Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ‘एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो…’, रेखा गुप्ता ने जया बच्चन पर ऐसा तंज क्यों कसा?
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ‘एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो…’, रेखा गुप्ता ने जया बच्चन पर ऐसा तंज क्यों कसा?

देश - विदेश

‘एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो…’, रेखा गुप्ता ने जया बच्चन पर ऐसा तंज क्यों कसा?

Hum Vatan News
Last updated: August 5, 2025 11:50 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की और आरोप लगाया कि विपक्षी दल राष्ट्र विरोधी ताकतों से प्यार करते हैं लेकिन भारत से नहीं। गुप्ता ने यह टिप्पणी दिल्ली विधानसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ पर बहस के दौरान की। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को करारा जवाब था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘‘हमारी बहनों’’ की गरिमा की रक्षा करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई।

Contents
रेखा गुप्ता का जया बच्चन को जवाबजया बच्चन ने क्या कहा था?‘विपक्षी गठबंधन का नाम तो इंडिया है लेकिन…’ 

रेखा गुप्ता का जया बच्चन को जवाब

वहीं, सीएम रेखा गुप्ता ने ऑपरेशन सिंदूर पर समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जया बच्चन ने संसद में जो कहा वो अपमान है। वो कहती हैं सिंदूर नाम क्यों रखा। मैं उनको फिल्मी लाइन में ही जवाब दे देती हूं कि ‘एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो…।’

- Advertisement -
HTML5 Icon

जया बच्चन ने क्या कहा था?

बता दें कि राज्यसभा में सपा सांसद जया बच्चन ने पिछले हफ्ते सरकार से सवाल किया कि ऑपरेशन सिंदूर नाम क्यों रखा गया जबकि पहलगाम आतंकी हमले में महिलाओं का सिंदूर उजड़ गया। जया बच्चन राज्यसभा में ‘‘पहलगाम में आतंकवादी हमले के जवाब में भारत के मजबूत, सफल एवं निर्णायक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विशेष चर्चा’’ में भाग ले रही थीं। उन्होंने उन लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की, जिन्होंने पहलगाम हमले में अपने लोगों को खो दिया। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी वहां हुआ वह अवास्तविक दिखता है, लोग आए, इतने सारे लोग मारे गए और कुछ भी नहीं हुआ। उन्होंने सरकार से सवाल किया, ‘‘…आपने इसे सिंदूर का नाम क्यों दिया? सिंदूर तो महिलाओं का उजड़ गया।’’

- Advertisement -
HTML5 Icon

‘विपक्षी गठबंधन का नाम तो इंडिया है लेकिन…’ 

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा, ‘‘ये लोग (विपक्ष) भारत से प्यार नहीं करते, बल्कि वे राष्ट्र-विरोधी ताकतों से प्यार करते हैं क्योंकि वे उनमें अपना प्रतिबिंब देखते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विपक्षी दल ‘इंडिया’ गठबंधन बनाने के लिए एकजुट हुए। नाम तो ‘इंडिया’ है, लेकिन अगर आप उनकी बात सुनें तो ऐसा लगेगा कि वे पाकिस्तान के प्रवक्ता हैं… यहां तक कि लोकसभा में भी कई सांसदों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सवाल उठाए। उन्हें अपनी सेना और अपने प्रधानमंत्री पर भरोसा नहीं है, बल्कि उन्हें दूसरे देशों पर भरोसा है।’’

सीएम ने विभाजन के मुद्दे पर भी कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘‘1947 में आपकी पार्टी (कांग्रेस) सत्ता में थी। आपने भारत की आज़ादी का श्रेय तो लिया, लेकिन विभाजन का नहीं। आपने 1962 के भारत-चीन युद्ध की जिम्मेदारी क्यों नहीं ली?’’

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

CG Special Train 2026
CG Special Train 2026 : 2026 समर वेकेशन अपडेट , छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने घोषित की 13 अतिरिक्त ट्रेनें
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Census 2026
Chhattisgarh Census 2026 : जनगणना 2026 सुरक्षा अपडेट , अपनी निजी जानकारी देने से पहले गणनाकर्मी का आधिकारिक आई-कार्ड जरूर चेक करें
Featured छत्तीसगढ़
Big Decision of CG High Court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला’ मेडिकल रिपोर्ट निगेटिव, फिर भी बच्ची की गवाही पर आरोपी को उम्रकैद
Featured छत्तीसगढ़
Iran US Conflict : होर्मुज में टकराव के बाद बिगड़े रिश्ते, ईरान ने वार्ता से किया किनारा
Featured देश - विदेश
CG NEWS : अब सुबह 7 से रात 9 बजे तक खुलेंगी राशन दुकानें, जनता को बड़ी राहत
Featured sarkari yojna छत्तीसगढ़
Operation Sindoor Indian Army
Operation Sindoor Indian Army : 22 अप्रैल की बरसी से पहले दहला पाकिस्तान , भारतीय सेना ने याद दिलाई 2025 वाली 22 मिनट की तबाही
Featured देश - विदेश
Cyber Fraud
Cyber Fraud : बैंकिंग जगत में हड़कंप , राजकोट पुलिस ने 2500 करोड़ के साइबर क्राइम रैकेट में 20 आरोपियों को दबोचा
Featured देश - विदेश
दिन में लू, रात में गर्मी—रायपुर में ‘डबल अटैक’ से लोग बेहाल
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

JEE Main 2026 Result : इंजीनियरिंग के रण में आरुष की बादशाहत , जेईई मेन 2026 में 100 परसेंटाइल लाकर आरुष सिंघल ने गाड़ा झंडा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
PM Modi MCC Violation Allegation
Featuredदेश - विदेश

PM Modi MCC Violation Allegation : महिला आरक्षण बिल और चुनावी घमासान , चुनाव आयोग पहुंचे 714 बुद्धिजीवी, पीएम मोदी के खिलाफ शिकायत

By
Hum Vatan News
5 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

शहरों में पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सख्त.

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?