Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ICC रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज की बादशाहत खत्म, इंग्लिश खिलाड़ी का नंबर-1 के सिंहासन पर कब्जा
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ICC रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज की बादशाहत खत्म, इंग्लिश खिलाड़ी का नंबर-1 के सिंहासन पर कब्जा

Featuredखेल

ICC रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज की बादशाहत खत्म, इंग्लिश खिलाड़ी का नंबर-1 के सिंहासन पर कब्जा

Hum Vatan News
Last updated: July 29, 2025 4:43 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

ICC ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें भयंकर उलटफेर देखने को मिला है। ICC की महिला वनडे बैटिंग रैंकिंग में भारत की धाकड़ बल्लेबाज स्मृति मंधाना की बादशाहत खत्म हो गई है। मंधाना को एक पायदान का नुकसान हुआ है और वो अब नंबर-1 से लुढ़ककर दूसरे पायदान पर आ गई हैं। मंधाना की जगह अब वनडे में इंग्लैंड की कप्तान नेट साइवर-ब्रंट नंबर-1 महिला बल्लेबाज बन गई हैं। नेट साइवर-ब्रंट ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबले में 98 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद ICC महिला वनडे बैटिंग रैंकिंग में एक बार फिर नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया है। डरहम में खेले गए आखिरी मुकाबले में उन्होंने ओपनर्स के जल्दी आउट होने के बाद पारी को संभाला, हालांकि इंग्लैंड की टीम यह मैच 13 रन से हार गई और भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

Contents
हरमनप्रीत और जेमिमा की लंबी छलांगआयरिश खिलाड़ियों को भी मिला फायदा

नैट साइवर-ब्रंट ने स्मृति मंधाना को सिर्फ तीन अंकों के मामूली अंतर से पीछे छोड़ते हुए करियर में तीसरी बार टॉप रैंक हासिल की है। इससे पहले वे जुलाई 2023 से अप्रैल 2024 और फिर जून से दिसंबर 2024 तक नंबर-1 रह चुकी हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

हरमनप्रीत और जेमिमा की लंबी छलांग

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने निर्णायक मुकाबले में 84 गेंदों पर 102 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसकी बदौलत वे रैंकिंग में 10 पायदान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर पहुंच गई हैं। उनकी साथी बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स दो स्थान चढ़कर 13वें नंबर, और ऋचा घोष नौ स्थान ऊपर चढ़कर 39वें स्थान पर आ गई हैं। ऋचा का यह 516 अंकों के साथ करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

आयरिश खिलाड़ियों को भी मिला फायदा

आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच बेलफास्ट में खेली गई दो मैचों की वनडे सीरीज के बाद कई खिलाड़ियों को रैंकिंग में फायदा मिला है। इस सीरीज को आयरलैंड ने 2-0 से जीता। इस सीरीज की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं ऑर्ला प्रेंडरगैस्ट 12 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 22वें स्थान पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने गेंदबाजों की रैंकिंग में 10 स्थान ऊपर चढ़कर 33वां स्थान हासिल किया। ऑर्ला अब ऑलराउंडर्स की टॉप 10 लिस्ट में भी शामिल हो गई हैं। आयरलैंड की कप्तान गेबी लुईस एक स्थान चढ़कर 17वें, जबकि एमी हंटर दो स्थान ऊपर चढ़कर 28वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

Big Police Action : IPL सट्टेबाजी का भंडाफोड़ ‘सायलेंट 777’ के जरिए खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने दबोचा
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : विधायक संगीता सिन्हा बनीं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, संगठन में नई ऊर्जा की उम्मीद
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Job Fair
Chhattisgarh Job Fair : रोजगार का बड़ा मौका , 6 मई को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 186 पदों पर होगी भर्ती
Featured
Big Change In South Politics : ‘थलापति’ का सियासी धमाका’ तमिलनाडु में TVK आगे, केरल में कांग्रेस की 10 साल बाद वापसी
Featured देश - विदेश
Raghav Chadha President Meeting
Raghav Chadha President Meeting : राघव चड्ढा का राष्ट्रपति भवन दौरा , कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करेंगे अहम मुलाकात
Featured देश - विदेश
CG NEWS : बंगाल जीत की गूंज छत्तीसगढ़ तक’ ओपी चौधरी ने ‘झालमुड़ी’ के साथ मनाया जश्न
Featured छत्तीसगढ़
Suicide Case
Suicide Case : सुसाइड केस में बड़ा मोड़ , शिशुपाल पर्वत से छलांग लगाने वाले प्रेमी जोड़े की मौत में ब्लैकमेलिंग का शक
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh News
Chhattisgarh News : बड़ा हादसा , फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान फटी .303 रायफल, नगर सेना का जवान लहूलुहान
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Mamata Banerjee Reaction
Featuredदेश - विदेश

Mamata Banerjee Reaction : हार मानने से इनकार , ममता बनर्जी ने कहा— “हताश न हों कार्यकर्ता, हम अभी भी 170 सीटों पर आगे हैं”

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CM Vishnu Deo Sai : जनता का अटूट विश्वास , मुख्यमंत्री साय ने भाजपा की चुनावी बढ़त को बताया ऐतिहासिक

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Middle East tension 2026
Featuredदेश - विदेश

Middle East tension 2026 : ट्रंप की ईरान को सीधी चेतावनी , “आग से न खेलें, वरना अंजाम भुगतने के लिए रहें तैयार”

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?