Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG News : केरल सांसदों का डेलिगेशन फिर पहुंचा छत्तीसगढ़, जेल में बंद ननों से मुलाकात के बाद रायपुर में करेंगे विरोध प्रदर्शन
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG News : केरल सांसदों का डेलिगेशन फिर पहुंचा छत्तीसगढ़, जेल में बंद ननों से मुलाकात के बाद रायपुर में करेंगे विरोध प्रदर्शन

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : केरल सांसदों का डेलिगेशन फिर पहुंचा छत्तीसगढ़, जेल में बंद ननों से मुलाकात के बाद रायपुर में करेंगे विरोध प्रदर्शन

Hum Vatan News
Last updated: August 1, 2025 12:46 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर : छत्तीसगढ़ में दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार ननों का मुद्दा गरमाया हुआ है. प्रदेश में लगातार दूसरे राज्य के सांसदों का दौरा जारी है. इस बीच शुक्रवार को केरल के चार सांसद रायपुर पहुंचे हैं, जो दुर्ग जेल में बंद ननों से लगभग 11 बजे मुलाकात करने जाएंगे. इसके बाद रायपुर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के साथ मिलकर प्रदर्शन करेंगे.

Contents
DGP से करेंगे मुलाकात, राजधानी रायपुर में करेंगे प्रदर्शनपहले भी आया था डेलीगेशनजानिए पूरा मामला

DGP से करेंगे मुलाकात, राजधानी रायपुर में करेंगे प्रदर्शन

केरल से सांसद कोडिकुन्निल सुरेश, एंटो एंटनी, डीन कुरियाकोसे और हिबी ईडन आज सुबह रायपुर पहुंचे. केरल सांसदों का डेलिगेशन आज दुर्ग जेल में बंद ननों से मुलाकात करेगा. वहीं राजधानी रायपुर में दोपहर 3 बजे करीब ननों की गिरफ़्तारी को लेकर बड़े प्रदर्शन की तैयारी है. इस विरोध प्रदर्शन में केरल सांसदों के साथ कांग्रेस सह-प्रभारी जरीता लैतफलांग समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.

- Advertisement -
HTML5 Icon

रायपुर पहुंचने के बाद केरल के संसद हिबी ईडन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बेबुनियाद और झूठे आरोपो के आधार पर दो ननो की गिरफ्तारी हुई है. दुर्ग जाकर उनसे मुलाकात करेंगे. इस मामले को लेकर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखे हैं. अल्पसंख्यकों पर हमले से पूरे देश में संगठन का स्टैंड सामने आया है. तीन हफ़्ते पहले उड़ीसा में प्रीस्ट से मारपीट किया गया था. उत्तरीय भारत में जहां-जहां मिशनरी एजुकेशन और हेल्थ का काम कर रहे हैं. वहां रिलीजियस प्रीचिंग नहीं दी जाती है.

- Advertisement -
HTML5 Icon

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के नेता कह रहे कि NIA कोर्ट में सुनवाई होगी. फिर पांच दिन क्यों जेल में रखा? केरल में 25 लाख लोग बाहर से आ कर काम करते है. यहां के लोग भी बाहर जाकर काम कर सकते हैं. ये संवैधानिक अधिकार है और उन्हें अपना धर्म बदलने का भी अधिकार है. ज्योति नामक व्यक्ति सबको धमकी दे रहे है. ननों पर गलत आरोप लगाए गए हैं. ये अन्याय हो रहा है. उनका साथ देने हम सभी आये हैं और केरल में बीजेपी का भी यही स्टैंड है. केरल के सेक्युलर लोग नन्स के साथ हैं.

पहले भी आया था डेलीगेशन

इससे पहले भी INDI गठबंधन और भाजपा का डेलिगेशन रायपुर पहुंचा था. 29 जुलाई को INDI गठबंधन के 5 सदस्यों के डेलीगेट ने दोनों ननों से मुलाकात की  इसके अलावा केरल BJP के महासचिव अनूप एंटनी जोसेफ ने CM विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की थी.  केरल BJP के डेलीगेट ने भी ननों से मुलाकात की थी.

जानिए पूरा मामला

बता दें कि 25 जुलाई को दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मानव तस्करी और धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए दो ननों और एक युवक को रोका था. आरोप था कि तीनों, नारायणपुर जिले की तीन लड़कियों को बहला-फुसलाकर आगरा ले जा रहे हैं. कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर नारेबाजी करते हुए सभी को GRP के हवाले कर दिया था. GRP थाना भिलाई-3 के अंतर्गत दुर्ग जीआरपी चौकी में मामले की जांच के बाद धर्मांतरण की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG BREAKING : रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, DRI ने गांजा लदे ट्रक को किया जब्त
Featured छत्तीसगढ़
माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता, सीमा क्षेत्र से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
Featured छत्तीसगढ़
ट्रांसपोर्ट फर्म पर GST की जांच से हड़कंप, दो दिन चली कार्रवाई में रिकॉर्ड और वर्क ऑर्डर की पड़ताल
Featured छत्तीसगढ़
CG Accident News
CG Accident : सड़क हादसों से दहला छत्तीसगढ़, अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 लोगों ने गंवाई जान’ 2 की हालत नाजुक
Featured छत्तीसगढ़
सांसद Bhojraj Nag’ का अनोखा अंदाज, बारिश थमने की कामना में नींबू काटने का वीडियो वायरल
Featured छत्तीसगढ़
BJP में बड़ा एक्शन’ कार्यकर्ता को 6 साल के लिए निष्कासित किया, अनुशासनहीनता के आरोपों पर कार्रवाई
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के नेताओं पर लंबित आपराधिक मामलों का खुलासा, High Court’ ने जारी की नई रिपोर्ट
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featurednational

Telangana Bus Accident: सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, प्राइवेट बस और कंटेनर की टक्कर में 6 की मौत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featurednational

Supaul Accident: झूलन पूजा में कीर्तन कर रहे लोगों को वाहन ने रौंदा, पांच की दर्दनाक मौत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Islamabad Hospital Fire
Featuredinternational

Islamabad Hospital Fire: नर्सरी में लगी भयानक आग, 16 में से 15 नवजातों की गई जान’ एक को बचाया

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?