Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: महाठग निकला तमिल एक्टर, 1000 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर लूट लिए 5 करोड़, 6 बार पहले भी की धोखाधड़ी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » महाठग निकला तमिल एक्टर, 1000 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर लूट लिए 5 करोड़, 6 बार पहले भी की धोखाधड़ी

देश - विदेश

महाठग निकला तमिल एक्टर, 1000 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर लूट लिए 5 करोड़, 6 बार पहले भी की धोखाधड़ी

Hum Vatan News
Last updated: July 30, 2025 7:20 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

दिल्ली पुलिस की EOW ने साउथ की फिल्मों के अभिनेता को चेन्नई से गिरफ्तार किया। तमिल फिल्मों में अभिनय कर चुके पावरस्टार के नाम से पहचान बनाने वाले अभिनेता एस. श्रीनिवासन को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने एक बड़े ठगी मामले में चेन्नई से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक श्रीनिवासन के ऊपर आरोप है कि उसने एक कंपनी को 1000 करोड़ रूपए का लोन दिलाने के नाम पर कंपनी से 5 करोड़ की ठगी की।  आरोपी अभिनेता साल 2018 से फरार चल रहा था। श्रीनिवासन को पुलिस ने 2 बार Proclaimed Offender भी घोषित किया था। इतना ही नहीं श्रीनिवासन 2018 से ही कोर्ट में चल रही सुनवाई से भी फरार था। साल 2017 में जमानत मिलने के बाद से श्रीनिवासन फरार हो गया था।

Contents
मामला क्या है?कौन है पावरस्टार श्रीनिवासन?चेन्नई में भी हैं ऐसे ही 6 और केस:

मामला क्या है?

साल 2010 में Blue Coast Infrastructure Development Ltd. नाम की कंपनी से कुछ तथाकथित कंसल्टेंट्स मिले और कंपनी को 1000 करोड़ का लोन दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर लोन न मिला तो एडवांस रकम 30 दिन में लौटा देंगे। इन कंसल्टेंट्स ने कंपनी को एस. श्रीनिवासन उर्फ पावरस्टार से मिलवाया, जिसने खुद को बाबा ट्रेडिंग कंपनी का मालिक और बड़ा फाइनेंसर बताया। इसके बाद कंपनी ने 5 करोड़ की एडवांस रकम चुकाई, जो कथित तौर पर स्पेशल स्टैम्प खरीदने के लिए थी। लेकिन न तो लोन आया, न ही पैसे वापस मिले। गारंटी के लिए दिया गया चेक भी बाउंस हो गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

जांच में क्या सामने आया?

- Advertisement -
HTML5 Icon

जांच में पता चला कि 5 करोड़ की रकम सीधे श्रीनिवासन और उसकी पत्नी के खातों में ट्रांसफर हुई। 50 लाख कैश में निकाले गए और ₹4 करोड़ की फिक्स्ड डिपॉजिट बना दी गई, जिसे जब्त कर लिया गया।

कैसे हुई गिरफ्तारी?
EOW की टीम ने तकनीकी निगरानी और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से चेन्नई के वानगरम इलाके में आरोपी की लोकेशन मिली जिसके बाद  27 जुलाई 2025 को उसे गोल्डन ट्रेज़र अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर लिया।

कौन है पावरस्टार श्रीनिवासन?

64 वर्षीय एस. श्रीनिवासन, चेन्नई के अन्ना नगर का रहने वाला है। उसने खुद को डॉक्टर, अभिनेता, गायक, निर्माता और कारोबारी बताया है। उसने चीन की एक यूनिवर्सिटी से डिस्टेंस एजुकेशन के जरिये एक्यूप्रेशर की डिग्री ली और फिर चेन्नई में बाबा ट्रेडिंग कंपनी खोली। वह ब्रोकरों के ज़रिये प्रचार करता था कि वह बड़े लोन दिलवा सकता है। श्रीनिवासन ने Unakkaga Oru Kavithai जैसी फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए और खुद को Powerstar का टाइटल दे डाला।

चेन्नई में भी हैं ऐसे ही 6 और केस:

पावरस्टार श्रीनिवासन के खिलाफ चेन्नई में भी 6 ठगी के मामले दर्ज हैं। सभी में पैटर्न एक जैसा — लोन दिलाने के नाम पर एडवांस लेकर फरार हो जाना।

1. CCB Cr. No: 173/2011 (CC. No: 1176/2015)

2. CCB Cr. No: 196/2013 (CC. No: 4655/2018)

3. CCB Cr. No: 147/2013 (CC. No: 3093/2020)

4. CCB Cr. No: 149/2013 (CC. No: 3060/2020)

5. CCB Cr. No: 128/2013 (CC. No: 149/2022)

6. CCB Cr. No: 148/2013 (CC. No: 6615/2023)

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Weather Update
CG Weather Today : छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट, बारिश का आंकड़ा सामान्य के करीब, 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी
Featured छत्तीसगढ़
27 August 2026 Horoscope : इन राशि के जातकों की पुरानी समस्या हो सकती है दूर, जानिए अपना राशिफल…
Featured religion
महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG BREAKING : रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, DRI ने गांजा लदे ट्रक को किया जब्त
Featured छत्तीसगढ़
माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता, सीमा क्षेत्र से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
Featured छत्तीसगढ़
ट्रांसपोर्ट फर्म पर GST की जांच से हड़कंप, दो दिन चली कार्रवाई में रिकॉर्ड और वर्क ऑर्डर की पड़ताल
Featured छत्तीसगढ़
CG Accident News
CG Accident : सड़क हादसों से दहला छत्तीसगढ़, अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 लोगों ने गंवाई जान’ 2 की हालत नाजुक
Featured छत्तीसगढ़
सांसद Bhojraj Nag’ का अनोखा अंदाज, बारिश थमने की कामना में नींबू काटने का वीडियो वायरल
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Vehicle Headlight New Rules: अब हेडलाइट की मनमानी पर लगेगी लगाम, Low Beam से लेकर हाई-बीम तक बदलेगा नियम

By
Hum Vatan News
4 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

By
Hum Vatan News
7 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Instagram पर PM Modi’ सरकार की बढ़ी मौजूदगी, मंत्रियों की पोस्टिंग में एक महीने में 48% उछाल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?