Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय श्रावण सोमवार को भोरमदेव में करेंगे पुष्प वर्षा से कांवड़ियों का स्वागत
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय श्रावण सोमवार को भोरमदेव में करेंगे पुष्प वर्षा से कांवड़ियों का स्वागत

अन्यछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय श्रावण सोमवार को भोरमदेव में करेंगे पुष्प वर्षा से कांवड़ियों का स्वागत

Hum Vatan News
Last updated: July 28, 2025 9:14 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 27 जुलाई 2025/ श्रावण मास के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थित बाबा भोरमदेव धाम एक बार फिर श्रद्धा, भक्ति और सनातन आस्था का जीवंत प्रतीक बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सावन मास के तीसरे सोमवार को हेलीकॉप्टर से भोरमदेव मंदिर परिसर पहुँचकर प्रातःकाल कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं, भक्तों एवं कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन करेंगे। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब मुख्यमंत्री स्वयं श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा से स्वागत कर रहे हैं — जो जनभावनाओं के प्रति उनकी आत्मीयता और आस्था के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा तथा उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव भी इस पावन अवसर पर उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन छत्तीसगढ़ सरकार की सनातन परंपरा, लोक आस्था और श्रद्धालुओं के प्रति सम्मान के भाव को दर्शाता है, जो राज्य के सांस्कृतिक मूल्यों को संजोने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

उल्लेखनीय है कि श्रावण मास में भोरमदेव मंदिर का विशेष धार्मिक महत्व है। तीसरे सोमवार होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या और उनकी आस्था — दोनों ही चरम पर होंगी। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम, बेमेतरा, खैरागढ़, राजनांदगांव, बलौदा बाजार, मुंगेली, बिलासपुर सहित अन्य जिलों से हजारों की संख्या में कांवड़िए भोरमदेव धाम पहुँचते हैं। साथ ही, माँ नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक से जल लेकर पदयात्रा करते हुए श्रद्धालु भोरमदेव मंदिर पहुँचते हैं और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल पर कांवड़ यात्रियों के स्वागत के लिए सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, भोजन, रात्रि विश्राम, पार्किंग, मार्गदर्शन एवं प्राथमिक चिकित्सा जैसी समुचित व्यवस्थाएँ की गई हैं। मंदिर क्षेत्र को विद्युत सज्जा, भजन संध्या और स्वच्छता कार्यक्रमों के माध्यम से पूरी तरह भक्तिमय स्वरूप में परिवर्तित कर दिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को एक दिव्य आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त हो।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के सम्मान एवं सेवा की यह परंपरा लगातार नई ऊँचाइयों को छू रही है। पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन करना केवल एक प्रतीकात्मक कृत्य नहीं, बल्कि इस भाव का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ सरकार धर्म, आस्था और संस्कृति के साथ दृढ़ता से खड़ी है, और जनमानस के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।

भोरमदेव धाम, जिसे “छत्तीसगढ़ का खजुराहो” भी कहा जाता है, श्रावण के इस पावन सोमवार को आस्था के महासंगम का केंद्र बनेगा। कांवड़ यात्रा और मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्रियों की उपस्थिति के कारण यह आयोजन आध्यात्मिक ऊर्जा, प्रशासनिक सक्रियता और सामाजिक सहभागिता का एक अनुपम उदाहरण बन जाएगा — जो आने वाले समय में एक प्रेरक परंपरा के रूप में स्थापित होगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

पश्चिम बंगाल चुनाव में घमासान’ I-PAC पर विवाद, टीएमसी ने बताया ‘चुनावी साजिश’
Featured देश - विदेश
Sanya Malhotra
Sanya Malhotra : 2026 में सान्या के 10 साल , ‘दंगल’ से ‘भरोसेमंद अभिनेत्री’ बनने तक का सफर
Featured मनोरंजन
Unique Wedding Viral News
Unique Wedding Viral News : परंपराओं पर भारी पड़ा प्यार , कन्यादान की जगह हुआ ‘वरदान’, दुल्हन ने की दूल्हे की विदाई
Featured छत्तीसगढ़
2000 रुपये से शुरू होंगे IPL मैच के टिकट, फैंस में उत्साह
Featured खेल छत्तीसगढ़
Big Decision of High Court : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की आपत्ति की खारिज
Featured देश - विदेश
माननीय श्री अरुण साव अप मुख्यमंत्री जी से डॉ वर्णिका शर्मा आयोग की भेंट । श्री अरुण साव जी की मानवीय संवेदनशीलता पर आभार.
छत्तीसगढ़
Chhattisgarh News
Chhattisgarh News : न्यायधानी में ‘बादाम प्रोटेस्ट’, एक साल से नामांतरण के लिए भटक रहे युवक ने अधिकारियों को दिखाया आईना
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh jobs : भीषण गर्मी का असर’ छत्तीसगढ़ व्यापमं ने बदला परीक्षा समय
Featured job छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Vedanta Power Plant हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 23, एक और श्रमिक ने तोड़ा दम

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Vedanta Power Plant Boiler Blast 2026
Featuredछत्तीसगढ़

Vedanta Power Plant Boiler Blast 2026 : बॉयलर फटने का असली सच आएगा सामने , केंद्रीय पावर रिसर्च सेंटर (CPRC) के एक्सपर्ट्स ने संभाली कमान

By
Hum Vatan News
2 Min Read
IRGC Firing on Indian Ships April 18
Featuredinternationalछत्तीसगढ़

IRGC Firing on Indian Ships April 18 : समुद्र में खूनी खेल , भारतीय जहाजों पर ईरानी सेना की ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 को लौटना पड़ा वापस

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?