय ने भाजपा की चुनावी बढ़त को बताया ऐतिहासिक
Featured छत्तीसगढ़
Middle East tension 2026
Middle East tension 2026 : ट्रंप की ईरान को सीधी चेतावनी , “आग से न खेलें, वरना अंजाम भुगतने के लिए रहें तैयार”
Featured देश - विदेश
BCCI’S Big Action : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का बड़ा फैसला’ IPL में खिलाड़ियों पर सख्ती, ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ पर रोक की तैयारी
Featured खेल
Met Gala 2026 में नहीं दिखेंगी Priyanka Chopra’ ‘देसी गर्ल’ ने ठुकराया न्यौता
Featured मनोरंजन
Shiva-Parvati Puja Tips : सोमवार को करें शिव-पार्वती की विशेष पूजा, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी
Featured religion
Murder Case
Murder Case : दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका , लोहारा इलाके में महिला के साथ बर्बरता, जांच शुरू
Featured छत्तीसगढ़
West Bengal Vidhan Sabha Election Result 2026 : बंगाल में ‘खेला’ पलटा’ बीजेपी बहुमत के करीब, सत्ता परिवर्तन तय
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Chhattisgarh RERA Fine on Builder
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh RERA Fine on Builder : प्रमोटर की लापरवाही पड़ी भारी ,नियमों की अनदेखी पर रेरा ने हमिंग कोटरी को दिया बड़ा झटका

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Chhattisgarh Teacher Sword Controversy
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Teacher Sword Controversy : रील का ‘खूनी’ शौक , शिक्षिका ने हाथ में तलवार लेकर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredखेलछत्तीसगढ़

IPL 2026 : मेधावी छात्रों को बड़ा तोहफा’ IPL मैच लाइव देखने का सुनहरा मौका

By
Hum Vatan News
1 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?